Cricket
IPL 2022: Steffan Jones की राजस्थान रॉयल्स में वापसी, हाई परफॉर्मेंस तेज गेंदबाजी कोच नियुक्त किया

IPL 2022: Steffan Jones की राजस्थान रॉयल्स में वापसी, हाई परफॉर्मेंस तेज गेंदबाजी कोच नियुक्त किया

IPL 2022: Steffan Jones की Rajasthan Royals में वापसी, RR fast bowling coach Steffan Jones Indian, Premier League
IPL 2022: इंडियन प्रीमियर लीग फ्रेंचाइजी राजस्थान रॉयल्स ने शुक्रवार को स्टीफन जोन्स को फ्रेंचाइजी का हाई परफॉर्मेंस तेज गेंदबाजी कोच नियुक्त करने की घोषणा की। वेल्स के 48 साल के पूर्व तेज गेंदबाज जोन्स इससे पहले 2019 में टीम के तेज गेंदबाजी कोच की भूमिका निभा चुके हैं। खेल की ताजा खबरों के लिए […]

IPL 2022: इंडियन प्रीमियर लीग फ्रेंचाइजी राजस्थान रॉयल्स ने शुक्रवार को स्टीफन जोन्स को फ्रेंचाइजी का हाई परफॉर्मेंस तेज गेंदबाजी कोच नियुक्त करने की घोषणा की। वेल्स के 48 साल के पूर्व तेज गेंदबाज जोन्स इससे पहले 2019 में टीम के तेज गेंदबाजी कोच की भूमिका निभा चुके हैं। खेल की ताजा खबरों के लिए जुड़े रहिए- hindi.insidesport.in

IPL 2022: नई भूमिका में जोन्स की जिम्मेदारी रॉयल्स के ढांचे का हिस्सा बनने वाले सभी गेंदबाजों को पूरे साल शीर्ष स्तरीय ट्रेनिंग, मार्गदर्शन और सहयोग देने की होगी। उनका ध्यान आफ सत्र के दौरान और आईपीएल सत्र से पहले ट्रेनिंग पर होगा। मीडिया विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई।

IPL 2022: नागपुर में रॉयल्स के हाई परफोर्मेंस सेंटर में सात से 10 मार्च तक सत्र पूर्व शिविर से जोन्स जुड़ेंगे और फिर टीम के साथ रहकर आगामी सत्र की तैयारी में गेंदबाजों की मदद करेंगे।

IPL 2022 Auction: राजस्थान रॉयल्स ने मेगा ऑक्शन से पहले 3 खिलाड़ियों को रीटेन किया था। वहीं मेगा ऑक्शन में राजस्थान रॉयल्स ने 21 खिलाड़ियों को अपने साथ जोड़ा है। राजस्थान रॉयल्स में 16 भारतीय और 8 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं। वहीं RR के पर्स में 95 लाख रुपए बाकि हैं।

राजस्थान रॉयल्स ने इन खिलाड़ियों को किया रीटेन
संजू सैमसन- 14 करोड़
जोस बटलर – 10 करोड़
यशस्वी जायसवाल- 4 करोड़

राजस्थान रॉयल्स की टीम में शामिल बल्लेबाज/विकेटकीपर
संजू सैमसन- (14 करोड़) (W)
जोस बटलर – (10 करोड़) (W)
यशस्वी जायसवाल- (4 करोड़)
शिमरॉन हेटमेयर (8.50 करोड़) (W)
देवदत्त पडिक्कल (7.75 करोड़)
करुण नायर (1.40 करोड़)
ध्रुव जुरेल (20 लाख) (W)
रासी वेन डेर डुसेन (1 करोड़)
रियान पराग (3.80 करोड़)

राजस्थान रॉयल्स की टीम में शामिल ऑलराउंडर
शुभम गढ़वाल (20 लाख)
जिमी नीशाम (1.5 करोड़)
डेरिल मिचेल (75 लाख)

राजस्थान रॉयल्स की टीम में शामिल गेंदबाज
ट्रेंट बोल्ट (8 करोड़)
प्रसिद्ध कृष्णा (10 करोड़)
युजवेंद्र चहल (6.5 करोड़)
केसी करियप्पा (30 लाख)
नवदीप सैनी (2.60 करोड़)
ओबेद मैककॉय (75 लाख)
कुलदीप सेन (20 लाख)
तेजस बरोका (20 लाख)
कुलदीप यादव (20 लाख)
नाथन कुल्टर-नाइल (2 करोड़)
रविचंद्रन अश्विन (5 करोड़)
अनुनय सिंह (20 लाख)

राजस्थान की संभावित प्लेइंग 11
यशस्वी जायसवाल, देवदत्त पडीक्कल, संजू सैमसन (विकेटकीपर/ कप्तान), सिमरोन हेटमायर, जोस बटलर, रियान पराग, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, युजवेन्द्र चहल, प्रसिद्ध कृष्णा, नवदीप सैनी।

क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें

Editors pick