Cricket
IPL Mega Auction 2022: लखनऊ सुपर जायंट्स के पास 21 खिलाड़ियों का स्क्वॉड, देखें फ्रेंचाइजी ने किस खिलाड़ी पर कितना पैसा खर्च किया

IPL Mega Auction 2022: लखनऊ सुपर जायंट्स के पास 21 खिलाड़ियों का स्क्वॉड, देखें फ्रेंचाइजी ने किस खिलाड़ी पर कितना पैसा खर्च किया

IPL Mega Auction 2022: LSG players List 2022: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 15वें सीजन की शुरुआत मार्च के आखिरी हफ्ते से होगी। लीग से पहले
IPL Mega Auction 2022,  Lucknow Super Giants players List 2022: इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीजन की शुरुआत से पहले हुए दो दिवसीय मेगा ऑक्शन का रविवार को समापन हुआ। आईपीएल 2022 के लिए लखनऊ ने अपनी टीम में 21 खिलाड़ियों को शामिल किया है। इसमें 7 विदेशी खिलाड़ी भी शामिल हैं। टीम ने अपने […]

IPL Mega Auction 2022,  Lucknow Super Giants players List 2022: इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीजन की शुरुआत से पहले हुए दो दिवसीय मेगा ऑक्शन का रविवार को समापन हुआ। आईपीएल 2022 के लिए लखनऊ ने अपनी टीम में 21 खिलाड़ियों को शामिल किया है। इसमें 7 विदेशी खिलाड़ी भी शामिल हैं। टीम ने अपने पर्स के पूरे 90 करोड़ रुपए खर्च कर दिए हैं। इस खबर में हम आपको बताने जा रहे हैं कि लखनऊ ने किन खिलाड़ियों को मेगा ऑक्शन से पहले पिक किया, नीलामी में किन खिलाड़ियों पर बोली लगाई। खेल की ताजा खबरों के लिए जुड़े रहिए- hindi.insidesport.in

Lucknow Super Giants players List 2022: आईपीएल 2022 के लिए लखनऊ की टीम

  1. केएल राहुल
  2. रवि बिश्नोई
  3. मार्कस स्टोइनिस
  4. क्विंटन डिकॉक
  5. मनीष पांडे
  6. जेसन होल्डर
  7. दीपक हुड्डा
  8. क्रुणाल पांड्या
  9. मार्क वुड
  10. आवेश खान
  11. अंकित सिंह राजपूत
  12. कृष्णप्पा गौतम
  13. दुष्मंत चमीरा
  14. शाहबाज नदीम
  15. मनन बोहरा
  16. मोहसिन खान
  17. आयुष बदोनी
  18. करण शर्मा
  19. काइल मेयर्स
  20. एविन लुइस
  21. मयंक यादव

लखनऊ ने दूसरे दिन इन खिलाड़ियों को खरीदा

मयंक यादव, 20 लाख

एविन लुइस, 2 करोड़

काइल मेयर्स, 20 लाख

करण शर्मा, 20 लाख, लखनऊ

आयुष बदोनी, 20 लाख

मोहसिन खान, 20 लाख

मनन बोहरा- 20 लाख

शाहबाज नदीम, 50 लाख

दुष्मंत चमीरा- 2 करोड़

कृष्णप्पा गौतम- 90 लाख

लखनऊ ने पहले दिन इन खिलाड़ियों को खरीदा

क्विंटन डिकॉक

IPL Mega Auction 2022:  लखनऊ ने मेगा ऑक्शन में सबसे पहले क्विंटन डिकॉक को खरीदा। फ्रेंचाइजी ने डिकॉक पर 6 करोड़ 75 लाख रुपए की बोली लगाई। वह केएल राहुल के साथ ओपनिंग करते नजर आ सकते हैं। इसके साथ लखनऊ को केएल राहुल के अलावा एक विकेट कीपिंग का विकल्प भी मिल गया है।

मनीष पांडे: 4 करोड़ 60 लाख

जेसन होल्डर- 8 करोड़ 75 लाख

दीपक हुड्डा- 5 करोड़ 75 लाख

क्रुणाल पांड्या- 8 करोड़ 25 लाख

मार्क वुड- 7 करोड़ 50 लाख

आवेश खान- 10 करोड़

अंकित सिंह राजपूत- 50 लाख

Lucknow Super Giants players List 2022 – लखनऊ सुपर जायंट्स ने 3 खिलाड़ियों को ड्राफ्ट पिक किया 

IPL Mega Auction 2022, Lucknow Super Giants players List 2022: लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants) ने आईपीएल मेगा ऑक्शन (IPL 2022 Mega Auction) से पहले 3 खिलाड़ियों को पिक किया है। LSG ने ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मार्कस स्टोइनिस (Marcus Stoinis) और उभरते प्रतिभाशाली स्पिनर रवि बिश्नोई (Ravi Bishnoi) के साथ स्टार भारतीय खिलाड़ी केएल राहुल (KL Rahul) को अपना कप्तान बनाने का फैसला किया। केएल राहुल को 17 करोड़, स्टोइनिस को 9.2 करोड़ और रवि बिश्नोई को 4 करोड़ में खरीदा गया।

केएल राहुल – 17 करोड़ + स्टोइनिस – 9.2 करोड़ + रवि बिश्नोई – 4 करोड़ = 30.2 करोड़

लखनऊ सुपर जायंट्स के पास मेगा ऑक्शन के लिए कितनी राशि पर्स में बची है – 59.8 करोड़

Lucknow Super Giants players List 2022 सनराइजर्स हैदराबाद के मालिक और कोच

एंडी फ्लावर को लखनऊ फ्रेंचाइजी का कोच बनाया गया है। गौतम गंभीर फ्रेंचाइजी के मेंटर के तौर पर काम करेंगे।

  • Lucknow Super Giants Captain- केएल राहुल
  • Lucknow Super Giants Owner- संजीव गोयनका
  • Lucknow Super Giants Head Coach – एंडी फ्लावर
  • Lucknow Super Giants Mentor – गौतम गंभीर

LSG players List 2022: ऑक्शन में किन खिलाड़ियों पर रहेगी नजर

IPL Mega Auction 2022, Lucknow Super Giants players List 2022: लखनऊ सुपर जायंट्स को आईपीएल 2022 के लिए राहुल के साथ शानदार सलामी बल्लेबाज की जरूरत है। आईपीएल 2022 नीलामी में सबसे प्रमुख नामों में से एक डेविड वार्नर का है। इस ऑस्ट्रेलियन प्लेयर को सनराइजर्स हैदराबाद द्वारा रिहा कर दिया गया है और एलएसजी सहित अधिकांश टीमों द्वारा वार्नर की मांग की जाएगी। लखनऊ सुपर जायंट्स आईपीएल टीम को मध्य क्रम के बल्लेबाज़ की भी ज़रुरत है और श्रेयस अय्यर आसानी से मध्य क्रम में खुद को ढाल सकते हैं या टीम की आवश्यकता के अनुसार शीर्ष क्रम की कमान भी संभाल सकते हैं। इसलिए, एलएसजी (Lucknow Super Giants) के लिए श्रेयस अय्यर को चुनना फायेदेमंद रहेगा। लखनऊ सुपर जायंट्स को उन ऑलराउंडरों पर अत्यधिक ध्यान देना होगा जो अपनी बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों से खेल का रुख मोड़ सकते हैं। विदेशी ऑलराउंडर, खासकर जो मध्यक्रम में पूरी तरह से फिट होते हैं और समय आने पर मैच भी जीता सकते हैं। ऐसे में,

यह भी पढ़ें: IND vs WI Series: Sunil Gavaskar ने Rohit Sharma और Virat Kohli के बीच तनाव की अफवाहों को किया खारिज, कही ये बात

IPL Auction Live Updates – ऑक्शन लाइव अपडेट

Lucknow Super Giants players List 2022: ऑक्शन (IPL 2022 Mega Auction) 12-13 फरवरी को आयोजित होगा। लखनऊ सुपर जायंट्स टीम किन खिलाड़ियों को कितने में खरीद रही है। इसकी लाइव जानकारी आपको यहां दी जाएगी। आप इसके अलावा अन्य टीमों से जुड़ी जानकारी के लिए भी इनसाइडस्पोर्ट.इन पर लॉगिन करें।

IPL 2022 All Teams Squad- यहां देखें सभी टीमों के बारे में पूरी जानकारी

मुंबई इंडियंस – Mumbai Indians
चेन्नई सुपर किंग्स – Chennai Super Kings
कोलकाता नाइट राइडर्स – Kolkata Knight Riders
दिल्ली कैपिटल्स – Delhi Capitals
राजस्थान रॉयल्स – Rajasthan Royals
पंजाब किंग्स – Punjab Kings
सनराइजर्स हैदराबाद – Sunrisers Hyderabad
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर – Royal Challengers Bangalore
लखनऊ सुपर जायंट्स – Lucknow Super Giants
गुजरात टाइटंस – Gujarat Titans

Lucknow Super Giants players List 2022: क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें

 

Editors pick