Mohammed Shami Net Worth: भारतीय टीम (Team India) के पेसर मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) अपनी गेंदबाजी और निजी जिंदगी को लेकर अक्सर चर्चाओं में रहते हैं। रिवर्स स्विंग एक्सपर्ट शमी की कुल नेटवर्थ (Mohammed Shami Total Net Worth) के कारण भी सुर्खियों में रहते हैं। तो चलिए आज हम आपको उनकी अपार सपंत्ति के बारे में बताएंगे साथ ही ये भी की वो लग्जरी लाइफस्टाइल (Mohammed Shami Lifestyle) का शौक रखते हैं। क्रिकेट की सभी खबरों के लिए Hindi.InsideSport.In के साथ जुड़े रहें।
मोहम्मद शमी की कुल नेटवर्थ
वनडे में 87 मैचों में 159 विकेट, टेस्ट में 216 और टी20 24 विकेट हासिल करने वाले शमी भारतीय टीम के बेहतरीन गेंदबाजों में से एक हैं। 2013 में डेब्यू करने के बाद उन्होंने अपनी प्रतिभा से सबको प्रभावित किया है। पिछले साल यानी 2022 में उनकी कुल नेटवर्थ भारतीय रुपये के अनुसार 45 करोड़ रुपये आंकी गई थी। वहीं वो 12-15 करोड़ रुपये की प्रोपर्टी के मालिक भी हैं। साथ ही उनके पास एक फॉर्महाउस भी है जिसमें अधिकतर उन्हें प्रैक्टिस करते देखा गया है। साथ ही अलीनगर में शमी का एक आलीशान बंगला भी है, साथ ही 2015 में खरीदे गए उन्होंने एक फॉर्म हाउस खरीदा था जिसका नाम उन्होंने अपनी पत्नी हसीन जहां के नाम पर रखा। लेकिन बाद में हसीन जहां ने उन पर घेरलू हिंसा और मारपीट का आरोप लगाया था और दोनों बाद में अलग हो गए।
कारों के शौकीन हैं शमी
वहीं मोहम्मद शमी को कारों का भी शौक है। उनके पास अलग-अलग कारों का कलेक्शन भी है। इनमें ऑडी, बीएमडब्ल्यू 5 सीरीज, जैगुआर एफ-टाइप स्पोर्ट्स कार और टोयोटो फॉर्चूनर हैं। साथ ही उनके पास कई बाइक्स भी हैं। बता दें कि, जैगुआर एफ-टाइप स्पोर्ट्स कार की कीमत लगभग 1 करोड़ रुपये है जो कि उन्होंने पिछले साल खरीदी थी।
आईपीएल में भी कमाते हैं करोड़ों
शमी के आईपीएल करियर की बात करें तो अभी तक उन्होंने 99 विकेट लिए हैं। ऑक्शन के दौरान वो हर टीम की पसंद थे, साथ ही उन्होंने दुनिया की सबसे महंगी और बड़ी क्रिकेट लीग में अलग-अलग टीमों से खेला है।
Season | Team | Salary |
2022 | Gujarat Titans | 6.25 crore rupees |
2021 | Punjab Kings | 4.80 crore rupees |
2020 | Kings XI Punjab | 4.80 crore rupees |
2019 | Kings XI Punjab | 4.80 crore rupees |
2018 | Delhi Daredevils | 3.00 crore rupees |
2017 | Delhi Daredevils | 4.25 crore rupees |
2016 | Delhi Daredevils | 4.25 crore rupees |
2015 | Delhi Daredevils | 4.25 crore rupees |
2014 | Delhi Daredevils | 4.25 crore rupees |
2013 | Kolkata Knight Riders | 1.00 crore rupees |
2012 | Kolkata Knight Riders | 1.00 crore rupees |
2011 | Kolkata Knight Riders | 1.00 crore rupees |
कई ब्रांड्स को करते हैं प्रमोट
वहीं एंडोर्समेंट की बात करें तो शमी को कई फेमस ब्रांड्स को प्रमोट करते देखा गया है। वो एंडोर्समेंट से भी बहुत ज्यादा कमाई करते हैं। उन्हें Nike, OctaFX, Blitzpools, Stanford जैसे बड़े ब्रांड्स को प्रमोट करते देखा गया है।
क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों (Latest Cricket News, Sports News, Breaking Sports News, Viral Video) को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें।