WWE News: डब्ल्यूडब्ल्यूई सुपरस्टार टी-बार (WWE Superstar T-Bar) जिन्हें पहले डोमिनिक डिजाकोविच (Dominik Dijakovic) के नाम से जाना जाता था। उनका अब ट्रिपल एच (Triple H) के शासन के तहत कैरेक्टर चेंज हो सकता है।
ये भी पढ़ें- WWE Raw Predictions: इस हफ्ते रॉ पर देखी जा सकती हैं ये 3 चीजें, जानिए क्या Edge इस बार भी दोहरा सकते हैं अपनी गलती
कंपनी के क्रिएटिव डिपार्टमेंट के प्रमुख के रूप में नियुक्त होने के बाद से गेम ने स्टैमफोर्ड-आधारित प्रमोशन में कुछ बड़े बदलाव किए हैं। कैरियन क्रॉस और डकोटा काई जैसे पूर्व में रिलीज हुए सुपरस्टार्स को वापस लाने के अलावा उन्होंने साप्ताहिक शो की प्रस्तुति को भी बदल दिया है।
T Booooooooooom! @TBARRetribution #WWEMainEvent pic.twitter.com/Udd9EQJtC2
— HWAN🇰🇷 (@botch205) August 4, 2022
PWInsider की एक नई रिपोर्ट के अनुसार आने वाले समय में टी-बार को रीपैकेजिंग मिल सकती है। पूर्व एनएक्सटी सुपरस्टार ने ब्लैक एंड गोल्ड ब्रांड पर डोमिनिक डिजाकोविच के रूप में कामयाबी हासिल की थी। उन्होंने कीथ ली और कैरियन क्रॉस के खिलाफ शानदार मैच भी लड़े थे।
टी-बार 2020 से मेन रोस्टर का हिस्सा है। उन्होंने अपने मेन रोस्टर की शुरुआत रेट्रिब्यूशन ग्रुप के साथ की थी।लेकिन यह ग्रुप जल्द ही टूट गया। जिसके बाद से ही इस एनक्सटी सुपरस्टार को कोई सार्थक दिशा नहीं मिल पाई है और तब से वह डब्ल्यूडब्ल्यूई के मेन इवेंट शो में दिखाई दे रहे हैं।
WWE News: टी-बार ने भी पोस्ट किया था ट्वीटर पर गुप्त संदेश
टी-बार ने भी हाल ही में ट्विटर पर एक गुप्त संदेश पोस्ट किया है, जो एक गिमिक परिवर्तन की ओर इशारा करता है। इस ट्वीट को आप यहां नीचे देख सकते हैं।
https://twitter.com/TBARRetribution/status/1555742619296305153
लेकिन अब देखना होगा कि क्या टी-बार के इस गिमिक चेंज से उनके डब्ल्डब्ल्यूई करियर में कोई विशेष परिवर्तन आता है या फिर उन्हें आने वाले समय में मेन रोस्टर पर बिना किसी सार्थक दिशा के ही आगे बढ़ना पड़ता है।
WWE और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें