WWE RAW: मंडे नाइट रॉ (Monday Night RAW) के इस हफ्ते शो में अनडिस्प्यूटेड यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रैंस (Undisputed WWE Universal Champion Roman Reigns) को वापसी करते हुए देखा गया। जहां पहले वह एक इन-रिंग सेगमेंट में शामिल हुए थे। जहां उन्हें थ्योरी के द्वारा बाधित किया गया था। वहीं दूसरी बार वह एक सिक्स मैन टैग-टीम मैच में नजर आए। जहां उन्होंने अपने भाईयों द उसोस (The Usos) के साथ मिलकर रिडल और द स्ट्रीट प्रॉफिट्स (Riddle and The Street Profits) का सामना किया और इस मैच में जीत हासिल की। लेकिन अब रॉ के इस एपिसोड के बाद ट्राइबल चीफ ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।
ये भी पढ़ें- WWE SummerSlam 2022: क्या Triple H करने वाले हैं समरस्लैम में कोई बड़ा बदलाव, देखें ये रिपोर्ट
जिसमें उन्होंने लिखा है कि यह दुनिया का सबसे फेमस मेन इवेंट था। इस ट्वीट को आप यहां नीचे देख सकते हैं।
The World’s Most Famous Main Event. #TheOne @TheGarden pic.twitter.com/aDMdC6yuk2
— Roman Reigns (@WWERomanReigns) July 26, 2022
WWE RAW: रोमन रेंस के ट्वीट पर फैंस ने भी दी अपनी प्रतिक्रिया
रोमन रैंस अब तक के सबसे फेमस सुपरस्टार्स में से एक हैं और सोशल मीडिया पर उनकी बड़ी फैन फॉलोइंग है। उन्होंने इस समय लगभग 700 दिनों तक यूनिवर्सल चैंपियन बने रहने का रिकॉर्ड अपने नाम किया हैथ। इसके अलावा अनडिस्प्यूटेड चैंपियन के रूप में उन्हें 100 से भी ज्यादा दिन हो चुके हैं।
रैंस के द्वार शेयर किए गए इस ट्वीट के रिप्लाई सेक्शन में फैंस ने उनकी तारीफ की है। जिसके कुछ ट्वीट्स आप यहां देख सकते हैं।
Thank you for putting Theory in his place, Chief. ☝️ pic.twitter.com/W6N37rOjS5
— iBeast (@ibeastIess) July 26, 2022
— Isaiah 👑 (@HoodieIsaiah) July 26, 2022
Acknowledge Him. You can’t cash in The Tribal Chief ☝️ pic.twitter.com/x7ig7n8bOi
— The Only ☝️ (@No1Bloodline) July 26, 2022
WWE RAW: रोमन रैंस करेंगे समरस्लैम में अपना टाइटल्स डिफेंड
ट्राइबल चीफ रोमन रैंस समरस्लैम प्रीमियम लाइव इवेंट में अपनी अनडिस्प्यूटेड डब्ल्यूडब्ल्यूई यूनिवर्सल चैंपियनशिप को एक लास्ट मैन स्टैडिंग मैच में डिफेंड करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।
इससे पहले रोमन ने ब्रॉक का सामना रेसलमेनिया 38 में डब्ल्यूडब्ल्यूई चैंपियनशिप के लिए किया था। जिसमें उन्हें जीत हासिल हुई थी और वह अनडिस्प्यूटेड डब्ल्यूडब्ल्यूई यूनिवर्सल चैंपियन बन गए थे।
WWE और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें