IPL 2021: MS Dhoni ने प्रैक्टिस में ऐसे जमाए छक्के कि बॉल झाड़ियों में गुम हुई, फिर कप्तान खुद बॉल को ढूंढने भी निकले, देखें VIDEO- IPL 2021 Phase-2 का आगाज 19 सितंबर से UAE में होने वाला है। इसके सभी टीमों ने प्रैक्टिस शुरू कर दी है। महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स, 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स जैसी टीमें UAE पहुंच चुकी हैं। क्वारैंटाइन पूरा करने के बाद चेन्नई टीम के खिलाड़ियों ने प्रैक्टिस भी शुरू कर दी है। IPL 2021 Phase-2, csk captain, MS Dhoni, csk Net Practice, MS Dhoni Video, chennai Super Kings, IPL in UAE
चेन्नई सुपर किंग्स ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें कप्तान महेंद्र सिंह धोनी लंबे छक्के जमाते नजर आ रहे हैं। उनके लगाए छक्कों की वजह से बॉल झाड़ियों में खो गई। इसके बाद धोनी खुद बॉल को ढूंढने के लिए निकले और कामयाबी हासिल की। धोनी के साथ साथी खिलाड़ियों और स्टाफ ने भी बॉल को ढुंढवाने में मदद की।
View this post on Instagram
धोनी ने ऋतुराज को बल्लेबाजी के टिप्स दिए थे
इससे पहले प्रैक्टिस सेशन के पहले दिन भी चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाड़ियों ने नेट पर बड़े शॉट्स लगाने की प्रैक्टिस की थी। कप्तान एमएस धोनी भी बड़े शॉट्स खेलते हुए नजर आए थे। प्रैक्टिस के पहले दिन ही नेट पर धोनी ओपनर बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ को बल्लेबाजी टिप्स देते हुए नजर आए थे।
ये भी पढ़ें- IPL 2021: SRH के लिए खुशखबरी! Rashid Khan का धमाका; MS Dhoni वाला शॉट खेलकर मचाया तहलका, Video Watch
पॉइंट टेबल में चेन्नई टीम 10 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर काबिज
चेन्नई सुपर किंग्स की बात करें तो वह UAE में प्रैक्टिस सेशन शुरू करने वाली पहली टीम है। टीम का पहला मुकाबला 19 सितंबर को डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई इंडियंस के साथ होगा। भारत में हुए IPL 2021 के पहले संस्करण में टीम शानदार नजर आई थी। फिलहाल, मौजूदा पॉइंट टेबल में चेन्नई टीम 10 अंकों के साथ दिल्ली के बाद दूसरे स्थान पर काबिज है। IPL 2021 Phase-2, csk captain, MS Dhoni, csk Net Practice, MS Dhoni Video, chennai Super Kings, IPL in UAE