WWE Smackdown Results Highlights & Live Streaming: फ्राइडे नाइट स्मैकडउान (Friday Night Smackdown) का इस हफ्ते का समरस्लैम का फॉल आउट एडिशन (SummerSlam Fall Out Edition ) था। जिसकी लाइव स्ट्रीमिंग साउथ कैरोलिना के ग्रीनविले में बॉन सिकोर्स वेलनेस एरिना से हुई। जिसकी शुरुआत हैप्पी कॉर्बिन बनाम रिकोशे (Happy Corbin vs. Ricochet) के मैच से हुई और वहीं आज के शो का अंत कैरियन क्रॉस (Karrion Kross) के ड्रयू मैकइंटायर (Drew McIntyre) पर हमला करने के साथ हुआ।
ये भी पढ़ें- WWE News: John Cena के खिलाफ मैच चाहता है ये वर्तमान चैंपियन, कहा मैं यहां महान बनने के लिए आया हूं
WWE Smackdown Results Highlights: Happy Corbin vs. Ricochet
Launched into orbit 😳@BaronCorbinWWE #SmackDown pic.twitter.com/krjsSPenTA
— WWE (@WWE) August 6, 2022
फ्राइडे नाइट स्मैकडाउन के आज के शो की शुरुआत हैप्पी कॉर्बिन बनाम रिकोशे के मैच से हुई। जहां ज्यादातर कॉर्बिन का ही पलड़ा भारी रहा। हालांकि रिकोशे ने कई बार मैच में वापसी करने की कोशिश की। लेकिन वह इसमें कामयाब नहीं हो पाए।
It's not over… 👀
📺 #SmackDown @BaronCorbinWWE @PatMcAfeeShow pic.twitter.com/hZ0YCT3kCH
— WWE on FOX (@WWEonFOX) August 6, 2022
लेकिन मैच के अंतिम क्षणों में जब रिकोशे टॉप रोप पर थे, तब हैप्पी कॉर्बिन ने उन्हें एप्रन पर गिरा दिया। जिसकी वजह से उनका चेहरा रस्सियों से जा
टकराया। लेकिन तब ही पैट मैकेफी ने कमेंट्री टेबल से कॉर्बिन का ध्यान भटका दिया। जिसका फायदा उठाकर रिकोशे ने कॉर्बिन को एक शूटिंग स्टार प्रेस लगाते हुए पिन कर दिया और इस मैच को जीत लिया।
WWE Smackdown Results Highlights: Shinsuke Nakamura vs. Ludwig Kaiser
No pressure Ludwig 😳#SmackDown pic.twitter.com/jYUVJpwfqm
— WWE on TNT Sports (@wweontnt) August 6, 2022
इस मैच की शुरुआत क्लासिक लॉक के साथ हुई। जहां कैसर शिंसुके नाकामुरा पर हावी होते हुए नजर आए। लेकिन इसके बाद नाकामुरा ने कैसर के घुटने पर वार करते हुए मैच में जबरदस्त तरीके से वापसी की और फिर उन पर लगातर वार करने लगे।
🥵 🥵#SmackDown pic.twitter.com/S8m0ZrbEKL
— WWE on TNT Sports (@wweontnt) August 6, 2022
इसके बाद कैसर ने नाकामुरा को एक फ्लैट जैक लगाकर फिर से मैच में वापसी कर ली। लेकिन नाकामुरा ने कैसर को रस्सियों पर फेंककर फिर से मैच में वापसी कर ली। इसके बाद नाकामुरा रिंग के बाहर जाकर गंथर से बहस करने लगे। जिसका फायदा उठाते हुए कैसर ने नाकामुरा पर अटैक कर दिया।
Got his title shot!
Go on @ShinsukeN!#SmackDown pic.twitter.com/T1FFkKRmWP
— WWE on TNT Sports (@wweontnt) August 6, 2022
लेकिन जब नाकामुरा रिंग में कैसर को किंशासा लगाने की कोशिश कर रहे थे, तब ही कैसर ने अपने कोहनी से उन पर अटैक कर दिया। इसके बाद कैसर ने नाकामुरा को एक जबरदस्त मूव लगाते हुए पिन करने की कोशिश की पर नाकामुरा ने किकआउट कर दिया। इसके नाकामुरा ने किंशासा लगाते हुए कैसर को पिन कर दिया और इस मैच को जीत लिया।
WWE Smackdown Results Highlights: Backstage
"It's almost time for me to make the Vikings pay for what they did to Woods last week!" – @TrueKofi 😤#SmackDown pic.twitter.com/3NAZaJyCQb
— WWE on TNT Sports (@wweontnt) August 6, 2022
बैकस्टेज कोफी किंग्सटन का इंटरव्यू लिया जाता है। जहां उनसे जेवियर वुड्स पर पिछले हफ्ते वाइकिंग रेडर्स के द्वारा किए गए हमले के बारे में पूछा जाता है। जिसके जवाब में कोफी कहते हैं। जेवियर धीरे-धीरे रिकवर कर रहे हैं और जल्द ही स्मैकडाउन पर हमारे साथ जुड़ जाएंगे।
WWE Smackdown Results Highlights: Liv Morgan Segment
इस इन-रिंग सेगमेंट में कायला ब्रेक्सटन ने लिव मॉर्गन का परिचय देते हुए उन्हें रिंग में बुलाया। जिसके बाद लिव ने एंट्री की। जहां उनके हाथ में ब्रेस बंधा हुआ नजर आया। इसके बाद कायला ने उनसे समरस्लैम में उनके मैच के बाद रोंडा राउजी के द्वारा किए गए हमले के बारे में पूछा।
"This championship means everything to me!"
"I tapped only when I thought that the ref had counted 3!"@YaOnlyLivvOnce 🏆#SmackDown pic.twitter.com/ujV3iHRl7S
— WWE on TNT Sports (@wweontnt) August 6, 2022
जिसके जवाब में लिव ने कहा कि वह कई तरह की भावनाओं का अनुभव कर रही हैं। उन्होंने कहा कि स्मैकडाउन विमेंस चैंपियनशिप उनके लिए बहुत मायने रखती है, यही वजह है कि वह राउजी के तीन आर्मबार का सामना करने में सक्षम थीं। इसके आगे उन्होंने कहा कि उन्होंने टैप आउट किया लेकिन रेफरी द्वारा तीन की गिनती के बाद ही। इससे पहले कि वह कुछ और कह पातीं, तब ही सोन्या डेविल की एंट्री हुई।
जहां आकर डेविल ने कहा कि वह और लिव दोनों जानती हैं कि वह चैंपियन बनने के लायक नहीं है। इसके बाद राउजी को सस्पेंड करने के लिए डेविल एडम पीयर्स पर कटाक्ष करती हैं और उन पर ठीक से काम न करने का आरोप लगाती हैं। इसके बाद वह लिव के चेहरे के पास आती हैं और दावा करती है कि वह लिव से इस टाइटल को छीन लेंगी। लेकिन तब ही आलिया का म्यूजिक हिट होता है और वह रिंग में आती हैं।
ये भी पढ़ें- WWE News: Paul Heyman ने इस करंट चैंपियन की जमकर की तारीफ, कहा यही है डब्ल्यूडब्ल्यूई के इतिहास का सबसे बड़ा परफॉर्मर
WWE Smackdown Results Highlights: Sonya Deville vs. Aliyah Gauntlet match (#1 Contender’s match for the SmackDown Women’s Championship)
इस गांटलेट मैच की शुरुआत सोन्या डेविल और अलिया ने क्लासिक लॉक के साथ की। जहां सोन्या अलिया पर हावी होती हुई नजर आईं।लेकिन इसी बीच आलिया ने रोलअप करते हुए सोन्या को पिन करने की कोशिश की। लेकिन सोन्या ने किक आउट कर दिया। इसके बाद सोन्या ने अलिया पर नियंत्रण पाने के लिए उनकी गर्दन को जकड़ लिया।
लेकिन अलिया ने एक जॉ ब्रेकर लगाते हुए खुद को इससे छुड़ा लिया। इसके बाद सोन्या ने अलिया को रस्सियों पर फेंकर फिर से इस मैच में नियंत्रण प्राप्त कर लिया और अलिया को एक स्लैम लगाते हुए उन्हें पिन कर दिया और इस मैच को जीत लिया। इसके बाद रिंग में रकील रोड्रिगज आईं।
WWE Smackdown Results Highlights: Sonya Deville vs. Raquel Rodriguez Gauntlet match (#1 Contender’s match for the SmackDown Women’s Championship)
इस मैच की शुरुआत में रकील शुरुआत में तो सोन्या पर नियंत्रण बनाने में कामयाब रहीं। लेकिन जल्द ही सोन्या ने भी मैच में वापसी करते हुए। रकील की गर्दन को जकड़ लिया। लेकिन रकील ने उन्हें उठाकर फेंक दिया और मैच में वापसी कर ली।
इसके बाद रकील ने सोन्या को एक बिग बूट लगाया और फिर टर्नबकल से उन पर कूद पड़ी और फिर उन्होंने सोन्या को तहाना पावरबॉम्ब लगाते हुए पिन कर दिया और इस मैच को जीत लिया। इस मैच के बाद शॉट्जी का म्यूजिक हिट हुआ और वह रिंग की तरफ बढ़ती हुई नजर आईं।
WWE Smackdown Results Highlights: Raquel Rodriguez vs.Shotzi Gauntlet match (#1 Contender’s match for the SmackDown Women’s Championship)
जब यह मैच शुरू हुआ तो शॉट्जी पूरी तरह से रकील पर हावी होती हुई नजर आईं। उन्होंने रकील को एक सबमिशन में डाल दिया। लेकिन रकील ने उन्हें उठाकर रिंग में फेंककर खुद को इससे बचा लिया।
इसके बाद रकील ने शॉट्जी को एक पावरबॉम्ब लगाते हुए पिन कर दिया और इस मैच में जीत हासिल कर ली। लेकिन इस मैच के बाद ही जाया ली का म्यूजिक हिट हुआ और वह भागती हुई रिंग में आ गईं।
WWE Smackdown Results Highlights: Raquel Rodriguez vs. Xia Li Gauntlet match (#1 Contender’s match for the SmackDown Women’s Championship)
जाया ली ने इस मैच की शुरुआत में ही रकील पर अटैक कर दिया और पूरी तरह से रकील पर नियंत्रण प्राप्त कर लिया। उन्होंने रकील के घुटने को अपना निशाना बनाया। इस बीच उन्होंने दो बार रकील को पिन करने की कोशिश की। लेकिन वह कामयाब नहीं हो पाई। इसके बाद जाया ने रकील को सबमिशन में डाला और फिर उनके घुटने को रिंग में दे मारा।
इसके बाद रकील ने हैट बट के साथ रिंग मे वापसी की और फिर उन्हें एक पावरस्लैम लगाया। इसके बाद उन्होंने तानहा पावरबॉम्ब लगाते हुए रकील को पिन कर दिया और इस मैच को जीत लिया। लेकिन इस मैच के बाद ही नताल्या का म्यूजिक हिट हुआ और वह रिंग में आ गईं।
WWE Smackdown Results Highlights: Raquel Rodriguez vs. Natalya Gauntlet match (#1 Contender’s match for the SmackDown Women’s Championship)
नताल्या ने भी आते ही रकील पर अटैक किया। उन्होंने रकील के घायल घुटने को अपना निशाना बनाया। लेकिन रकील ने नताल्या को एक सुपलेक्स लगाते हुए मैच में वापसी कर ली।इसके बाद नताल्या ने रकील को शॉर्पशूटर लगा दिया। लेकिन रकील ने रोप को पकड़कर खुद को इससे बचा लिया।
Can @RaquelWWE pull this off?! #SmackDown pic.twitter.com/pk5jb3Klj0
— WWE (@WWE) August 6, 2022
इसके बाद नताल्या मीडिल टर्नबकल पर चढ़कर रकील को पंच लगाने लगी। लेकिन तब ही रकील ने उन्हें एक हाथ से पावरबॉम्ब लगाते हुए उन्हें पिन कर दिया और इस मैच में जीत हासिल कर ली। इस मैच के बाद शायना बॉस्जलर का म्यूजिक हिट हुआ और वह एंट्रेस पर नजर आईं।
WWE Smackdown Results Highlights: Raquel Rodriguez vs. Shayna Baszler Gauntlet match (#1 Contender’s match for the SmackDown Women’s Championship)
इस मैच में शायना ने भी रकील के घायल घुटने को ही अपना निशाना बनाया। इसके बाद शायना ने रकील के हाथ को लॉक कर दिया। जिससे निकलने में रकील कामयाब रहीं। इसके बाद शायना ने रकील के फेस पर अपने घुटने से वार करते हुए उन्हें पिन करने की कोशिश की। लेकिन रकील ने किका आउट कर दिया।
She's done it!@QoSBaszler will face @YaOnlyLivvOnce at Clash at the Castle!#SmackDown #WWEClash pic.twitter.com/q34qMz2YhL
— WWE on TNT Sports (@wweontnt) August 6, 2022
इसके बाद रकील को एक बार फिर से वापसी करते हुए देखा गया। जहां रकील मीडिल रोप से शायना पर कूद पड़ीं। लेकिन शायना ने उन्हें किकिमूरा क्लट में लिया। इसके बाद रकील ने मैच में वापसी की कोशिश की। लेकिन शायना ने उन्हें पिन करते हुए इस मैच को जीत लिया और लिव मॉर्गन के टाइटल की नंबर 1 कंटेंडर बन गईं।
WWE Smackdown Results Highlights: The Viking Raiders vs Tommy & Jim
इस मैच में वाइकिंग रेडर्स अपने विरोधियों पर पूरी तरह से हावी होते हुए नजर आए। आईवर ने अपने प्रतिद्वंदी पर लगातार अपनी कोहनी से वार किया। इसके बाद एरिक ने दूसरी रस्सी से एक स्पलैश लगाया और जीत के लिए अपने विरोधियों में से एक को डबल पॉवरबॉम्ब के साथ ढेर कर दिया।
लेकिन जैसे ही यह मैच खत्म हुआ तब ही कोफी ने पीछ से वाइकिंग रेडर्स पर एक कैंडो स्टीक से अटैक कर दिया। जिसके बाद वाइकिंग रेडर्स रिंग से बाहर चले गए।
WWE Smackdown Results Highlights: Kofi Kingston vs Erik
कोफी किंगस्टन के हमले के बाद एरिक का सामना कोफी से हुआ। जहां आईवर पूरी तरह से कोफी पर हावी होते हुए नजर आए। लेकिन इसके बाद कोफी ने एरिक को रिंग से बाहर निकाल दिया और रिंग के अंदर से उन पर कूद पड़े।
Ivar's back! 😳#SmackDown pic.twitter.com/DNGITduwSl
— WWE on TNT Sports (@wweontnt) August 6, 2022
लेकिन तब ही आईवर ने एक कैंडो स्टीक से कोफी पर अटैक करने की कोशिश की। जिससे कोफी बच गए और वही रिंग में एरिक ने इसका फायदा उठाने की कोशिश की। लेकिन कोफी ने उन्हें रोलअप करके पिन कर दिया और इस मैच में जीत हासिल कर ली।
WWE Smackdown Results Highlights: The Bloodline Segment
इस सेगमेंट में सबसे पहले रोमन रैंस ने ऑडियंस को सबसे पहले खुद को एकनॉलेज करने के लिए कहा। इसके बाद रोमन ने कहा कि फैंस को ड्रिल पता है। द बल्डलाइन अपने टाइटल्स को डिफेंड करती है और वे बड़े टाइटल जीतते हैं। इसके बाद रोमन कहते हैं कि वह ब्रॉक लेसनर से नफरत करते हैं।
The Bloodline is here!
🏆 @WWERomanReigns 🏆
🏆 @WWEUsos 🏆#SmackDown pic.twitter.com/xKyM1pEhkm— WWE on TNT Sports (@wweontnt) August 6, 2022
मगर वह उनका सम्मान करते हैं। लेकिन वह अभी उनसे नफरत करते हैं और ऐसा इसलि है। क्योंकि उन्होंने वाइसमैन पर अटैक किया था। इससे पहले की रोमन आगे कुछ कह पाते तब ही ड्रयू मैकइंटायर अपनी एंट्री की।
Fall and Pray! 😤@realKILLERkross is back! 😈#SmackDown pic.twitter.com/bqPGqAxGHm
— WWE on TNT Sports (@wweontnt) August 6, 2022
ड्रयू कहते हैं कि वह बल्डलाइन को तोड़ने के लिए क्लैश एट द कैसल तक इंतजार नहीं कर सकते, लेकिन इससे पहले की वह रिंग में एंट्री करते, तब ही कैरियन क्रॉस का म्यूजिक हिट होता है और स्कॉरलैट एंट्रेस एरिया पर खड़ी हुई नजर आती हैं।
Tick. Tock.@realKILLERkross@Lady_Scarlett13#SmackDown pic.twitter.com/iG8ek2Rz5W
— WWE on TNT Sports (@wweontnt) August 6, 2022
इसके बाद क्रॉस पीछे से आकर मैकइंटायर पर अटैक कर देते हैं। इसके बाद क्रॉस मैकइंटायर को स्टील स्टेप्स में दे मारते हैं और स्कॉरलेट रिंग में एक रेत की घड़ी रखकर रोमन को चेतावनी देती हैं।
WWE और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें