Cricket
T20 World Cup के लिए श्रीलंका टीम का ऐलान, IPL 2024 खेलने वाले 6 खिलाडियों को मौका

T20 World Cup के लिए श्रीलंका टीम का ऐलान, IPL 2024 खेलने वाले 6 खिलाडियों को मौका

Srilanka T20 World Cup Squad: टी20 वर्ल्ड कप के लिए श्रीलंका टीम का ऐलान हो गया है। वानिंदु हसरंगा को टीम की कमान सौंपी गई है।

Srilanka T20 World Cup Squad: टी20 वर्ल्ड कप के लिए श्रीलंका की 15 सदस्यीय टीम का ऐलान हो गया है। वानिंदु हसरंगा को इस मेगा इवेंट के लिए टीम का कप्तान चुना गया। श्रीलंका ग्रुप डी में दक्षिण अफ्रीका, बांग्लादेश, नीदरलैंड और नेपाल के साथ है।

यह भी पढ़ें: T20 World Cup 2024 All Teams Squad: यहां देखें सभी टीमों का स्क्वॉड

कब रवाना होगी श्रीलंका?

15 सदस्यों के अलावा, श्रीलंका ने चार खिलाड़ियों को ट्रैवलिंग रिजर्व के रूप में भी नामित किया है। श्रीलंकाई टीम 14 मई को अमेरिका और वेस्टइंडीज के लिए रवाना होगी।

वनिंदू हसरंगा को बनाया कप्तान, गजब के रहे रिकॉर्ड

टी20 वर्ल्ड कप के लिए श्रीलंकाई क्रिकेट बोर्ड ने वनिंदू हसरंगा को टीम की कमान सौंपी है। हसरंगा को इस साल जनवरी में जिम्बाब्वे के खिलाफ टीम का कप्तान नियुक्त किया गया था। आईपीएल 2024 में वह सनराइजर्स हैदराबाद के खेमे से जुड़े थे लेकिन चोट के कारण वह एक भी मैच खेलने नहीं आए थे। हसरंगा ने श्रीलंका के लिए 7 टी२० मैचों में कप्तानी की है, जिनमें 5 में टीम को जीत मिली है।

T20 20 World Cup के लिए श्रीलंका की टीम

वानिंदु हसरंगा (कप्तान), चैरिथ असलांका (उपकप्तान), कुसल मेंडिस, पथुम निसांका, कामिंदु मेंडिस, सदीरा समरविक्रमा, एंजेलो मैथ्यूज, दासुन शनाका, धनंजय डी सिल्वा, महीश थीक्षाना, डुनिथ वेललागे, दुष्मंथा चमीरा, नुवान तुषारा, मथीशा पथिराना, दिलशान मदुशंका

रिजर्व

असिथा फर्नांडो, विजयकांत वियास्कंथ, भानुका राजपक्षे, जेनिथ लियानागे

Editors pick