Ind vs NZ Test- Ind vs NZ 1st Test- New Zealand Tour of India: भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के शुरू होने से दो दिन पहले बड़ा झटका लगा है। टीम इंडिया के ओपनर केएल राहुल (KL Rahul) कानपुर में होने वाले पहले टेस्ट से बाहर हो गए हैं। वे चोट के कारण नहीं खेल पाएंगे। कानपुर में पहला टेस्ट 25 से 29 नवंबर तक खेला जाएगा। बीसीसीआई ने बताया कि इंग्लैंड दौरे पर टीम इंडिया के साथ जाने वाले सूर्यकुमार यादव को राहुल की जगह टीम के साथ जोड़ा गया है। खेल की ताजा खबरों के लिए पढ़ते रहिए Hindi.InsideSport.IN
बीसीसीआई ने बताया- टीम इंडिया के बल्लेबाज राहुल की बाईं जांघ की मांसपेशियों में खिंचाव है और वह न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी 2 मैचों की पेटीएम टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं। अगले महीने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाली सीरीज की तैयारी के लिए अब वह एनसीए में रिहैबिलिटेशन से गुजरेंगे। चयन समिति ने राहुल के स्थान परश्री सूर्यकुमार यादव का चयन किया है।
Ind vs NZ Test- Ind vs NZ 1st Test- New Zealand Tour of India: राहुल इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में शानदार फॉर्म में थे। उन्होंने 4 टेस्ट मैचों की 8 पारियों में 39.38 की औसत से 315 रन बनाए थे। इस दौरान राहुल के बल्ले से एक शतक और एक अर्धशतक निकला था। राहुल (KL Rahul) के नहीं रहने पर ओपनिंग में टीम इंडिया को अब परेशानी का सामना करना पड़ा सकता है। अनुभवी ओपनर रोहित शर्मा को पहले ही सीरीज में आराम दिया गया है। ऐसे में अब मयंक अग्रवाल के साथ शुभमन गिल का ओपनिंग करना लगभग तय है।
NEWS – Suryakumar Yadav replaces KL Rahul in India’s Test squad.
KL Rahul has sustained a muscle strain on his left thigh and has been ruled out of the upcoming 2-match Paytm Test series against New Zealand.
More details here –https://t.co/ChXVhBSb6H #INDvNZ @Paytm pic.twitter.com/uZp21Ybajx
— BCCI (@BCCI) November 23, 2021
Ind vs NZ Test- Ind vs NZ 1st Test- New Zealand Tour of India:
राहुल के नहीं रहने पर पहले टेस्ट में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग-11
मयंक अग्रवाल, शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, श्रेयस अय्यर, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, ईशांत शर्मा, मोहम्मद सिराज।
दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टीम:
अजिंक्य रहाणे (कप्तान), मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा (उप-कप्तान), शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), केएस भरत (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, जयंत यादव, ईशांत शर्मा, उमेश यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।
NEW ZEALAND’s TEST TOUR OF INDIA – 2021-22 | |||
Day | Date | Match | Venue |
Thursday | 25th Nov 2021 | 1st Test | Kanpur |
Friday | 3rd Dec 2021 | 2nd Test | Mumbai |
खेल की ताजा खबरों के लिए पढ़ते रहिए Hindi.InsideSport.IN