WWE Summerslam 2022 Match Card: ये है समरस्लैम का अपडेटेड मैच कार्ड, जानिए अब तक इस मेगा इवेंट के लिए कितने मैच हो चुके हैं घोषित
WWE Summerslam 2022 Match Card: डब्ल्यूडब्ल्यूई के सबसे बड़े प्रीमियम लाइव इवेंट में से एक समरस्लैम (Summerslam) इस साल 30 जुलाई को…

WWE Summerslam 2022 Match Card: डब्ल्यूडब्ल्यूई के सबसे बड़े प्रीमियम लाइव इवेंट में से एक समरस्लैम (Summerslam) इस साल 30 जुलाई को टेनेसी के नैशविले में निसान स्टेडियम से लाइव होगा। जिसके लिए मंडे नाइट रॉ (Monday Night RAW) की तरफ से एक और मैचों का ऐलान कर दिया गया है तो बिना किसी देरी के चलिए डालते हैं इस मैच पर एक नजर।
WWE Summerslam 2022 Match Card: रे और डोमिनिक मिस्टीरियो बनाम डेमियन प्रीस्ट और फिन बैलर (नो-डिस्क्वालिफिकेशन मैच)
डब्ल्यूडब्ल्यूई की तरफ से समरस्लैम के लिए एक और मैच ऑफिशियल कर दिया गया है। जहां रे और डोमिनिक मिलकर एक नो-डिस्क्वालिफिकेशन मैच में द जजमेंट डे के फिन बैलर और डेमियन प्रीस्ट का सामना करेंगे।
BREAKING: @reymysterio & @DomMysterio35 will take on #TheJudgmentDay in a No Disqualification Tag Team Match THIS SATURDAY at #SummerSlam!@FinnBalor @ArcherofInfamy @RheaRipley_WWE pic.twitter.com/XYkpwJqw4O
— WWE (@WWE) July 26, 2022
मंडे नाइट रॉ के आज के एपिसोड में द जजमेंट डे ने एक बार नहीं बल्कि दो बार रे मिस्टीरियो के ऊपर अटैक किया और रॉ के खत्म होने के बाद डब्ल्यूडब्ल्यूई की तरफ से इस मैच को ऑफिशियल कर दिया गया।
WWE Summerslam 2022 Match Card: लोगन पॉल बनाम द मिज
लोगन पॉल ने जब से डब्ल्यूडब्ल्यूई कॉन्ट्रैक्ट को साइन किया है, तब ही से वह द मिज को समरस्लैम में वन-ऑन-वन मैच के लिए चैलेंज कर रहे थे और आज रॉ में आखिरकार द मिज ने पॉल के उकसाने पर इस चैलेंज को स्वीकार कर ही लिया।
BREAKING: @LoganPaul will compete inside a @WWE ring one-on-one against @mikethemiz at #SummerSlam!
— WWE (@WWE) July 19, 2022
🎟 https://t.co/ZGDWO8xrzu pic.twitter.com/QrlEKusS1G
जिसके बाद अब दोनों समरस्लैम में एक-दूसरे से भिड़ते हुए नजर आएंगे। इस मैच को अब डब्ल्यूडब्ल्यूई की तरफ से भी ऑफिशियल कर दिया गया है।
WWE Summerslam 2022 Match Card: रॉ विमेंस चैंपियनशिप
डब्ल्यूडब्ल्यूई समरस्लैम में बियांका बिलेयर अपनी रॉ विमेंस चैंपियनशिप को बेकी लिंच के खिलाफ डिफेंड करती हुई नजर आएंगी। इस मैच को अब डब्ल्यूडब्ल्यूई की तरफ से भी ऑफिशियल कर दिया गया है।
#WWERaw Women's Champion @BiancaBelairWWE defends against @BeckyLynchWWE at #SummerSlam!https://t.co/fqBxjx8mjn
— WWE (@WWE) July 19, 2022
रॉ के आज रात के एपिसोड में बेकी लिंच ने एक सेगमेंट में ऐलान किया था कि वह आज बियांका और कार्मेला के मैच के बाद समरस्लैम में रॉ विमेंस चैंपियन का सामना करेंगी और इस मैच में बियांका की जीत के बाद डब्ल्यूडब्ल्यूई ने समरस्लैम के लिए रॉ विमेंस चैंपियनशिप मैच को ऑफिशियल कर दिया। जहां बियांका अपने टाइटल को बेकी के खिलाफ दाव पर लगाएंगी।
WWE Summerslam 2022 Match Card: अनडिस्प्यूटेड टैग-टीम चैंपियनशिप मैच
डब्ल्यूडब्ल्यूई समरस्लैम के मैच कार्ड में एक और मैच जुड़ गया है। जो एक टैग-टीम मैच होगा। जहां द अनडिस्प्यूटेड टैग-टीम चैंपियन अपने टाइटल्स को द स्ट्रीट प्रॉफिट्स के खिलाफ डिफेंड करते हुए नजर आएंगे।
.@RealJeffJarrett will be the Special Guest Referee at #SummerSlam!#SmackDown pic.twitter.com/74f6MAvz9n
— WWE (@WWE) July 16, 2022
लेकिन इस मैच में फैंस को एक स्पेशल गेस्ट रेफरी भी देखने को मिलेगा। जो कोई और नहीं बल्कि हॉल ऑफ फेमर जेफ जैरेट होंगे। जिसकी घोषणा आज रात स्मैकडाउन के बाद एडम पीयर्स के द्वारा की गई थी।
WWE Summerslam 2022 Match Card: स्मैकडाउन विमेंस चैंपियनशिप मैच
नई स्मैकडाउन विमेंस चैंपियन लिव मॉर्गन अपने टाइटल को समरस्लैम में रोंडा राउजी के खिलाफ डिफेंड करती हुई नजर आएंगी। जिसे डब्ल्यूडब्ल्यूई की तरफ से आज रात स्मैकडाउन के बाद ऑफिशियल किया गया था।
It is official!
— WWE (@WWE) July 9, 2022
New #SmackDown Women's Champion @YaOnlyLivvOnce will defend her title against @RondaRousey at #SummerSlam!https://t.co/hoQdTNKI6U pic.twitter.com/rRppFnVGoL
स्मकैडाउन विमेंस चैंपियन बनने के बाद यह लिव मॉर्गन का पहला टाइटल डिफेंड होगा। लेकिन अब यह देखना होगा कि क्या लिव रोंडा को इस मैच में मात देने में कामयाब हो पाती हैं या नहीं।
WWE Summerslam 2022 Match Card: यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप मैच
डब्ल्यूडब्ल्यूई समरस्लैम में यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियन बॉबी लैश्ले अपने इस टाइटल को थ्योरी के खिलाफ डिफेंड करते हुए नजर आएंगे। जिसकी घोषणा भी डब्ल्यूडब्ल्यूई की तरफ से कर दी गई है।
It is official at #SummerSlam!#USChampion @fightbobby defends against @_Theory1! pic.twitter.com/RZfLpSt4uM
— WWE (@WWE) July 5, 2022
इस मैच को मंडे नाइट में आज उस समय ऑफिशियल किया गया, जब थ्योरी ने लैश्ले के सेगमेंट में उन्हें बाधित करते हुए यह दावा किया कि वह एक बार फिर से यूएस चैंपियन बनेंगे और ब्रॉक लेसनर या रोमन रैंस पर अपना कॉन्ट्रैक्ट कैश इन करेंगे।
WWE Summerslam 2022 Match Card: अनडिस्प्यूटेड डब्ल्यूडब्ल्यूई यूनिवर्सल चैंपियनशिप मैच
समरस्लैम 2022 के मेन इवेंट में अनडिस्प्यूटेड डब्ल्यूडब्ल्यूई यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रैंस अपने टाइटल्स को द बीस्ट इनकार्नेट के खिलाफ एक लास्ट मैन स्टेंडिंग मैच में डिफेंड करेंगे।
JUST ANNOUNCED: @BrockLesnar will challenge @WWERomanReigns for the Undisputed WWE Universal Title in a Last Man Standing Match at #SummerSlam! @HeymanHustle
— WWE (@WWE) June 18, 2022
🎟 https://t.co/s7HlO4Vp46 pic.twitter.com/uHRM4RWUA3
इस मैच को पिछले महीने स्मैकडाउन में ब्रॉक लेसनर की वापसी के दौरान उस समय बुक किया गया था। जब ब्रॉक ने अपना रिर्टन करते हुए द बल्डलाइन पर अटैक किया था और रोमन को एक F5 लगाया था।
WWE Summerslam 2022 Match Card: हैप्पी कॉर्बिन बनाम पैट मैकेफी
समरस्लैम के इस प्रीमियम लाइव इवेंट में पैट मैकेफी का सामना हैप्पी कॉर्बिन से होगा। इस मैच के लिए सबसे पहले मैकेफी ने स्मैकडाउन के एक एपिसोड के दौरान हैप्पी कॉर्बिन को चैलेंज किया था। जिस पर उस समय कॉर्बिन ने कोई जवाब नहीं दिया था।
It's on at #SummerSlam!@PatMcAfeeShow vs. Happy @BaronCorbinWWE https://t.co/RHmsrBjk0x pic.twitter.com/vYHTdbiAik
— WWE (@WWE) July 3, 2022
लेकिन मनी इन द बैंक प्रीमियम लाइव इवेंट के ऑफ एयर होने के बाद कॉर्बिन ने मैकेफी पर अटैक कर दिया। जिसके बाद डब्ल्यूडब्ल्यूई की तरफ से इन दोनों के बीच का यह मैच ऑफिशियल कर दिया गया था।
WWE और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें