WWE
WWE News: डब्ल्यूडब्ल्यूई ने किया Ronda Rousey को फाइन लगाते हुए सस्पेंड, जानिए क्यों उठाना पड़ा कंपनी को पूर्व स्मैकडाउन विमेंस चैंपियन के खिलाफ ये कदम

WWE News: डब्ल्यूडब्ल्यूई ने किया Ronda Rousey को फाइन लगाते हुए सस्पेंड, जानिए क्यों उठाना पड़ा कंपनी को पूर्व स्मैकडाउन विमेंस चैंपियन के खिलाफ ये कदम

WWE News: डब्ल्यूडब्ल्यूई ने किया Ronda Rousey को फाइन लगाते हुए सस्पेंड, जानिए क्यों उठाना पड़ा कंपनी को पूर्व स्मैकडाउन विमेंस चैंपियन के खिलाफ ये कदम
WWE News- Ronda Rousey Suspended: समरस्लैम 2022 (SummerSlam 2022) में रोंडा राउजी (Ronda Rousey) ने स्मैकडाउन विमेंस चैंपिनशिप (Smackdown Women’s Championship) के लिए लिव मॉर्गन (Liv Morgan) का सामना किया था। लेकिन इस मैच का अंत काफी विवादस्पद रहा था। जिसके बाद रोंडा ने गुस्से में आकर इस मैच के बाद लिव और रेफरी को […]

WWE News- Ronda Rousey Suspended: समरस्लैम 2022 (SummerSlam 2022) में रोंडा राउजी (Ronda Rousey) ने स्मैकडाउन विमेंस चैंपिनशिप (Smackdown Women’s Championship) के लिए लिव मॉर्गन (Liv Morgan) का सामना किया था। लेकिन इस मैच का अंत काफी विवादस्पद रहा था। जिसके बाद रोंडा ने गुस्से में आकर इस मैच के बाद लिव और रेफरी को ऑर्मबार लगा दिया था और पूर्व स्मैकडाउन विमेंस चैंपियन की इसी हरकत पर डब्ल्यूडब्ल्यूई ने कड़ा एक्शन लेते हुए फाइन लगाकर सस्पेंड कर दिया है।

ये भी पढ़ें- WWE Raw Results: Becky Lynch हुईं कंधे की चोट की वजह से कई महीनों के लिए डब्ल्यूडब्ल्यूई से बाहर, कंपनी ने ट्वीट शेयर करके की आधिकारिक तौर पर पुष्टि

डब्ल्यूडब्ल्यूई इस बात की घोषणा अपने ऑफिशियल ट्वीटर अकाउंट के द्वारा की। जहां उन्होंने एक ट्वीट को साझा करते हुए लिखा कि,

“ब्रेकिंग: #SummerSlam में एक WWE अधिकारी पर उनके हमले के बाद, @RondaRousey पर जुर्माना लगाया गया और उन्हें निलंबित कर दिया गया है।”

रोंडा ने समरस्लैम में अपने मैच के अंतिम क्षणों में जिस समय लिव को ऑर्मबार लगाया था, उस समय उनका कंधा नीचे की तरफ था। जिसकी वजह से रेफरी 3 काउंट करने लगे और वह लिव के टैप को देख नहीं पाए। जिसके बाद रेफरी ने लिव को उस मैच का विजेता घोषित कर दिया था और इसी वजह से रोंडा ने गुस्से में आकर लिव और रेफरी को मैच के बाद ऑर्मबार लगा दिया था।

ये भी पढ़ें- WWE Raw Results Highlights: द उसोस ने सफलतापूर्वक किए अपने टाइटल्स रिटेन, मेन इवेंट के बाद द जजमेंट डे पर अटैक करते हुए गलती से एज ने लगाया डोमिनिक मिस्टीरियो पर स्पीयर

WWE News: एडम पीयर्स ने की रोंडा राउजी के सस्पेंड होने की पुष्टि
रोंडा राउजी के सस्पेंड होने की पुष्टि डब्ल्यूडब्ल्यूई ऑफिशियल एडम पीयर्स के द्वारा भी कर दी गई है। एडम पीयर्स ने इस बात की पुष्टि के लिए अपने ऑफिशियल ट्वीटर अकाउंट से डब्ल्यूडब्ल्यूई के ट्वीट को रीट्वीट किया है।

जिसमें उन्होंने लिखा है कि “यह ऑफिशियल है।”

ऐसा नहीं है कि रोंडा पहली बार सस्पेंड हुई हैं। इससे पहले रोंडा 2018 में सस्पेंड हुई थीं। जब उन्होंने एलेक्सा ब्लिस पर उनके मनी इन द बैंक कॉन्ट्रैक्ट से अटैक किया था और फिर कर्ट एंगल पर भी अटैक कर दिया था।

WWE और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें

WWE

Editors pick