WWE Smackdown Results:Street Profits के Montez Ford ने अस्पताल की फोटो की शेयर, Otis ने स्मैकडाउन के एपिसोड में किया था सुपरस्टार पर हमला:स्ट्रीट प्रॉफिट के मेंबर मोंटेज़ फोर्ड को स्मैकडाउन के एपिसोड में पसलियों में फ्रैक्चर और टोर्न इंटरकोस्टल कार्टिलेज का सामना करना पड़ा था। जहां फोर्ड और चाड गेबल (Chad Gable) एक दूसरे के साथ मैच था और इस मैच के दौरान अचानक से ओटिस ने फोर्ड पर हमला कर दिया था। जिसके बाद उन्हें यह चोट लग गई। फोर्ड की इस चोट के बारे में खुद डब्ल्यूडब्ल्यूई (WWE) के द्वारा जानकारी दी गई थी।
जिसके लिए डब्ल्यूडब्ल्यूई ने अपने ट्विटर हैंडल पर फोर्ड की चोट पर आधिकारिक बयान जारी किया था। जहां उन्होंने लिखा था कि
ब्रेकिंग: #SmackDown पर @otiswwe के शातिर हमले के बाद @MontezFordWWE की स्थानीय चिकित्सा सुविधा द्वारा जांच की जा रही है।
BREAKING: @MontezFordWWE is being evaluated at a local medical facility following @otiswwe's vicious attack on #SmackDown. https://t.co/ta7sFCvItq pic.twitter.com/ZAp6dTvbwM
— WWE (@WWE) June 12, 2021
“ओटिस के हमले के परिणामस्वरूप मोंटेज़ फोर्ड को आंशिक रूप से रिब फ्रैक्चर और टोर्ऩ इंटरकोस्टल कार्टिलेज का सामना करना पड़ा। स्थानीय चिकित्सा केंद्र में उनकी जांच की जा रही है, और डब्ल्यूडब्ल्यूई डिजिटल इस अपडेट का फॉलो करत रहेगा।
We're with you, @PatMcAfeeShow. Get outta there!#SmackDown @otiswwe @MontezFordWWE pic.twitter.com/rBf0HgAxbW
— WWE (@WWE) June 12, 2021
पिछले हफ्ते डब्ल्यूडब्ल्यूई स्मैकडाउन में अल्फा एकेडमी और स्ट्रीट प्रॉफिट्स के बीच फ्यूड शुरू हुई थी। जहां एक बैकस्टेज सेगमेंट में ओटिस ने मोंटेज़ फोर्ड और एंजेलो डॉकिन्स पर उस समय हमला किया था जब दोनों ने चाड गेबल की बात मानने से इनकार कर दिया था। हमले के बाद स्ट्रीट प्रॉफिट्स ने अल्फा अकादमी को अगले इस हफ्ते उनका सामना करने के लिए एक चुनौती दी थी।
.@otiswwe absolutely DISMANTLING The #StreetProfits on #SmackDown!@WWEGable pic.twitter.com/sEcFkuIRF3
— WWE (@WWE) June 12, 2021
इस हफ्ते दोनों टीमें एक – दूसरे से टकराने के लिए पूरी तरह से तैयार थीं लेकिन गेबल ने स्ट्रीट प्रॉफिट के सदस्यों में से किसी एक के खिलाफ वन-ऑन-वन मैच के लिए कहा दूसरे सदस्य को रिंगसाइड से प्रतिबंधित कर दिया गया। फोर्ड ने चुनौती स्वीकार की, जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ा ओटिस ने डॉकिन्स पर बैकस्टेज पर एक शातिर हमला किया और फिर रिंग में आकर फोर्ड पर भी हमला कर दिया जिसके बाद इस मैच को डिस्क्वालिफाई कर दिया गया।
ओटिस ने अपने इस हमले को रिंग के अंदर और बाहर दोनों जगह पर जारी रखा और फोर्ड पर दो बार मिडिल रोप पर से स्पलैश किया। जिसके बाद ऑफिशियल्स रिंग में आ गए और उन्होंने ओटिस को वहां से जाने के लिए कहा।
WWE Smackdown Results: मोंटेज़ फोर्डज ने अस्पताल की फोटो की शेयर
GOD IS GOOD. pic.twitter.com/40yJxT11rc
— 𝕂𝕚𝕟𝕘 𝕋𝕖𝕫 (@MontezFordWWE) June 24, 2021
ओटिस के हमले के बाद से ही मोंटेज़ फोर्डज अस्पताल में भर्ती थे। जिसकी तस्वीर उन्होंने अपने ऑफिशियल ट्वीटर अकाउंट पर भी शेयर की है। जहां वह बैड पर लेटे हुए हैं और उनकी बेटी उनके साथ दिखाई दे रही है। इसके साथ ही उन्होंने लिखा है गॉड इज गूड