T20 World Cup Live 2022: क्रिकेट विश्वकप शुरू होते ही श्रीलंका क्रिकेट टीम (Sri Lanka Cricket Team) को बड़ा झटका लगा है। टीम में शामिल युवा प्लेयर दिलशान मदुशंका (Dilshan Madushanka) चोटिल होने के कारण बाहर हो गए हैं, उनकी जगह टीम में बिनुरा फर्नान्डो को शामिल किया गया है।
नामीबिया के खिलाफ वर्ल्डकप में पहले मैच से पहले ही दिलशान मदुशंका चोटिल हो गए। उनके पैर की मांसपेशियों में लगी चोट लगी, जिसके कारण उन्हें विश्वकप से बाहर होना पड़ा।
T20 World Cup Live 2022 : अभ्यास के दौरान चोटिल हुए थे Dilshan Madushanka
शनिवार को हुए अभ्यास के दौरान मदुशंका मैदान से बाहर गए थे। वह चोटिल हुए थे, स्कैन में उनकी चोट की पुष्टि हुई। संभव नहीं लग रहा था कि दिलशान विश्वकप के दौरान या कम समय में अपनी चोट से उबार पाएंगे, और यही हुआ उन्हें विश्वकप से बाहर होना पड़ा।
दिलशान पॉवरप्ले और डेथ ओवरों में अपनी स्विंग के कारण श्रीलंका टीम के लिए महत्वपूर्ण रोल निभाते थे, नामीबिया के खिलाफ उनका प्लेइंग 11 में खेलना तय था लेकिन चोटिल होने के कारण वह शामिल नहीं हुए थे।
22 वर्षीय गेंदबाज दिलशान ने 6 अंतर्राष्ट्रीय टी20 मैच खेले हैं। इनमे उन्होंने कुल 6 विकेट लिए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 24 रन देकर 3 विकेट लेने का है।
Sri Lanka Cricket Team : श्रीलंका स्क्वॉड
श्रीलंका टीम: दासुन शनाका (कप्तान), दनुष्का गुणथिलका, पथुम निस्सांका, कुसल मेंडिस, चरित असलंका, भानुका राजपक्षे, धनंजया डी सिल्वा, वनिन्दु हसरंगा, महेश थीक्षाना, जेफरी वेंडरसे, चमिका करुणारत्ने, दुष्मंथा चमीरा, लाहिरू कुमारा, प्रमोद मदुशन, बिनुरा फर्नान्डो
स्टैंडबाई प्लेयर्स – एशन बंडारा, प्रवीण जयविकर्मा, दिनेश चांदीमल, नवनिन्दु फर्नांडो
क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें।