Cricket
IND vs NZ Live: Shreyas Iyer ने डेब्यू मैच में लगाया शतक, Sourav Ganguly, Virender Sehwag और Rohit Sharma के क्लब में हुए शामिल

IND vs NZ Live: Shreyas Iyer ने डेब्यू मैच में लगाया शतक, Sourav Ganguly, Virender Sehwag और Rohit Sharma के क्लब में हुए शामिल

IND vs NZ Live: Shreyas Iyer ने डेब्यू मैच में लगाया शतक- Sourav Ganguly, Virender Sehwag, Rohit Sharma, Test centuries on debut
IND vs NZ Live-Test centuries on debut: भारत और न्यूजीलैंड के बीच 2 टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला गुरुवार से कानपुर के ग्रीनपार्क स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारत के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। खेल के दूसरे दिन अपना डेब्यू मैच खेल रहे अय्यर […]

IND vs NZ Live-Test centuries on debut: भारत और न्यूजीलैंड के बीच 2 टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला गुरुवार से कानपुर के ग्रीनपार्क स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारत के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। खेल के दूसरे दिन अपना डेब्यू मैच खेल रहे अय्यर ने 157 गेंदों में शतक पूरा किया। अय्यर ने 171 गेंद पर 105 रन की पारी खेली। इस दौरान 13 चौके और दो छक्के लगाए। अय्यर शतक लगाने के साथ ही सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) और वीरेंद्र सहवाग (Virender Sehwag) के क्लब में शामिल हो गए हैं। खेल की ताजा खबरों के लिए पढ़ते रहिए hindi.insidesport.in

अय्यर ने दूसरे दिन शतक बनाया 

IND vs NZ Live-Test centuries on debut: दरअसल, मैच के दूसरे दिन अय्यर (Shreyas Iyer) डेब्यू टेस्ट मैच में शतक लगाने वाले 16वें भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले सौरव गांगुली (Sourav Ganguly), सहवाग (Virender Sehwag) और रोहित शर्मा सहित 15 खिलाड़ी यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं।

भारत के लिए सबसे पहले टेस्ट डेब्यू में शतक लाला अमरनाथ ने लगाया था। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 118 रन बनाए थे। वहीं आखिरी टेस्ट डेब्यू शतक पृथ्वी शॉ ने लगाया था।

IND vs NZ Live-Test centuries on debut:  सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) ने 1996 में इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स के मैदान पर शतक लगाया था। वीरेंद्र सहवाग (Virender Sehwag) 2001 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शतकीय पारी खेली थी। रोहित शर्मा का डेब्यू कोलकाता में हुआ था। उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ 177 रनों की पारी खेली थी।

श्रेयस अय्यर की उपलब्धि:

  • अय्यर कानुपर में डेब्यू पर शतक लगाने 52 साल में पहले खिलाड़ी बने। उनसे पहले गुंडप्पा विश्वनाथ ने 1969 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शतक लगाया था।
  • अय्यर डेब्यू में शतक लगाने वाले 16वें भारतीय।
  • अय्यर अपनी पहली पारी में शतक लगाने वाले 13वें भारतीय।
  • घरेलू मैदान पर डेब्यू शतक लगाने वाले 10वें भारतीय।
  • भारत के लिए डेब्यू मैच में शतक लगाने वाले पिछले तीन बल्लेबाज मुंबई के हैं। रोहित शर्मा, पृथ्वी शॉ और अब श्रेयस अय्यर।

IND vs NZ Live: अय्यर से पहले डेब्यू टेस्ट मैच में शतक लगाने वाले भारतीय खिलाड़ी

खिलाड़ी बनाम रन साल
लाला अमरनाथ इंग्लैंड 118 1933
दीपक शोधन पाकिस्तान 110 1952
एजी कृपाल सिंह न्यूजीलैंड 100 1955
अब्बास अली बेग इंग्लैंड 112 1959
हनुमंत सिंह इंग्लैंड 105 1964
गुंडप्पा विश्वनाथ ऑस्ट्रेलिया 137 1969
सुरेंद्र अमरनाथ न्यूजीलैंड 124 1976
मोहम्मद अजहरुद्दीन इंग्लैंड 110 1984
प्रवीन आमरे साउथ अफ्रीका 103 1992
सौरव गांगुली इंग्लैंड 131 1996
वीरेंद्र सहवाग साउथ अफ्रीका 105 2001
सुरेश रैना श्रीलंका 120 2010
शिखर धवन ऑस्ट्रेलिया 187 2013
रोहित शर्मा वेस्टइंडीज 177 2013
पृथ्वी शॉ वेस्टइंडीज 134 2018

 

IND vs NZ Live: खेल की ताजा खबरों के लिए पढ़ते रहिए hindi.insidesport.in

Editors pick