IPL 2022: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने शनिवार (21 मई) को मुंबई इंडियंस (MI) द्वारा दिल्ली कैपिटल्स (DC) को टूर्नामेंट से बाहर करने के बाद IPL 2022 के प्लेऑफ़ (IPL Playoffs) के लिए क्वालीफाई कर लिया है। दिल्ली स्थित फ्रेंचाइजी 14 अंकों पर थी और आरसीबी की तुलना में बेहतर नेट रन रेट था। पांच बार के चैंपियन के खिलाफ जीत का मतलब फाफ डु प्लेसिस (Faf Du Plessis) की अगुवाई वाली टीम के लिए आईपीएल के रास्ते बंद कर सकते थे। लेकिन मुंबई इंडियंस दिल्ली कि राह में रोड़ा बनकर अटक गई और दिल्ली को बाहर का रास्ता दिखाया। खेल की ताजा खबरों के लिए जुड़े रहिए- hindi.insidesport.in
MI की जीत के बाद, RCB की पूरी टीम सातवें आसमान पर थी। विराट कोहली (Virat Kohli), ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) और कप्तान फाफ डु प्लेसिस (Faf Du Plessis) टीम के साथ दिल्ली और मुंबई के बीच खेले गए इस मुक़ाबले को देख रहे थे और मुंबई की जीत के बाद उन्हें जश्न मनाते देखा गया।
यह भी पढ़ें: IPL 2022: Tim David को RCB से मिला था दिल्ली को हराने का मैसेज, जानिए मैच से पहले क्या हुआ था
इंस्टाग्राम पर आरसीबी ने उसी की तस्वीरें साझा की और कैप्शन दिया: “एब्सोल्यूट सीन! टीम को आज रात मुंबई इंडियंस के लिए चीयर करने में बहुत मज़ा आया!”
View this post on Instagram
आरसीबी ने खिलाड़ियों की भावनाओं को कैद करते हुए एक वीडियो क्लिप को भी सोशल मीडिया पर साझा किया।
View this post on Instagram
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) अब बुधवार (25 मई) को कोलकाता के ईडन गार्डन में एलिमिनेटर मुक़ाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) से भिड़ेगी।