Cricket
IPL Mega Auction 2022: RCB के स्क्वायड में 22 खिलाड़ियों का समावेश, देखिए टीम ने किस खिलाड़ी को कितने में खरीदा

IPL Mega Auction 2022: RCB के स्क्वायड में 22 खिलाड़ियों का समावेश, देखिए टीम ने किस खिलाड़ी को कितने में खरीदा

IPL Mega Auction 2022: RCB के स्क्वायड में 22 खिलाड़ियों का समावेश, देखिए टीम ने किस खिलाड़ी को कितने में खरीदा
IPL Mega Auction 2022: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2022) के 15वें सीजन की शुरुआत से पहले 2 दिवसीय मेगा ऑक्शन का समापन रविवार को हुआ। हम यहां आपको उन खिलाड़ियों की जानकारी दे रहे हैं जिन्हें ऑक्शन में रॉयल चैलेंजर्स बैगलोर ने खरीदा है। डेविड विली को खरीदते ही आरसीबी ने 8 विदेशी खिलाड़ियों का […]

IPL Mega Auction 2022: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2022) के 15वें सीजन की शुरुआत से पहले 2 दिवसीय मेगा ऑक्शन का समापन रविवार को हुआ। हम यहां आपको उन खिलाड़ियों की जानकारी दे रहे हैं जिन्हें ऑक्शन में रॉयल चैलेंजर्स बैगलोर ने खरीदा है। डेविड विली को खरीदते ही आरसीबी ने 8 विदेशी खिलाड़ियों का कोटा पूरा कर लिया। लेकिन टीम अपने स्क्वायड में 22 खिलाड़ी (Royal Challengers Bangalore All Players 2022) ही शामिल कर सकी। आरसीबी का पूरा स्क्वायड और टीम के कोचिंग स्टाफ की भी यहां जानकारी दी गई है। खिलाड़ियों को किस रकम के साथ टीम ने खरीदा, यह भी यहां देखा जा सकता है। ऑक्शन से जुड़ी पल पल की खबर (IPL Auction Live Updates) देखने के लिए यहां क्लिक करें।

IPL Mega Auction 2022, RCB Players List And Full Squad

  • डेविड विली- इंग्लैंड के तेज गेंदबाज डेविड विली को आरसीबी ने उनके बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए में खरीद लिया है। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज आरसीबी के गेंदबाजी आक्रमण को मजबूती प्रदान करेंगे।

  • लवनिथ सिसोदिया- अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ी लवनिथ सिसोदिया को आरसीबी ने उनके बेस प्राइस 20 लाख रुपए में टीम के साथ जोड़ा है।

  • सिद्धार्थ कौल- मध्यम गति के भारतीय तेज गेंदबाज सिद्धार्थ कौल को आरसीबी ने उनके बेस प्राइस 75 लाख रुपए में खरीद लिया है। कौल इससे पहले सनराइजर्स हैदराबाद के सदस्य हुआ करते थे और भुवनेश्वर कुमार के साथ तेज गेंदबाजी की कमान संभालते थे।

  • अनीश्वर गौतम- भारत के अनकैप्ड ऑलराउंडर अनीश्वर गौतम को आरसीबी ने उनके बेस प्राइस 20 लाख रुपए में टीम के साथ जोड़ा है। वीनू मांकड़ ट्रॉफी में उन्होंने बल्ले और गेंद से धमाल मचाया था। इसके बाद चैलेंजर्स ट्रॉफी में भी कर्नाटक के इस खिलाड़ी का बल्ला खूब चला था।

  • चामा मिलिंद- अनकैप्ड गेंदबाज चामा मिलिंद को आरसीबी ने उनके बेस प्राइस से सिर्फ 5 लाख रुपए अधिक में खरीद लिया है। चामा का बेस प्राइस 20 लाख रुपए था और आरसीबी ने उन्हें 25 लाख रुपए दिए।
चामा मिलिंद- रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर- 25 लाख रुपए
  • सुयश प्रभुदेसाई- आरसीबी ने सुयश प्रभुदेसाई को 30 लाख रुपए में खरीद लिया है। उनका बेस प्राइस 20 लाख रुपए था।
सुयश प्रभुदेसाई- रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर- 30 लाख रुपए
  • जेसन बेहरनडॉर्फ- ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज जेसन बेहरनडॉर्फ को सस्ते में खरीदा। टीम को उनके लिए सिर्फ 75 लाख रुपए ही खर्च करने पड़े जो कि उनका बेस प्राइस भी था। लंबे कद के गेंदबाज बेहरनडॉर्फ विपक्षी बल्लेबाजों को परेशान कर सकते हैं।
जेसन बेहरनडॉर्फ- रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर- 75 लाख रुपए

  • शरफेन रदरफर्ड- आरसीबी ने शरफेन रदरफर्ड को उनके बेस प्राइस 1 करोड़ रुपए में खरीद लिया है।

  • फिन एलन- न्यूजीलैंड के शीर्षक्रम के आक्रामक बल्लेबाज फिन एलन को 80 लाख रुपए में खरीदा है। बल्लेबाजी के अलावा वह विकेटकीपिंग भी करते हैं।
फिन एलन- रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर- 80 लाख रुपए
  • राज अंगद बावा- वेस्टइंडीज में खेले गए अंडर-19 विश्व कप विजेता भारतीय टीम के हरफनमौला खिलाड़ी राज अंगद बावा को आरसीबी ने 2 करोड़ रुपए की मोटी रकम में खरीदा है। बावा का विश्व कप शानदार रहा था और उन्होंने फाइनल में भी गेंद व बल्ले से उत्कृष्ट्र प्रदर्शन कर भारत को 5वीं बार विश्व विजेता बनाने में महत्वपूर्ण योगदान रहा था।
राज अंगद बावा- पंजाब किंग्स- 2 करोड़ रुपए
  • महिपाल लोमरोर- हार्ड हिटर बल्लेबाज महिपाल लोमरोर को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 95 लाख रुपए में खरीदा। लोमरोर पिछले सीजन तक राजस्थान के लिए खेलते थे। लोमरोर बल्लेबाजी के अलावा गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण भी शानदार हैं।
महिपाल लोमरोर- रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर- 95 लाख रुपए
  • आकाश दीप- आरसीबी ने अनकैप्ड तेज गेंदबाज आकाश दीप को उनके बेस प्राइस 20 लाख रुपए में खरीद लिया है।
आकाश दीप- रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर- 20 लाख रुपए
  • अनुज रावत- दिल्ली के विकेटकीपर बल्लेबाज अनुज रावत को आरसीबी ने 3.40 करोड़ रुपए में खरीदा है। टीम में अब 2 विकेटकीपर हो गए हैं। वह दिनेश कार्तिक और पूर्व कप्तान विराट कोहली के साथ खेलेंगे।
अनुज रावत- रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर- 3 करोड़ 40 लाख

  • शहबाज अहमद- घरेलू क्रिकेट में बंगाल के लिए खेलने वाले बॉलिंग ऑलराउंडर शहबाज अहमद को आरसीबी ने 2 करोड़ 40 लाख रुपए में खरीदा है। उन्होंने पिछले 2 सीजन में आरसीबी का प्रतिनिधित्व किया है। शहबाज का बेस प्राइस 30 लाख रुपए था।
शहबाज अहमद- रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर- 2 करोड़ 40 लाख रुपए
  • जोश हेजलवुड- ऑस्ट्रेलिया के लंबे कद के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड को आरसीबी ने 7 करोड़ और 75 लाख रुपए में खरीदा। हेजलवुड ने पिछले सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए धमाकेदार प्रदर्शन किया था। हेजलवुड को सही लाइन लेंथ पर गेंदबाजी करने के लिए जाना जाता है।
जोश हेजलवुड- रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर- 7 करोड़ 75 लाख

  • दिनेश कार्तिक- विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक को आरसीबी ने 5 करोड़ 50 लाख रुपए में खरीद लिया है। कार्तिक के पास मैच फिनिस करने की क्षमता है जो उन्होंने एशिया कप और आईपीएल के कई मौकों पर साबित कर चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स की कप्तानी भी कर चुके हैं।
दिनेश कार्तिक- रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर- 5 करोड़ 50 लाख

  • वानिंदु हसरंगा- श्रीलंकाई स्पिनर वानिंदु हसरंगा को आरसीबी ने 10 करोड़ और 75 लाख रुपए में खरीदा है। पिछले सीजन के दूसरे चरण में आरसीबी ने उन्हें टीम से जोड़ा था। हसरंगा गेंद से विकेट निकालने के साथ मध्यक्रम में अच्छी बल्लेबाजी करने के लिए भी जाने जाते हैं।
वानिंदु हसरंगा- रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर- 10 करोड़ 75 लाख
  • हर्षल पटेल- भारतीय तेज गेंदबाज हर्षल पटेल को आरसीबी ने 10 करोड़ 75 लाख रुपए में खरीदा है। उन्होंने पिछले सत्र में आरसीबी के लिए शानदार  प्रदर्शन किया था आर वह पर्पल कैप विनर भी थे।
हर्षल पटेल- रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर- 10 करोड़ 75 लाख

  • फाफ डुप्लेसिस- साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान और सलामी बल्लेबाज फाफ डुप्लेसिस को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 7 करोड़ रुपए में खरीद लिया है। वह भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली के साथ ड्रेसिंग रूम को साझा करेंगे।
फाफ डुप्लेसिस- रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर- 7 करोड़

RCB Retained players 2022- रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 3 खिलाड़ियों को किया रिटेन

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम ने आईपीएल मेगा ऑक्शन 2022 से पहले 3 खिलाड़ियों को रिटेन किया है। इसमें पूर्व कप्तान विराट कोहली, ऑस्ट्रेलियाई ऑल-राउंडर ग्लेन मैक्सवेल और तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज का नाम शामिल है।

RCB ने किस खिलाड़ी को कितने पैसे में किया रिटेन

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने विराट कोहली को 15 करोड़ रुपए, ग्लेन मैक्सवेल को 11 करोड़ रुपए और मोहम्मद सिराज को 7 करोड़ रुपए में रिटेन किया है।

विराट कोहली- 15 करोड़+ग्लेन मैक्सवेल- 11 करोड़+मोहम्मद सिराज- 7 करोड़= 33 करोड़ रुपए

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के पास ऑक्शन के बाद भी 1 करोड़ 55 लाख रुपए की राशि बची रह गई।

यह भी देखें- IPL Mega Auction 2022: PBKS players List 2022: पंजाब किंग्स टीम के प्लेयर्स, आईपीएल ऑक्शन में किन खिलाड़ियों पर लगाएगी दांव- Follow live updates

RCB के कप्तान, कोच और ऑनर

Captain – अभी घोषित नहीं है
Owner- यूनाइटेड स्प्रिरिट्स
Head Coach- संजय बांगर

Batting Coach- श्रीधरन श्रीराम
Bowling Coach- एडम ग्रिफिथ
Fielding Coach- मलोलन रंगाराजन

IPL Mega Auction 2022: SRH players List 2022: सनराइजर्स हैदराबाद टीम के प्लेयर्स, आईपीएल ऑक्शन में किन खिलाड़ियों पर लगाएगी दांव- Follow live updates

Royal Challengers Bangalore/Result (Each Year)- अब तक खेले गए 14 सीजन में टीम की स्थिति

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर पहले सीजन से आईपीएल का हिस्सा है लेकिन अभी तक टीम ट्रॉफी नहीं जीत सकी है।  इस वर्ष फ्रेंचाइजी एक नई टीम के साथ उतरेगी तो उसका लक्ष्य खिताब पर होगा। चलिए आपको बताते हैं रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का हर वर्ष किस पोजीशन पर रही।

  • 2008- 7th
  • 2009- 3rd (इस वर्ष टीम उपविजेता बनी थी)
  • 2010- 4th
  • 2011- 1st (इस वर्ष टीम उपविजेता बनी थी)
  • 2012- 5th
  • 2013- 5th
  • 2014- 7th
  • 2015- 3rd
  • 2016- 2nd (इस वर्ष टीम उपविजेता बनी थी)
  • 2017- 8th
  • 2018- 6th
  • 2019- 8th
  • 2020- 4th
  • 2021- 3rd
  • 2022- __

RCB captain 2022- देखिए अब तक टीम की कप्तानी संभालने वाले खिलाड़ियों की सूची

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए अबतक 6 खिलाड़ी कप्तानी कर चुके हैं। वे खिलाड़ी इस प्रकार है- राहुल द्रविड (2008), केविन पीटरसन (2009), अनिल कुंबले (2009-2010), डेनियल विटोरी (2011-2012), विराट कोहली (2012-2021), शेन वॉटसन (2017).

IPL Auction Live Updates – ऑक्शन लाइव अपडेट

मेगा ऑक्शन 12 और 13 फरवरी को बेंगलुरु में आयोजित किया गया। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 8 विदेशी खिलाड़ी को अपने दल में शामिल किया है। इसके अलावा टीम में युवा और अनुभवी खिलाड़ियों का शानदार मिश्रण देखने को मिल रहा है।

IPL 2022 All Teams Squad- यहां देखें सभी टीमों के बारे में पूरी जानकारी

मुंबई इंडियंस – Mumbai Indians
चेन्नई सुपर किंग्स – Chennai Super Kings
कोलकाता नाइट राइडर्स – Kolkata Knight Riders
दिल्ली कैपिटल्स – Delhi Capitals
राजस्थान रॉयल्स – Rajasthan Royals
पंजाब किंग्स – Punjab Kings
सनराइजर्स हैदराबाद – Sunrisers Hyderabad
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर – Royal Challengers Bangalore
लखनऊ सुपर जायंट्स – Lucknow Super Giants
गुजरात टाइटंस – Gujarat Titans

क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें

Editors pick