WWE
WWE Clash at the Castle 2022 Matches: क्लैश एट द कैसल में Roman Reigns करेंगे इस सुपरस्टार के खिलाफ अपने टाइटल्स डिफेंड, कंपनी ने पोस्टर जारी करके किया मैच ऑफिशियल

WWE Clash at the Castle 2022 Matches: क्लैश एट द कैसल में Roman Reigns करेंगे इस सुपरस्टार के खिलाफ अपने टाइटल्स डिफेंड, कंपनी ने पोस्टर जारी करके किया मैच ऑफिशियल

WWE Clash at the Castle 2022 Matches: क्लैश एट द कैसल में Roman Reigns करेंगे इस सुपरस्टार के खिलाफ अपने टाइटल्स डिफेंड, कंपनी ने पोस्टर जारी करके किया मैच ऑफिशियल
WWE Clash at the Castle 2022 Matches- Roman Reigns vs. Drew McIntyre: समरस्लैम 2022 (SummerSlam 2022) के बाद अब डब्ल्यूडब्ल्यूई का अगला प्रीमियम लाइव इवेंट क्लैश एट द कैसल शनिवार, 3 सितंबर 2022 को वेल्स, कार्डिफ में प्रिंसिपेलिटी स्टेडियम से लाइव होगा। जिसके लिए अब एक मैच की घोषणा भी कर दी गई है। जहां […]

WWE Clash at the Castle 2022 Matches- Roman Reigns vs. Drew McIntyre: समरस्लैम 2022 (SummerSlam 2022) के बाद अब डब्ल्यूडब्ल्यूई का अगला प्रीमियम लाइव इवेंट क्लैश एट द कैसल शनिवार, 3 सितंबर 2022 को वेल्स, कार्डिफ में प्रिंसिपेलिटी स्टेडियम से लाइव होगा। जिसके लिए अब एक मैच की घोषणा भी कर दी गई है। जहां अनडिस्प्यूटेड डब्ल्यूडब्ल्यूई यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रैंस (Roman Reigns) अपने टाइटल को ड्रयू मैकइंटायर (Drew McIntyre) के खिलाफ डिफेंड करते हुए नजर आएंगे।

ये भी पढ़ें- WWE Raw Predictions: इस हफ्ते रॉ में देखी जा सकती हैं ये 3 चीजें, जानिए क्या हो सकता है समरस्लैम के इस फॉल आउट एडिशन में खास

ड्रयू ने रोमन रैंस के साथ यह मौका शेमस को एक आयरिश डोनीब्रुक मैच में हराकर अर्जित किया था। जिसके बाद वह समरस्लैम में रोमन रैंस और ब्रॉक लेसनर के बीच होने वाले लास्ट मैन स्टैंडिंग मैच का इंतजार कर रहे थे।

क्योंकि इस मैच का विजेता ही क्लैश एट द कैसल में अनडिस्प्यूटेड डब्ल्यूडब्ल्यूई यूनिवर्सल चैंपियनशिप को डिफेंड करने वाला था और रोमन के जीतने के बाद अब उनका सामना क्लैश एट द कैसल में ड्रयू मैकइंटायर के साथ होगा। जिसकी घोषणा भी अब डब्ल्यूडब्ल्यूई की तरफ से कर दी गई है।

ये भी पढ़ें- WWE Raw Results Highlights & Live Streaming: मंडे नाइट रॉ पर होगा इस हफ्ते समरस्लैम का फॉल आउट एडिशन, जानिए भारत में कैसे देखें इस शो की लाइव स्ट्रीमिंग

WWE Clash at the Castle 2022 Matches: डब्ल्यूडब्ल्यूई ने किया क्लैश एट द कैसल का ऑफिशियल पोस्टर रिलीज
डब्ल्यूडब्ल्यूई की तरफ से अब क्लैश एद द कैसल का ऑफिशियल पोस्टर भी रिलीज कर दिया गया है। जिसमें एक तरफ रोमन रैंस और दूसरी तरफ ड्रयू मैकइंटायर नजर आ रहे है।

2003 में रॉ एक्सक्लूसिव इंसुर्रेक्शन पीपीवी के बाद लगभग बीस वर्षों में यह यूके में पहला पीपीवी होगा। जिसमें बड़े-बडे़ सुपरस्टार्स नजर आने वाले हैं। हालांकि की अभी इस इवेंट के लिए केवल एक ही मैच की घोषणा की गई है। लेकिन अभी इस मेगा इवेंट के लिए अन्य मैचों की घोषणा होना बाकी है।

WWE और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें

WWE

Editors pick