Cricket
DC vs RR Highlights: दिल्ली कैपिटल्स ने किया कमाल, राजस्थान को दी 20 रनों से मात

DC vs RR Highlights: दिल्ली कैपिटल्स ने किया कमाल, राजस्थान को दी 20 रनों से मात

DC vs RR Highlights: दिल्ली कैपिटल्स ने किया कमाल, राजस्थान को दी 20 रनों से मात
DC vs RR Highlights: आईपीएल 2024 (IPL 2024) का 56वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया।

DC vs RR Highlights: IPL 2024 का 56वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया। इस मैच में दिल्ली ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राजस्थान के खिलाफ 20 रनों से जीत दर्ज की। मैच दोनों टीमों के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया था। राजस्थान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। इस दौरान पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स ने 20 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 221 रन बनाए। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान 201 रन ही बना सकी और मैच हार गई।

DC vs RR Highlights

DC- 221/8 (20)

RR- 201-8 (20)

दिल्ली कैपिटल्स ने जीता मैच

दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 20 रनों से हराया। दिल्ली ने पहले बैटिंग करते हुए 221 रन बनाए। इसके जवाब में राजस्थान की टीम 201 रन ही बना सकी। राजस्थान के लिए संजू सैमसन ने 86 रनों की शानदार पारी खेली। हालांकि वे टीम को जीत नहीं दिला सके. रियान पराग 27 रन बनाकर आउट हुए। शुभम दुबे 25 रन बनाकर आउट हुए।

राजस्थान को जीत के लिए 6 गेंदों में 29 रनों की जरूरत

राजस्थान रॉयल्स को आखिरी ओवर में जीत के लिए 29 रनों की जरूरत है। टीम ने 19 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान के साथ 193 रन बना लिए हैं। रोवमैन पॉवेल 13 रन बनाकर खेल रहे हैं। ट्रेंट बोल्ट 1 रन बनाकर खेल रहे हैं।

राजस्थान को 7वां झटका

राजस्थान रॉयल्स का 7वां विकेट गिरा। रविचंद्रन अश्विन महज 2 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें कुलदीप ने पवेलियन का रास्ता दिखाया।

राजस्थान को छठा झटका

राजस्थान रॉयल्स का छठा विकेट गिरा। फेरेरा 1 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें कुलदीप यादव ने पवेलियन का रास्ता दिखाया। राजस्थान के लिए रास्ता मुश्किल हो गया है। टीम को जीत के लिए 40 रनों की जरूरत है। पोवेल और अश्विन बैटिंग कर रहे हैं।

शुभम दुबे आउट

राजस्थान रॉयल्स का पांचवां विकेट गिरा। शुभम दुबे 12 गेंदों में 25 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने 2 चौके और 2 छक्के लगाए। राजस्थान ने 16.4 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान के साथ 180 रन बनाए हैं। उसे जीत के लिए 42 रनों की जरूरत है।

संजू सैमसन हुए आउट

राजस्थान रॉयल्स को बड़ा झटका लगा है। संजू सैमसन 46 गेंदों में 86 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने 6 छक्के और 8 चौके लगाए। सैमसन को मुकेश कुमार ने आउट किया।

संजू सैमसन की अच्छी बल्लेबाजी

राजस्थान को जीत के लिए 30 गेंदों में 63 रनों की जरूरत है। संजू सैमसन दमदार बैटिंग कर रहे हैं। वे 43 गेंदों में 85 रन बनाकर खेल रहे हैं। शुभम दुबे 14 रन बनाकर खेल रहे हैं। 

राजस्थान को जीत के लिए चाहिए 74 रन

राजस्थान रॉयल्स को जीत के लिए 36 गेंदों में 74 रनों की जरूरत है। टीम ने 14 ओवरों में 3 विकेट के नुकसान के साथ 148 रन बनाए हैं। सैमसन 79 रन बनाकर खेल रहे हैं। उन्होंने 7 चौके और 6 छक्के लगाए है। शुभम दुबे 13 रन बनाकर खेल रहे हैं।

सैमसन ने जड़ा अर्धशतक

संजू सैमसन ने दमदार प्रदर्शन करते हुए अर्धशतक पूरा किया। वे 30 गेंदों में 57 रन बनाकर खेल रहे हैं। सैमसन ने 5 चौके और 4 छक्के लगाए हैं। शुभम दुबे 1 रन बनाकर खेल रहे हैं। 

रियान पराग हुए आउट

दिल्ली कैपिटल्स को बड़ी सफलता मिली। रियान पराग 22 गेंदों में 27 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें रसिख सलाम ने आउट किया। 

10 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर 93 रन

राजस्थान रॉयल्स ने 10 ओवरों में 2 विकेट के नुकसान के साथ 93 रन बनाए हैं। टीम को जीत के लिए 129 रनों की जरूरत है। संजू सैमसन अर्धशतक के करीब हैं। वे 47 रन बनाकर खेल रहे हैं। रियान पराग 20 रन बनाकर खेल रहे हैं।

राजस्थान को जीत के लिए चाहिए 144 रन

राजस्थान ने 8 ओवरों में 2 विकेट के नुकसान के साथ 78 रन बनाए। संजू सैमसन 44 रन बनाकर खेल रहे हैं। रियान पराग 8 रन बनाकर खेल रहे हैं। टीम को जीत के लिए 72 गेंदों में 144 रनों की जरूरत है।

जोस बटलर हुए आउट

राजस्थान का दूसरा विकेट गिरा। जोस बटलर 17 गेंदों में 19 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें अक्षर पटेल ने पवेलियन का रास्ता दिखाया। 

राजस्थान ने 5 ओवरों में बनाए 57 रन

राजस्थान ने 5 ओवरों में 1 विकेट के नुकसान के साथ 57 रन बना लिए हैं। संजू सैमसन 16 गेंदों में 41 रन बनाकर खेल रहे हैं। बटलर 9 रन बनाकर खेल रहे हैं।

सैमसन की अच्छी बल्लेबाजी

राजस्थान के लिए संजू सैमसन शानदार बैटिंग कर रहे हैं। उन्होंने 11 ओवरों में 27 रन बनाए हैं। इस दौरान 3 चौके और 2 छक्के लगाए हैं। बटलर 8 रन बनाकर खेल रहे हैं। राजस्थान ने 4 ओवरों में 1 विकेट के नुकसान के साथ 42 रन बना लिए हैं।

राजस्थान के लिए बटलर-सैमसन कर रहे हैं बैटिंग

राजस्थान ने 3 ओवरों में 1 विकेट के नुकसान के साथ 27 रन बनाए। सैमसन 13 रन बनाकर खेल रहे हैं। बटलर 7 रन बनाकर खेल रहे हैं। दिल्ली के लिए खलील ने 2 ओवर किए हैं। इस दौरान 25 रन दिए हैं। ईशांत ने 1 ओवर में 2 रन दिए हैं।

जयसवाल हुए आउट

यशस्वी जयसवाल चार रन बनाकर हुए खलील अहमद की गेंद पर आउट

9:26 PM: राजस्थान रॉयल्स की पारी शुरू, जीत के लिए बनाने होंगे 222 रन

दिल्ली कैपिटल्स ने बनाए 221 रन

दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को जीत के लिए 222 रनों का लक्ष्य दिया। टीम के लिए पोरेल और फ्रेजर ने अर्धशतक लगाए। फ्रेजर 20 गेंदों में 50 रन बनाकर आउट हुए। पोरेल ने 36 गेंदों में 65 रन बनाए. अक्षर पटेल 15 रन बनाकर आउट हुए। ऋषभ पंत 15 रन बनाकर आउट हुए। स्टब्स ने 41 रनों की अहम पारी खेली। इस तरह दिल्ली ने 8 विकेट गंवाकर 221 रन बनाए।

दिल्ली को सातवां झटका

दिल्ली कैपिटल्स का 7वां विकेट गिरा, स्टब्स 3 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 41 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें संदीप शर्मा ने पवेलियन का रास्ता दिखाया।

गुलबदीन आउट

दिल्ली कैपिटल्स का छठा विकेट गिरा। गुलबदीन 15 गेंदों में 19 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें ट्रेंट बोल्ट ने पवेलियन का रास्ता दिखाया।

स्टब्स-गुलबदीन के बीच अच्छी साझेदारी

दिल्ली के लिए गुलबदीन और स्टब्स के बीच 39 रनों की साझेदारी हो चुकी है। गुलबदीन 18 रन बनाकर खेल रहे हैं। स्टब्स ने 24 रन बनाए हैं। दिल्ली ने 18 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान के साथ 189 रन बना लिए हैं।

दिल्ली ने 16 ओवरों में बनाए 164 रन

दिल्ली कैपिटल्स ने 16 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान के साथ 164 रन बना लिए हैं। गुलबदीन 11 रन बनाकर खेल रहे हैं। स्टब्स 6 रन बनाकर खेल रहे हैं। राजस्थान को अश्विन ने 3 विकेट दिलाए हैं। चहल को एक सफलता मिली है।

पंत हुए आउट

दिल्ली कैपिटल्स का पांचवां विकेट गिरा। ऋषभ पंत 13 गेंदों में 15 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने 1 छक्का लगाया। पंत को युजवेंद्र चहल ने पवेलियन का रास्ता दिखाया।

अभिषेक पोरेल हुए आउट

दिल्ली कैपिटल्स का चौथा विकेट गिरा। अभिषेक पोरेल 65 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने 36 गेंदों में 7 चौके और 3 छक्के लगाए हैं। पोरेल को अश्विन ने पवेलियन का रास्ता दिखाय। अश्विन ने इस पारी में तीसरा विकेट लिया।  

दिल्ली के लिए पोरेल का दमदार अर्धशतक

दिल्ली कैपिटल्स के लिए अभिषेक पोरेल ने दमदार अर्धशतक जड़ा। वे 31 गेंदों में 59 रन बनाकर खेल रहे हैं। पोरेल ने 6 चौके और 3 छक्के लगाए हैं। ऋषभ पंत 4 रन बनाकर खेल रहे हैं। 

दिल्ली को तीसरा झटका

दिल्ली कैपिटल्स का तीसरा विकेट गिरा। अक्षर पटेल 10 गेंदों में 15 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने 1 चौका और 1 छक्का लगाया। अक्षर को रविचंद्रन अश्विन ने पवेलियन का रास्ता दिखाया।

दिल्ली के लिए अक्षर-पोरेल कर रहे हैं बैटिंग

दिल्ली ने 7 ओवरों में 2 विकेट के नुकसान के साथ 84 रन बना लिए हैं। अभिषेक पोरेल 17 गेंदों में 27 रन बनाकर खेल रहे हैं। अक्षर पटेल 6 रन बनाकर खेल रहे हैं। राजस्थान को अश्विन ने 1 विकेट दिलाया है। आवेश खान काफी महंगे साबित हुए। उन्होंने 1 ओवर में 28 रन दे दिए।

शाई होप हुए रनआउट

राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली को दूसरा झटका दिया। शाई होप महज 1 रन बनाकर आउट हुए। वे रन आउट हो गए। पोरेल के शॉट खेलने के बाद गेंद संदीप शर्मा के हाथों को छूते हुए स्टम्प्स में जा लगी।

जेक फ्रेजर-मैकगर्क हुए आउट

अश्विन ने राजस्थान को बड़ा विकेट दिलाया। फ्रेजर 50 रन बनाकर आउट हुए उन्होंने 19 गेंदों में अर्धशतक पूरा कर लिया था। फ्रेजर ने 7 चौके और 3 छक्के लगाए. अभिषेक पोरेल 10 रन बनाकर खेल रहे हैं। दिल्ली ने 4.2 ओवरों में 60 रन बना लिए हैं। टीम ने एक विकेट गंवाया है।

फ्रेजर का तूफानी अर्धशतक

दिल्ली कैपिटल्स ने 4 ओवरों में 59 रन बना लिए हैं। फ्रेजर ताबड़तोड़ बैटिंग कर रहे हैं। उन्होंने 19 गेंदों में अर्धशतक पूरा कर लिया है। फ्रेजर ने आवेश खान के ओवर से 28 रन बटोरे। उन्होंने 2 छक्के और 4 चौके लगाए।

दिल्ली ने 2 ओवरों में बनाए 16 रन

दिल्ली कैपिटल्स ने 2 ओवरों में 16 रन जड़ दिए हैं। अभिषेक पोरेल 9 रन बनाकर क्रीज पर हैं। जबकि जैक फ्रेजर 7 रन बनाकर खेल रहे हैं।

7:30 PM: शुरू हुआ मैच, दिल्ली कैपिटल्स कर रही है पहले बल्लेबाजी

दिल्ली कैपिटल्स (प्लेइंग इलेवन): जेक फ्रेजर-मैकगर्क, अभिषेक पोरेल, शाई होप, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, गुलबदीन नैब, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, इशांत शर्मा, खलील अहमद

राजस्थान रॉयल्स (प्लेइंग इलेवन): यशस्वी जयसवाल, संजू सैमसन (विकेटकीपर/कप्तान), रियान पराग, डोनोवन फरेरा, रोवमैन पॉवेल, शुभम दुबे, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, अवेश खान, संदीप शर्मा, युजवेंद्र चहल

7: 30 PM: DC vs RR मैच में राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

6: 00 PM: DC vs RR मैच के लिए टॉस 7 बजे होगा जबकि मुकाबले की शुरुआत साढ़े 7 बजे होगी।

दिल्ली कैपिटल्स

ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), पृथ्वी शॉ, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, अभिषेक पोरेल, शाई होप, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, रसिख दार सलाम, लिजाद विलियम्स, खलील अहमद, मुकेश कुमार, सुमित कुमार, प्रवीण दुबे, कुमार कुशाग्र, रिकी भुई, इशांत शर्मा, डेविड वार्नर, गुलबदीन नैब, झाय रिचर्डसन, एनरिक नॉर्टजे, ललित यादव, यश ढुल, विक्की ओस्तवाल, स्वास्तिक चिकारा

राजस्थान रॉयल्स की टीम

संजू सैमसन (कप्तान और विकेटकीपर), यशस्वी जयसवाल, रियान पराग, ध्रुव जुरेल, रोवमैन पॉवेल, शिम्रोन हेटमायर, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, अवेश खान, युजवेंद्र चहल, संदीप शर्मा, जोस बटलर, टॉम कोहलर-कैडमोर, शुभम दुबे, नवदीप सैनी, तनुश कोटियन, केशव महाराज, नंद्रे बर्गर, कुलदीप सेन, डोनोवन फरेरा, आबिद मुश्ताक, कुणाल सिंह राठौड़

Editors pick