Cricket
Tata IPL Auction 2022: गुजरात टाइटन्स के स्क्वायड में 23 खिलाड़ियों का समावेश, देखिए टीम ने किस खिलाड़ी को कितने में खरीदा

Tata IPL Auction 2022: गुजरात टाइटन्स के स्क्वायड में 23 खिलाड़ियों का समावेश, देखिए टीम ने किस खिलाड़ी को कितने में खरीदा

Tata IPL Auction 2022: गुजरात टाइटन्स के स्क्वायड में 23 खिलाड़ियों का समावेश, देखिए टीम ने किस खिलाड़ी को कितने में खरीदा
Tata IPL Auction 2022: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2022) के 15वें सीजन की शुरुआत से पहले हुए 2 दिवसीय मेगा ऑक्शन का समापन रविवार को हुआ। हम यहां आपको उन खिलाड़ियों की जानकारी दे रहे हैं जिन्हें ऑक्शन में गुजरात टाइटन्स ने खरीदा है। बी. साई सुदर्शन को खरीदते ही गुजरात टाइटन्स के 23 खिलाड़ियों […]

Tata IPL Auction 2022: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2022) के 15वें सीजन की शुरुआत से पहले हुए 2 दिवसीय मेगा ऑक्शन का समापन रविवार को हुआ। हम यहां आपको उन खिलाड़ियों की जानकारी दे रहे हैं जिन्हें ऑक्शन में गुजरात टाइटन्स ने खरीदा है। बी. साई सुदर्शन को खरीदते ही गुजरात टाइटन्स के 23 खिलाड़ियों का स्क्वायड (Gujarat Titans All Players 2022) पूरा हो गया जबकि उसके पर्स में सिर्फ 15 लाख रुपए की राशि शेष रह गई। गुजरात टाइटन्स का पूरा स्क्वायड और टीम के कोचिंग स्टाफ की भी यहां जानकारी दी गई है। खिलाड़ियों को किस रकम के साथ टीम ने खरीदा, यह भी यहां अपडेट देखा जा सकता है। ऑक्शन से जुड़ी पल पल की खबर (IPL Auction Live Updates) देखने के लिए यहां क्लिक करें।

  • बी. साई सुदर्शन- घरेलू क्रिकेट में अपने प्रदर्शन से सभी को आकर्षित करने वाले बी. साई सुदर्शन को गुजरात टाइटन्स ने उनके बेस प्राइस 20 लाख रुपए में खरीदा।

  • वरुण ऐरन- भारतीय तेज गेंदबाज वरुण ऐरन को गुजरात टाइटन्स ने उनके बेस प्राइस 50 लाख रुपए में खरीद लिया है। उन्होंने आईपीएल में कई फ्रेंचाइजियों का प्रतिनिधित्व किया है और 87 मैच में 87 विकेट चटकाए हैं।
  • गुरकीरत सिंह- गुजरात टाइटन्स ने गुरकीरत सिंह को दूसरे राउंड में उनके बेस प्राइस 50 लाख रुपए में खरीद लिया है।
  • मैथ्यू वेड- साहा को खरीदने के बाद गुजरात टाइटन्स ने ऑस्ट्रेलिया के विकेटकीपर बल्लेबाज मैथ्यू वेड को 2 करोड‍् रुपए में खरीदा है। वेड ने टी20 विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ मैच जिताऊ पारी खेली थी। इसके अलावा बीबीएल में भी उनका रिकॉर्ड काफी अच्छा है।
  • ऋद्धिमान साहा- गुजरात टाइटन्स ने आखिरकार ऋद्धिमान साहा के रूप में टीम के लिए विकेटकीपर खरीद लिया है। टीम ने साहा को 1 करोड़ 90 लाख रुपए में खरीदा। साहा में चेन्नई सुपर किंग्स ने भी दिलचस्पी दिखाई थी। साहा पहले सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलते थे।
  • डेविड मिलर- दक्षिण अफ्रीका के विस्फोटक बल्लेबाज डेविड मिलर को दूसरे राउंड में गुजरात टाइटन्स ने 3 करोड़ रुपए में खरीद लिया है। नीलामी के पहले दौर में रविवार की सुबह मिलर में कोई भी फ्रेंचाइजी ने दिलचस्पी नहीं दिखाई थी। मिलर मध्यक्रम में अपने विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। गुजरात ने उनकी पिछली टीम राजस्थान रॉयल्स को बोली में पीछे छोड़ा। उनका बेस प्राइस 1 करोड़ रुपए था।
  • प्रदीप सांगवान- गेंदबाज प्रदीप सांगवान का घरेलू क्रिकेट में शानदार रिकॉर्ड है। गुजरात टाइटन्स ने उन्हें बेस प्राइस 20 लाख रुपए में खरीद लिया है।
  • अल्जारी जोसेफ- कैरेबियाई तेज गेंदबाज अल्जारी जोसेफ को गुजरात टाइटन्स ने 2 करोड़ 40 लाख रुपए में खरीदा है। इसके साथ ही गुजरात ने अपने स्क्वॉयड में 5वां विदेशी खिलाड़ी भी खरीद लिया है। वह लकी फर्ग्युसन के साथ तेज गेंदबाजी की जिम्मेदारी संभालेंगे। उनका बेस प्राइस 75 लाख रुपए था।
  • यश दयाल- गुजरात टाइटन्स ने यश दयाल पर बड़ी बोली लगाते हुए 3 करोड़ 20 लाख रुपए में टीम से जोड़ा है। उनका बेस प्राइस 20 लाख रुपए था। गुजरात ने 15 गुणा ज्यादा रुपए देकर खरीदा है।
यश दयाल- गुजरात टाइटन्स- 3 करोड़ 20 लाख रुपए
  • दर्शन नलकांडे- विदर्भ के हरफनमौला खिलाड़ी दर्शन नलकांडे को गुजरात टाइटन्स ने उनके बेस प्राइस 20 लाख रुपए में खरीद लिया है। दर्शन ने सैयद मुश्ताक अली टी20 टूर्नामेंट में कर्नाटक के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में लगातार 4 गेंद पर 4 विकेट लेकर तहलका मचा दिया था। गेंदबाजी के अलावा वह निचले क्रम में आक्रामक बल्लेबाजी भी कर सकते हैं।
  • विजय शंकर- तमिलनाडु के ऑलराउंडर विजय को खरीदने के लिए चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटन्स के बीच होड़ लगी हुई थी। अंत में गुजरात टाइटन्स ने बाजी मारते हुए शंकर को 1 करोड़ 40 लाख रुपए में खरीदा। शंकर इससे पहले सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेल चुके हैं।
विजय शंकर- गुजरात टाइटन्स- 1 करोड़ 40 लाख

  • जयंत यादव- मुंबई इंडियन्स के लिए खेल चुके ऑलराउंडर जयंत यादव को गुजरात टाइटन्स ने 1 करोड़ 70 लाख रुपए में टीम के साथ जोड़ा है। स्पिन गेंदबाजी के अलावा जयंत मध्यक्रम में अच्छी बल्लेबाजी भी कर लेते हैं।
जयंत यादव- गुजरात टाइटन्स- 1 करोड़ 70 लाख

  • डॉमिनिक ड्रेक्स- वेस्टइंडीज के डॉमिनिक ड्रेक्स को गुजरात टाइटन्स ने 1 करोड़ 10 लाख रुपए में खरीदा। उनका बेस प्राइस 75 लाख रुपए था। ड्रेक्स का कैरेबियाई प्रीमियर लीग में शानदार प्रदर्शन रहा है।
डोमिनिक ड्रेक्स- गुजरात टाइटन्स- 1 करोड़ 10 लाख
  • आर साई किशोर- तमिलनाडु के लेग स्पिनर आर साई किशोर को गुजतरा टाइटन्स ने 3 करोड़ रुपए में खरीदा। घरेलू क्रिकेट सैयद मुश्ताक अली टी20 में पिछले 2 वर्षों से सबसे सफल गेंदबाज हैं। उन्हें हाल ही में वेस्टइंडीज के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज के लिए भारतीय टीम में स्टैंडबाई खिलाड़ी के रूप में चुना गया था। आर साई किशोर का
आर साई किशोर- गुजरात टाइटन्स- 3 करोड़
  • नूर अहमद- युवा खिलाड़ी नूर अहमद को गुजरात टाइटन्स ने उनके बेस प्राइस 30 लाख रुपए में खरीदा है। अनकैप्ड भारतीय लेग स्पिनर पर गुजरात टाइटन्स ने भविष्य को देखते हुए बोली लगाई।
नूर अहमद- गुजरात टाइटन्स- 30 लाख
  • राहुल तेवतिया- एक और अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ी राहुल तेवतिया पर पैसों की बारिश हुई। चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटन्स में तेवतिया के लिए होड़ लगी हुई थी लेकिन अंत में आईपीएल की नई फ्रेंचाइजी ने बाजी मारी। तेवतिया को 9 करोड़ रुपए में गुजरात ने अपनी टीम से जोड़ा।
राहुल तेवतिया- गुजरात टाइटन्स- 9 करोड़ रुपए
  • अभिनव सदारंगनी- कनार्टक के बल्लेबाज अभिनव सदारंगनी पर गुजरात टाइटन्स ने 2 करोड़ 60 लाख रुपए की बोली लगाई है। टीम ने इस अनकैप्ड खिलाड़ी को मध्यक्रम में बल्लेबाजी की काबलियत के लिए टीम के साथ जोड़ा है। उनका बेस प्राइस 20 लाख रुपए था।
अभिनव सदारंगनी- गुजरात टाइटन्स- 2.6 करोड़ रुपए
  • लकी फर्ग्युसन- न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज लकी फर्ग्युसन पर सभी टीमों की नजरें थी। अंत में गुजरात टाइटन्स ने उनकी काबलियत पर भरोसा जताते हुए 10 करोड़ रुपए में टीम के साथ जोड़ा। फर्ग्युसन का बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए था। गुजरात ने कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए उनके पिछले प्रदर्शन को देखते हुए 5 गुणा ज्यादा पैसा खर्च किया है।
लकी फर्ग्युसन- गुजरात टाइटन्स- 10 करोड़

  • जेसन रॉय- इंग्लैंड के जेसन रॉय को गुजरात टाइटन्स ने 2 करोड़ रुपए में खरीद लिया है। पाकिस्तान सुपर लीग में खेल रहे रॉय का प्रदर्शन टूर्नामेंट में अबतक शानदार रहा है। वह शुभमन गिल के साथ ओपनिंग करते नजर आएंगे।
जेसन रॉय- गुजरात टाइटन्स- 2 करोड़

  • मोहम्मद शमी- हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली गुजरात टाइटन्स ने मोहम्मद शमी को 6 करोड़ 25 लाख रुपए में टीम के साथ जोड़ा है। वह तेज गेंदबाजी की कमान संभालेंगे।
मोहम्मद शमी- गुजरात टाइटन्स- 6 करोड़ 25 लाख

Tata IPL Auction 2022: गुजरात जायंट्स टीम कोचिंग स्टाफ 

  • Gujarat Titans Captain – Hardik Pandya
  • Gujarat Titans Owner – Steve Koltes, Donald Mackenzie, Rolly van Rappard
  • Gujarat Titans Director of Cricket – विक्रम सोलंकी
  • Gujarat Titans Head Coach – आशीष नेहरा
  • Gujarat Titans Batting Coach & Mentor – गैरी किर्स्टन
  • Gujarat Titans Spin Bowling Coach – आशीष कपूर

Gujarat Titans Squad, Gujarat Titans Players With Price List 2022

Gujarat Titans Home Ground – गुजरात टाइटंस का होम ग्राउंड

अहमदाबाद में स्थिति दुनिया का सबसे लम्बा क्रिकेट स्टेडियम यानी नरेंद्र मोदी स्टेडियम टीम का होम ग्राउंड है।

Gujarat Titans Squad- टीम के प्लेयर्स 

गुजरात जायंट्स ने अपने कप्तान हार्दिक पांड्या समेत शुभमन गिल और विदेशी प्लेयर राशिद खान को चुना है। तीनों के लिए टीम ने कुल 38 करोड़ रूपये खर्चे हैं।

  • Rashid Khan IPL 2022 Price – 15 करोड़
  • Hardik Pandya IPL 2022 Price – 15 करोड़
  • Shubman Gill IPL 2022 Price – 8 करोड़

IPL 2022 All Teams Squad- यहां देखें सभी टीमों के बारे में पूरी जानकारी

मुंबई इंडियंस – Mumbai Indians
चेन्नई सुपर किंग्स – Chennai Super Kings
कोलकाता नाइट राइडर्स – Kolkata Knight Riders
दिल्ली कैपिटल्स – Delhi Capitals
राजस्थान रॉयल्स – Rajasthan Royals
पंजाब किंग्स – Punjab Kings
सनराइजर्स हैदराबाद – Sunrisers Hyderabad
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर – Royal Challengers Bangalore
लखनऊ सुपर जायंट्स – Lucknow Super Giants
गुजरात टाइटंस – Gujarat Titans

क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें

Editors pick