Cricket
IPL Mega Auction 2022: पंजाब किंग्स के 25 खिलाड़ियों का स्क्वॉड, देखें ऑक्शन में किस खिलाड़ी को कितने में खरीदा

IPL Mega Auction 2022: पंजाब किंग्स के 25 खिलाड़ियों का स्क्वॉड, देखें ऑक्शन में किस खिलाड़ी को कितने में खरीदा

IPL Mega Auction 2022: पंजाब किंग्स के 25 खिलाड़ियों का स्क्वायड पूरा, देखिए टीम ने किस खिलाड़ी को कितने में खरीदा
IPL Mega Auction 2022: PBKS players List 2022: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2022) के 15वें सीजन की शुरुआत से पहले हुए 2 दिवसीय मेगा ऑक्शन  का समापन रविवार को हुआ। हम यहां आपको उन खिलाड़ियों की जानकारी दे रहे हैं जिन्हें ऑक्शन में पंजाब किंग्स ने खरीदा है। बैनी होवैल को खरीदते ही पंजाब किंग्स […]

IPL Mega Auction 2022: PBKS players List 2022: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2022) के 15वें सीजन की शुरुआत से पहले हुए 2 दिवसीय मेगा ऑक्शन  का समापन रविवार को हुआ। हम यहां आपको उन खिलाड़ियों की जानकारी दे रहे हैं जिन्हें ऑक्शन में पंजाब किंग्स ने खरीदा है। बैनी होवैल को खरीदते ही पंजाब किंग्स के 25 खिलाड़ियों का स्क्वायड (Punjab Kings All Players 2022) पूरा हो गया जबकि उसके पर्स में 3 करोड़ 45 लाख रुपए की राशि शेष रह गई। पंजाब किंग्स का पूरा स्क्वायड और टीम के कोचिंग स्टाफ की भी यहां जानकारी दी गई है। खिलाड़ियों को किस रकम के साथ टीम ने खरीदा, यह भी यहां अपडेट देखा जा सकता है।

Punjab Kings Full Squad 2022 – पंजाब किंग्स स्क्वॉड

बैनी होवैल, भानुका राजपक्षा, अथर्व तायड़े, नेथन एलिस, अंश पटेल, रितिक चटर्जी, वैभव अरोड़ा, प्रेरक मांकड़, ऋषि धवन, संदीप शर्मा, ओडीन स्मिथ, लियम लिविंगस्टोन, ईशान पोरेल, जितेश शर्मा, प्रभसिमरन सिंह, हरप्रीत ब्रार, शाहरुख खान, राहुल चाहर, जॉनी बेयरस्टॉ, कगिसो रबाडा, शिखर धवन, मयंक अग्रवाल, अर्शदीप सिंह, बलतेज ढांढा, बेनी हॉवेल

पंजाब किंग्स टीम के कोच और ओनर

Punjab Kings Captain 2022 – अभी घोषित नहीं है
Punjab Kings Owner – मोहित बर्मन, नेस वाडिया, प्रीती जिंटा, करण पॉल
Punjab Kings Coach 2022 – Anil Kumble

Pbks Batting Coach – Jonty Rhodes
PBKS Bowling Coach 2022 – Damien Wright
PBKS Fielding Coach – Jonty Rhodes

Punjab Kings Points Table / Result (Each Year)- पहले वर्ष से लेकर अब तक, टीम की पोजीशन

पंजाब किंग्स टीम पहले सीजन से लीग का हिस्सा है, लेकिन अभी तक टीम को खिताब नसीब नहीं हुआ है। इस वर्ष फ्रेंचाइजी एक नई टीम के साथ उतरेगी तो उसका लक्ष्य खिताब पर होगा। चलिए आपको बताते हैं पंजाब किंग्स फ्रेंचाइजी का हर साल किस पोजीशन पर रही।

  • 2008 – 2nd (सेमीफाइनलिस्ट 3rd)
  • 2009 – 5th
  • 2010 – 8th
  • 2011 – 5th
  • 2012 – 6th
  • 2013 – 6th
  • 2014 – 1st (इस साल टीम रनर अप रही थी)
  • 2015 – 8th
  • 2016 – 8th
  • 2017 – 5th
  • 2018 – 7th
  • 2019 – 6th
  • 2020 – 6th
  • 2021 – 6th
  • 2022 – __

PBKS captain 2022- जानिए अभी तक टीम की कमान संभालने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट

टीम के लिए अभी तक 12 खिलाड़ी कप्तानी कर चुके हैं। वे खिलाड़ी इस प्रकार है – युवराज सिंह, कुमार संगाकारा, महिला जयवर्धने, एडाम गिलीक्रिस्ट, डेविड हसी, जॉर्ज बेली, वीरेंद्र सेहवाग, डेविड मिलर, मुरली विजय, ग्लेंन मैक्सवेल, आर अश्विन, लोकेश राहुल, मयंक अग्रवाल

  • बैनी होवैल- पंजाब किंग्स ने बैनी होवैल पर भरोसा जताते हुए 20 लाख रुपए में खरीद लिया है। उनका बेस प्राइस भी 20 लाख रुपए था।
  • भानुका राजपक्षा- श्रीलंका के विस्फोटक बल्लेबाज को पंजाब किंग्स ने उनके बेस प्राइस 50 लाख रुपए में टीम के साथ जोड़ा है। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने हाल ही भारत के खिलाफ पिछले वर्ष खेले गए सीरीज में कुछ शानदार पारियां खेली थी।
  • अथर्व तायड़े- विदर्भ के विस्फोटक बल्लेबाज अथर्व तायड़े को पंजाब किंग्स ने अपने साथ 20 लाख रुपए के बेस प्राइस पर जोड़ा है। बाएं हाथे के बल्लेबाज ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी और विजय हजारे ट्रॉफी में विदर्भ के लिए धमाकेदार प्रदर्शन किया है। वह स्पिन गेंदबाजी भी कर लेते हैं।
  • नेथन एलिस- पंजाब किंग्स ने नेथन एलिस को उनके बेस प्राइस 75 लाख रुपए में खरीद लिया है।
  • अंश पटेल- घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन करने वाले अंश पटेल को पंजाब किंग्स ने उनके बेस प्राइस 20 लाख रुपए में खरीदा है।
  • बलतेज ढांडा- पंजाब किंग्स ने स्थानीय खिलाड़ी बलतेज ढांडा पर दांव खेला है। उन्हें टीम ने बेस प्राइस 20 लाख रुपए में खरीदा है।
  • रितिक चटर्जी- युवा रितिक चटर्जी को पंजाब किंग्स ने उनके बेस प्राइस 20 लाख रुपए में खरीद लिया है।
  • वैभव अरोड़ा- हिमाचल प्रदेश के तेज गेंदबाज वैभव अरोड़ा ने टीम को विजय हजारे ट्रॉफी का खिताब दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। पिछले वर्ष वह कोलकाता नाइट राइडर्स के सदस्य थे। ऑक्शन के दौरान केकेआर और पंजाब किंग्स के बीच वैभव को खरीदने की होड़ लगी थी। लेकिन अंत में पंजाब ने वैभव को 2 करोड़ रुपए में खरीद लिया। उनका बेस प्राइस 20 लाख रुपए था।
वैभव सोलंकी- पंजाब किंग्स- 2 करोड़ रुपए
  • प्रेरक मांकड़- अनकैप्ड भारतीय ऑलराउंडर प्रेरक मांकड़ को 50 लाख रुपए में खरीदा है। टीम को उनसे हरफनमौला प्रदर्शन की उम्मीद होगी। उनका बेस प्राइस 20 लाख रुपए था।
  • ऋषि धवन- हिमाचल प्रदेश के कप्तान और ऑल-राउंडर को 4 वर्ष बाद आईपीएल में कोई खरीददार मिला है। उन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी में बल्ले और गेंद से बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम को पहली बार खिताब दिलाया। अब वह पंजाब किंग्स के लिए हरफनमौला खिलाड़ी की भूमिका निभाएंगे।
ऋषि धवन- पंजाब किंग्स- 55 लाख रुपए
  • संदीप शर्मा- आईपीएल में शानदार रिकॉर्ड रिकॉर्ड रखने वाले संदीप शर्मा को पंजाब किंग्स ने उनके बेस प्राइस 50 लाख रुपए में खरीद लिया है। संदीप लंबे समय से आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए तेज गेंदबाजी की भूमिका निभा रहे थे। संदीप को स्विंग गेंदबाजी के लिए जाना जाता है।
संदीप शर्मा- पंजाब किंग्स- 50 लाख रुपए

  • ओडीन स्मिथ- वेस्टइंडीज के मध्यम गति के गेंदबाज ओडीन स्मिथ का भारत के खिलाफ हाल ही में समाप्त हुए वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन रहा था। उन्होंने अपनी सटीक लाइन लेंथ से भारतीय बल्लेबाजों को खासा परेशान भी किया था। स्मिथ के लिए सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स के बीच लंबा संघर्ष चला। अंत में पंजाब ने उन्हें 6 करोड़ रुपए में खरीद लिया है।
ओडीन स्मिथ- पंजाब किंग्स- 6 करोड़ रुपए

  • लियम लिविंगस्टोन- इंग्लैंड के धाकड़ ऑलराउंडर लियम लिविंगस्टोन को पंजाब किंग्स ने 11 करोड़ 50 लाख रुपए में खरीद लिया है। इसके साथ ही वह  पंजाब किंग्स के लिए दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं। उनका बेस प्राइस 1 करोड़ रुपए था। वह लंबे-लंबे छक्के लगाने के साथ ऑफ स्पिन गेंदबाजी भी करते हैं।
लियम लिविंगस्टान- पंजाब किंग्स- 11 करोड़ 50 लाख
  • ईशान पोरेल- पंजाब किंग्स ने ईशान पोरेल की काबलियत पर भरोसा जताते हुए उन्हें 25 लाख रुपए में खरीदा। घरेलू क्रिकेट में बंगाल का प्रतिनिधित्व करने वाले दाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज ने अपना बेस प्राइस 20 लाख रुपए रखा था।

  • जितेश शर्मा- विदर्भ के विकेटकीपर बल्लेबाज जितेश शर्मा को पंजाब किंग्स ने उनके बेस प्राइस 20 लाख रुपए में खरीदा। जितेश का घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन रहा है। इस वर्ष सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में उनका बल्ला खूब चला था।

  • प्रभसिमरन सिंह- अनकैप्ड विकेटकीपर बल्लेबाज  प्रभसिमरन सिंह को पंजाब किंग्स ने अपने साथ 60 लाख रुपए में जोड़ा। प्रभसिमरन का बेस प्राइस 20 लाख रुपए था।
प्रभसिमरन सिंह- पंजाब किंग्स- 60 लाख रुपए

  • हरप्रीत ब्रार- पिछले सीजन में अपनी फिरकी पर बड़े-बड़े बल्लेबाजों को नचाने वाले स्पिरन हरप्रीत ब्रार को पंजाब किंग्स ने 3 करोड़ 80 लाख रुपए में खरीद लिया है। गेंदबाजी के अलावा हरप्रीत निचले क्रम में बल्लेबाजी करने में भी सक्षम हैं।
हरप्रीत ब्रार- पंजाब किंग्स- 3 करोड़ 80 लाख

  • शाहरुख खान- तमिलनाडु के विस्फोटक बल्लेबाज शाहरुख खान को सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी और विजय हजारे ट्रॉफी में दमदार प्रदर्शन का इनाम मिला है। आईपीएल में पंजाब किंग्स ने शाहरुख को चेन्नई सुपर किंग्स से अधिक बोली लगाकर टीम के साथ जोड़ा। पिछले सीजन में भी शाहरुख ने पंजाब का प्रतिनिधित्व किया था।
शाहरुख खान- पंजाब किंग्स- 9 करोड़ रुपए

  • राहुल चाहर- लेग स्पिनर राहुल चाहर को पंजाब किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स को पीछे छोड़ते हुए 5 करोड़ 25 लाख रुपए में खरीदा। राहुल इससे पहले मुंबई इंडियन्स के ब्रेकथ्रू गेंदबाज थे। 75 लाख रुपए बेस प्राइस वाले राहुल को खरीदने के लिए पंजाब ने मोटी रकम खर्च की है।
राहुल चाहर- पंजाब किंग्स- 5 करोड़ 25 लाख

  • जॉनी बेयरस्टॉ- पंजाब किंग्स ने विकेटकीपर के रूप में आखिरकार इंग्लैंड के विस्फोटक बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टॉ को 6 करोड़ 75 लाख रुपए में खरीद लिया है। बेयरस्टॉ इससे पहले सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलते थे। वह एक ऐसे बल्लेबाज हैं जो टीम की जरूरतों के अनुसार किसी भी नंबर पर खेल सकते हैं।
जॉनी बेयरस्टॉ- पंजाब किंग्स- 6 करोड़ 75 लाख

  • कगिसो रबाडा- पंजाब किंग्स ने कगिसो रबाडा को 9 करोड़ 25 लाख रुपए में खरीद लिया है। पिछले सीजन में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलने वाले आईपीएल के 15वें सीजन में पंजाब किंग्स की जर्सी में दिखाई देंगे।
कगिसो रबाडा- पंजाब किंग्स- 9 करोड़ 25 लाख

  • शिखर धवन- भारतीय सलामी बल्लेबाज शिखर धवन को पंजाब किंग्स ने 8 करोड़ 25 लाख रुपए में खरीद लिया है। धवन टीम के लिए मयंक अग्रवाल के साथ ओपनिंग करते नजर आएंगे। फ्रेंचाइजी उन्हें टीम का कप्तान भी बना सकती है।
शिखर धवन- पंजाब किंग्स- 8 करोड़ 25 लाख


पंजाब किंग्स की मालकिन प्रीती जिंटा ऑक्शन में प्रत्यक्ष रूप से मौजूद नहीं होंगी। उन्होंने इंस्टाग्राम पोस्ट कर इस बात की जानकारी दी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Preity G Zinta (@realpz)

PBKS Retained players 2022 – पंजाब किंग्स ने 2 खिलाड़ियों को किया रिटेन

पंजाब किंग्स टीम ने आईपीएल 2022 से पहले 2 खिलाड़ियों को रिटेन किया है। मयंक अग्रवाल और अर्शदीप सिंह वो दो खिलाड़ी हैं

IPL Auction Live Updates – ऑक्शन लाइव अपडेट

ऑक्शन 12 और 13 फरवरी को बेंगलुरु में आयोजित किया गया। पंजाब किंग्स 7 विदेशी खिलाड़ियों को अपने दल में शामिल किया है। इसके अलावा टीम ने हरफनमौला खिलाड़ियों पर पूरा भरोसा जताया है। साथ ही पंजाब ने अपने घरेलू खिलाड़ियों को भी टीम में जगह दी है।

IPL 2022 All Teams Squad- यहां देखें सभी टीमों के बारे में पूरी जानकारी

मुंबई इंडियंस – Mumbai Indians
चेन्नई सुपर किंग्स – Chennai Super Kings
कोलकाता नाइट राइडर्स – Kolkata Knight Riders
दिल्ली कैपिटल्स – Delhi Capitals
राजस्थान रॉयल्स – Rajasthan Royals
पंजाब किंग्स – Punjab Kings
सनराइजर्स हैदराबाद – Sunrisers Hyderabad
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर – Royal Challengers Bangalore
लखनऊ सुपर जायंट्स – Lucknow Super Giants
गुजरात टाइटंस – Gujarat Titans

क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें

Editors pick