Cricket
रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस के लिए 5000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बने, टी20 क्रिकेट में हिटमैन के 11 हजार रन पूरे

रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस के लिए 5000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बने, टी20 क्रिकेट में हिटमैन के 11 हजार रन पूरे

रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस के लिए 5000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बने, टी20 क्रिकेट में हिटमैन के 11 हजार रन पूरे
आईपीएल (IPL) 2023 में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने आखिरी लीग मुकाबले में हैदराबाद के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी की है। वहीं इस दौरान उन्होंने अपनी पारी में मुंबई के लिए 5000 रन पूरे किए। जिसके बाद वो मुंबई के लिए ये कारनामा करने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। […]

आईपीएल (IPL) 2023 में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने आखिरी लीग मुकाबले में हैदराबाद के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी की है। वहीं इस दौरान उन्होंने अपनी पारी में मुंबई के लिए 5000 रन पूरे किए। जिसके बाद वो मुंबई के लिए ये कारनामा करने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। इसके साथ ही उन्होंने अपने टी20 क्रिकेट में 11 हजार रन भी पूरे कर लिए हैं।

दरअसल, रोहित शर्मा टी20 क्रिकेट में ओवरऑल 11,000 रन बनाने वाले सातवें बल्लेबाज बने हैं। वहीं इस लिस्ट में सबसे पहले 11 हजार रन बनाने वाले बल्लेबाज विराट कोहली थे। उनके बाद हिटमैन ने ये उपलब्धि अपने नाम कर ली है। वो विराट कोहली के साथ इस खास क्लब में शामिल हो गए हैं। उन्होंने ये मुकाम 421वें मुकाबले में हासिल किया है।

बता दें कि, रोहित ने हैदराबाद के खिलाफ मैच में अपना अर्धशतक 31 गेंदों में पूरा करते हुए ये रिकॉर्ड अपने नाम किया है। हैदराबाद के खिलाफ रोहित ने इस मैच में 37 गेंदों में एक छक्के और 8 चौकों की मदद से 56 रन पारी खेली। आईपीएल में विराट कोहली के बाद रोहित शर्मा किसी एक टीम के लिए 5 हजार बनाने वाले पहले बल्लेबाज बने हैं। उनसे पहले ये कारनाबा कोहली ने आरसीबी के लिए किया था। कोहली ने आरसीबी के लिए अबतक 7162 रन बनाए हैं।

क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों (Latest Cricket News, Sports News, Breaking Sports News, Viral Video) को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें

Editors pick