Cricket
GT vs CSK Highlights: गुजरात की धमाकेदार जीत, चेन्नई की हार से रोमांचक हुई प्लेऑफ की रेस

GT vs CSK Highlights: गुजरात की धमाकेदार जीत, चेन्नई की हार से रोमांचक हुई प्लेऑफ की रेस

GT vs CSK Highlights: गुजरात की धमाकेदार जीत, चेन्नई की हार से रोमांचक हुई प्लेऑफ की रेस
GT vs CSK Highlights: आईपीएल 2024 (IPL 2024) का 59वां मुकाबल गुजरात टाइटंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला गया।

GT vs CSK Highlights: आईपीएल 2024 (IPL 2024) का 59वां मुकाबल गुजरात टाइटंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला गया। इस मैच में गुजरात ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 35 रनों से जीत दर्ज की। मैच में चेन्नई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। इस दौरान पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात ने 20 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 231 रन बनाए। जवाब में इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई 196 रन ही बना सकी और मैच हार गई।

GT vs CSK Highlights

GT-  231/3 (20)

CSK- 196/8 (20)

गुजरात की धमाकेदार जीत

तेज गेंदबाज मोहित शर्मा के तीन विकेट की मदद से गुजरात टाइटंस ने चेन्नई सुपर किंग्स को 35 रनों से हराकर प्लेऑफ की दौड़ में खुद को बरकरार रखा है। गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए शुभमन गिल और साई सुदर्शन के शतकों से 20 ओवर में तीन विकेट पर 231 रन बनाए थे। जवाब में गुजरात के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया जिससे चेन्नई की टीम 20 ओवर में आठ विकेट पर 196 रन ही बना सकी। 

सेंटनर आउट

राशिद खान को एक ओवर में मिली दूसरी सफलता। मिचेल सेंटनर (00) को भेजा पवेलियन। मैच पूरी तरह गुजरात के शिकंजे में।

रविंद्र जडेजा आउट

चेन्नई का सातवां विकेट गिरा, रविंद्र जडेजा 10 गेंद में 18 रन की पारी खेलकर आउट। राशिद खान को मिली सफलता। 169 रन के स्कोर पर चेन्नई के सात बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके हैं।

शिवम दुबे हुए आउट

मोहित शर्मा को तीसरी सफलता, शिवम दुबे 13 गेंद में 21 रन की पारी खेलकर आउट। नूर अहमद का एक और शानदार कैच। 165 रन के स्कोर पर चेन्नई के छह बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके हैं।

15 ओवर खत्म

15 ओवर में चेन्नई का स्कोर- 143/5. 30 बॉल में 89 रन चाहिए यहां से जीत के लिए चेन्नई को। रविंद्र जडेजा और शिवम दुबे 08-08 रन पर नाबाद हैं।

मोईन अली आउट

चेन्नई का पांचवां विकेट गिरा, मोईन अली आउट। उन्होंने 36 गेंद में 56 रन की पारी खेली। मोहित शर्मा की गेंद पर नूर अहमद ने लपका शानदार कैच। 135 रन के स्कोर पर चेन्नई की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है।

मोईन अली का अर्धशतक

मोईन अली का अर्धशतक पूरा हुआ। मोईन अली ने 31 गेंद में अपना अर्धशतक बनाया है।

13 ओवर खत्म

13 ओवर के बाद चेन्नई सुपर किंग्स का स्कोर 4 विकेट पर 125 रन है। चेन्नई को अब 42 गेंद में जीत के लिए 107 रन बनाने हैं। मोईन अली 31 गेंद में 50 और शिवम दुबे तीन गेंद में पांच रन पर हैं।

डेरेल मिशेल आउट

चेन्नई का चौथा विकेट गिरा, डेरेल मिशेल 34 गेंद में 63 रन की पारी खेलकर मोहित शर्मा का शिकार बने। 119 रन के स्कोर पर चेन्नई के चार बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके हैं।

मोईन अली ने लगाई छक्कों की हैट्रिक

मोईन अली ने नूर अहमद के ओवर में लगाई छक्कों की हैट्रिक, चेन्नई का स्कोर 100 रन के पार पहुंच चुका है। 

आठ ओवर ख़त्म

8 ओवर के बाद चेन्नई सुपर किंग्स का स्कोर 3 विकेट पर 72 रन है। कार्तिक त्यागी के इस ओवर में 14 रन आए।  डेरिल मिचेल 21 गेंद में 42 रन पर हैं।  वहीं मोईन अली 17 गेंद में 26 रन पर हैं। 

6 ओवर खत्म

छठे ओवर में कार्तिक त्यागी ने 10 रन दिए। पावरप्ले खत्म होने के बाद चेन्नई ने 3 विकेट के नुकसान पर 43 रन बना लिए हैं। डेरिल मिचेल 21 रन और मोईन अली 18 रन बनाकर खेल रहे हैं। 

उमेश यादव के ओवर में आए 11 रन

पांचवां ओवर उमेश यादव ने किया। इस ओवर में मोईन अली ने दो चौके मारे। 5 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर 3 विकेट पर 33 रन है। मिचेल 12 गेंद में 20 रन पर हैं।मोईन अली आठ गेंद में 11 रन पर हैं। चेन्नई को 90 गेंद में जीत के लिए 199 रन बनाने हैं। 

रुतुराज गायकवाड़ आउट

चेन्नई का तीसरा विकेट गिरा, रुतुराज गायकवाड़ आउट, उमेश यादव की गेंद पर राशिद खान ने सीमा रेखा पर पकड़ा कमाल का कैच। गायकवाड़ खाता भी नहीं खोल सके। 10 रन के स्कोर पर चेन्नई के तीन बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके हैं।

चेन्नई की खराब शुरुआत, दो रन के स्कोर पर दो विकेट गिरे

चेन्नई सुपर किंग्स की खराब शुरुआत, दो रन के स्कोर पर दो विकेट गिरे। पहले ओवर की आखिरी बॉल पर रचिन रविंद्र (01) रन आउट हुए, वहीं दूसरे ओवर की पहली बॉल पर अजिंक्य रहाणे (01) संदीप वॉरियर का शिकार बने। दो रन (1.1) के स्कोर पर चेन्नई के दो बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके हैं।

गुजरात ने बनाए 231 रन

गुजरात ने चेन्नई के सामने 232 रन का लक्ष्य रखा है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात ने 20 ओवर में तीन विकेट गंवाकर 231 रन बनाए। कप्तान शुभमन गिल ने 55 गेंद में नौ चौके और छह छक्के की मदद से 104 रन और साई सुदर्शन ने 51 गेंद में पांच चौके और सात छक्के की मदद से 103 रन की पारी खेली।

शुभमन गिल आउट

गुजरात का दूसरा विकेट गिरा, शुभमन गिल (104 रन) भी आउट। तुषार देशपांडे के एक ओवर में ही गुजरात के दोनों ओपनर्स पवेलियन लौटे।

साई सुदर्शन आउट

साई सुदर्शन 51 गेंद में 103 रन की पारी खेलकर आउट। 210 रन के स्कोर पर पहला विकेट गिरा, तुषार देशपांडे को मिली सफलता।

साई सुदर्शन ने भी जड़ा शतक

साई सुदर्शन ने भी जड़ा शतक, सुदर्शन ने 50 गेंद में शतक बनाया है। आईपीएल करियर का यह उनका पहला शतक है।

गिल ने जड़ा शतक

शुभमन गिल ने जड़ा सीजन का पहला शतक, उन्होंने 50 गेंद में अपना शतक पूरा किया है। इस सीजन का यह उनका पहला शतक है।

गुजरात का स्कोर 190/0

गुजरात टाइटंस का स्कोर 15 ओवर में बिना किसी विकेट के 190 रन हो गया है। साई सुदर्शन 46 गेंद में 94 रन पर पहुंच गए हैं। वह 5 चौके और 6 छक्के जड़ चुके हैं। वहीं शुभमन गिल 44 गेंद में 93 रन पर हैं। उनके बल्ले से 8 चौके और 6 छक्के आ चुके हैं। दोनों चेन्नई के गेंदबाजों के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। 

गुजरात का स्कोर 150 रन के पार

गुजरात का स्कोर 150 रन के पार पहुंचा। 13 ओवर में गुजरात ने बिना किसी नुकसान के 160 रन बना लिए हैं। साई सुदर्शन 92 रन और शुभमन गिल 66 रन बनाकर नाबाद हैं।

गुजरात की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी

12 ओवर के बाद गुजरात टाइटंस का स्कोर बिना किसी विकेट के 143 रन हो गया है। साई सुदर्शन 41 गेंद में 80 रन पर पहुंच गए हैं। वह 4 चौके और 5 छक्के जड़ चुके हैं। वहीं शुभमन गिल 31 गेंद में 61 रन पर हैं। उनके बल्ले से 6 चौके और 3 छक्के आ चुके हैं।

सिमरजीत के ओवर में आए 23 रन

11वें ओवर में सिमरजीत सिंह ने 23 रन दिए। इस ओवर में एक छक्का गिल ने लगाया तो दो छक्के सुदर्शन ने जड़े। 11 ओवर के बाद गुजरात टाइटंस का स्कोर बिना किसी विकेट के 130 रन हो गया है। साई सुदर्शन 38 गेंद में 71 और शुभमन गिल 28 गेंद में 57 रन पर हैं। 

शुभमन गिल का अर्धशतक

शुभमन गिल का अर्धशतक, उन्होंने 25 गेंद में अर्धशतक पूरा किया। गिल ने छक्के के साथ अपने 50 रन पूरे किए।

साई सुदर्शन ने जड़ा अर्धशतक

साई सुदर्शन का अर्धशतक, उन्होंने 32 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया है।  नौ ओवर में गुजरात ने बिना किसी नुकसान के 94 रन बना लिए हैं। साई सुदर्शन 52 रन और शुभमन गिल 40 रन बनाकर नाबाद हैं। टाइम आउट का समय।

6 ओवर का खेल खत्म

6 ओवर के बाद गुजरात टाइटंस का स्कोर बिना किसी विकेट के 58 रन है। छठे ओवर में 12 रन आए। शुभमन गिल 13 गेंद में 29 रन पर पहुंच गए हैं। वह 3 चौके और दो छक्के लगा चुके हैं। साईं सुदर्शन 23 गेंद में एक छक्के के साथ 28 रन पर हैं। वह दो छक्के जड़ चुके हैं।

4 ओवर हुए खत्म

4 ओवर के बाद गुजरात टाइटंस का स्कोर बिना किसी विकेट के 43 रन हो गया है। शुभमन गिल 9 गेंद में 21 रन पर हैं। वह 3 चौके और एक छक्का लगा चुके हैं। साईं सुदर्शन 15 गेंद में एक छक्के के साथ 21 रन पर पहुंच गए हैं।

3 ओवर हुए खत्म

तीसरे ओवर में शार्दुल ठाकुर पर साई सुदर्शन ने कवर के ऊपर खूबसूरत छक्का लगाया। इस ओवर में कुल 11 रन आए। 3 ओवर के बाद गुजरात टाइटंस का स्कोर बिना किसी विकेट के 32 रन हो गया है।

पहले ओवर में आए 14 रन

करो या मरो के मैच में गुजरात अलग ही अंदाज में बैटिंग कर रही है। पहले ही ओवर में गुजरात ने 14 रन बना लिए। मिचेल सैंटनर पर शुभमन गिल ने एक चौका और एक छक्का मारा। 

चेन्नई सुपर किंग्स (प्लेइंग इलेवन): रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), रचिन रवींद्र, डेरिल मिशेल, शिवम दुबे, मोइन अली, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी (डब्ल्यू), मिशेल सेंटनर, शार्दुल ठाकुर, तुषार देशपांडे, सिमरजीत सिंह

गुजरात टाइटंस (प्लेइंग इलेवन): शुबमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, शाहरुख खान, डेविड मिलर, मैथ्यू वेड (डब्ल्यू), राहुल तेवतिया, राशिद खान, नूर अहमद, उमेश यादव, मोहित शर्मा, कार्तिक त्यागी

टॉस: मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

6: 01 PM: GT vs CSK मैच के लिए शाम 7 बजे होगा टॉस, साढ़े 7 बजे होगी मुकाबले की शुरुआत

गुजरात टाइटंस टीम

रिद्धिमान साहा (डब्ल्यू), शुबमन गिल (सी), साई सुदर्शन, शाहरुख खान, डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, नूर अहमद, मोहित शर्मा, जोशुआ लिटिल, संदीप वारियर, विजय शंकर, मानव सुथार, जयंत यादव, दर्शन नालकंडे, शरथ बीआर, केन विलियमसन, मैथ्यू वेड, उमेश यादव, अभिनव मनोहर, रविश्रीनिवासन साई किशोर, कार्तिक त्यागी, स्पेंसर जॉनसन, अजमतुल्लाह उमरजई, सुशांत मिश्रा

चेन्नई सुपर किंग्स टीम

अजिंक्य रहाणे, रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), डेरिल मिशेल, शिवम दुबे, मोइन अली, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी (विकेटकीपर), मिशेल सेंटनर, शार्दुल ठाकुर, रिचर्ड ग्लीसन, तुषार देशपांडे, समीर रिज़वी, सिमरजीत सिंह, शेख रशीद, मुकेश चौधरी, प्रशांत सोलंकी, रचिन रवींद्र, अजय जादव मंडल, आरएस हंगरगेकर, महेश थीक्षाना, निशांत सिंधु, अरवेल्ली अवनीश

Editors pick