Cricket
RCB vs PBKS Highlights: बेंगलुरु ने दी पंजाब को 60 रनों से मात, प्लेऑफ की रेस से बाहर हुई टीम

RCB vs PBKS Highlights: बेंगलुरु ने दी पंजाब को 60 रनों से मात, प्लेऑफ की रेस से बाहर हुई टीम

RCB vs PBKS Highlights: बेंगलुरु ने दी पंजाब को 60 रनों से मात, प्लेऑफ की रेस से बाहर हुई टीम
RCB vs PBKS Highlights: आईपीएल 2024 (IPL 2024) का 58वां मुकाबला पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला गया।

RCB vs PBKS Highlights: आईपीएल 2024 (IPL 2024) का 58वां मुकाबला पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला गया। इस मैच में RCB ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पंजाब के खिलाफ 60 रनों से जीत दर्ज की। मैच में पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। इस दौरान पहले बल्लेबाजी करने उतरी बेंगलुरु ने 20 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 241 रन बनाये। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब 17 ओवर में ऑलआउट होकर 181 रन ही बना सकी और मैच हार गई।

RCB vs PBKS Highlights

RCB- 241/7 (20)

PBKS- 181 (17)

RCB ने जीता मैच

पंजाब की टीम को आरसीबी से 60 रन से करारी हार का सामना करना पड़ा है। इस हार के बाद पंजाब की टीम प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है। 242 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब की टीम 181 रन पर ही सिमट गई। 

पंजाब को फर्ग्युसन ने दिया 8वां झटका

पंजाब को फर्ग्युसन ने दिया 8वां झटका। अब यहां से आरसीबी की जीत आसानी से नजर आ रही है। सैम करन लौटे पवेलियन. करन ने बनाए 22 रन।

सिराज ने पंजाब को दिया सातवां झटका

15वें ओवर की अंतिम गेंद पर मोहम्मद सिराज ने पंजाब किंग्स को सातवां झटका दिया। उन्होंने इसी ओवर में छक्का लगाने वाले आशुतोष शर्मा को  LBW आउट किया। वह पांच गेंद में आठ रन बनाकर पवेलियन लौटे।पंजाब का स्कोर अब 7 विकेट पर 164 रन है। 

शशांक सिंह हुए रनआउट

14वें ओवर में विराट कोहली ने शानदार फील्डिंग करते हुए शशांक सिंह को  रन आउट कर दिया। शशांक 19 गेंद में 37 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उनके बल्ले से 4 चौके और दो छक्के निकले। 14 ओवर में पंजाब का स्कोर 6 विकेट पर 153 रन है।

लियाम लिविंगस्टोन आउट

पंजाब की टीम दबाव में बिखर गई है। टीम ने 126 रन के स्कोर पर अपने 5 विकेट गंवा दिए हैं। अब यहां से टीम की जीत मुश्किल नजर आ रही है।

जितेश शर्मा हुए आउट

पंजाब को लगा चौथा झटका, जितेश फिर हुए फेल। 11वें ओवर में 125 रन के स्कोर पर जितेश आरसीबी स्पिनर कर्ण शर्मा का शिकार बने।

रोसौव हुए आउट

9वें ओवर में काफी कुछ हुआ। कर्ण शर्मा के इस ओवर में रिली रोसो ने पहले चौका और फिर छक्का मारा। फिर दो गेंद डॉट हुए और फिर चोटिल हो गए। वहीं लास्ट गेंद पर वह छक्का लगाने के प्रयास में कैच आउट हो गए।

रिले रोसौव ने जड़ा तूफानी अर्धशतक

रिली रोसो ने 8 चौके और दो छक्के की मदद से सिर्फ 21 गेंद में अर्धशतक जड़ दिया है। कैमरून ग्रीन ने आठवें ओवर में 16 रन दिए। शशांक सिंह ने एक चौका मारा। 8 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर 2 विकेट पर 96 रन है।  

बेयरस्टो आउट

बेयरस्टो की पारी 27 रन पर समाप्त हो गई है। लॉकी फर्ग्युसन ने बेयरस्टो को कप्तान डुप्लेसी के हाथों कैच आउट करवाया। पंजाब को दूसरा बड़ा झटका लग चुका है।

पंजाब का स्कोर 50 के पार

पंजाब ने 5 ओवर में ठोके 61 रन। राईली 36 और बेयरस्टो 18 रन बनाकर खेल रहे हैं। दोनों के बीच 26 गेंदों पर 55 रनों की साझेदारी हो चुकी है।

  • 3 ओवर हुए खत्म

3 ओवर के बाद पंजाब किंग्स का स्कोर एक विकेट पर 27 रन है। यश दयाल ने तीसरे ओवर में सिर्फ छह रन दिए। रिली रोसो सात गेंद में दो चौकों के साथ 14 रन पर हैं। वहीं जॉनी बेयरस्टो सात गेंद में सात रन पर हैं। 

पंजाब को लगा पहला झटका

पहले ही ओवर में स्वप्निल सिंह ने प्रभसिमरन को किया चलता। पंजाब को 6 रन के स्कोर पर लगा पहला झटका।

बेंगलुरु ने बनाए 241 रन

विराट कोहली और रजत पाटीदार की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के दम पर RCB ने खड़ा किया 241/7 रनों का स्कोर। आखिरी गेंद पर हर्षल पटेल ने कैमरन ग्रीन को 46 रन के निजी स्कोर पर आउट किया। RCB ने खड़ा किया IPL का चौथा सबसे बड़ा स्कोर।

  • दिनेश कार्तिक हुए कैच आउट

18 रन बनाकर दिनेश कार्तिक हुए हर्षल पटेल की गेंद पर कैच आउट।

विराट कोहली हुए आउट

विराट कोहली शतक से 8 रन दूर रह गए। कोहली ने 47 गेंदों पर 7 चौके और 6 छक्कों की मदद से 92 रनों की पारी खेली। कोहली को अर्शदीप ने अपना शिकार बनाया।

RCB की पारी के 15 ओवर खत्म

15 ओवर के बाद बेंगलुरु का स्कोर 3 विकेट पर 164 रन हो गया है। विराट कोहली 38 गेंद 67 रनों पर हैं। वह 6 चौके और तीन छक्के लगा चुके हैं। कैमरून ग्रीन 15 गेंद में 19 रन पर हैं। दोनों के बीच 30 गेंद में 45 रनों की साझेदारी हो चुकी है।

कोहली ने जड़ी फिफ्टी

13वें ओवर में विराट कोहली ने राहुल चाहर पर दो चौके मारे। विराट कोहली अब 33 गेंद 56 रनों पर पहुंच गए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 6 चौके और दो छक्के आए हैं।

8:55 PM: बारिश के बाद शुरू हुआ मुकाबला, विराट कोहली और कैमरून ग्रीन क्रीज पर

बारिश के कारण रुका मैच

रजत पाटीदार के पवेलियन लौटते ही धर्मशाला में बारिश आ गई है जिससे मैच रोक दिया गया है। मैदान पर बिछाए गए कवर्स। सभी खिलाड़ी बाहर जा चुके हैं।

रजत पाटीदार हुए आउट

कप्तान सैम करन ने रजत पाटीदार को बनाया अपना शिकार। धमाकेदार अर्धशतक बनाकर आउट हुए रजत पाटीदार। पाटीदार ने खेली 23 गेंदों पर 55 रनों की तूफानी पारी।

7: 20 PM: धर्मशाला में अचानक शुरू हुई बारिश

रजत पाटीदार ने जड़ा तूफानी अर्धशतक

रजत पाटीदार ने बाउंसर पर छक्के से जड़ा अर्धशतक। 21 गेंदों पर 3 चौके और 6 छक्कों की मदद से पूरा किया अपना पचासा। छक्के से पाटीदार ने अपने 50 रन पूरे किए।

50 रनों की साझेदारी

विराट कोहली और पाटीदार के बीच 50 रनों की साझेदारी हो गई है। साथ ही 9वें ओवर में RCB का स्कोर 100 रन के पार पहुंच गया है।

6 ओवर खत्म

6 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर 2 विकेट पर 56 रन है। विराट कोहली 14 गेंद में 22 रन पर हैं। वह दो चौके और एक छक्का लगा चुके हैं। वहीं रजत पाटीदार आठ गेंद में 13 रन पर हैं। वह 3 चौके मार चुके हैं। 

RCB गिरा दूसरा विकेट

कावेरप्पा के हाथ दूसरी बड़ी सफलता लगी। इस बार विल जैक्स को बनाया अपना शिकार। 5वें ओवर में आरसीबी को लगा दूसरा बड़ा झटका।

4 ओवर हुए खत्म

4 ओवर के बाद बेगंलुरु का स्कोर एक विकेट पर 36 रन हो गया है। सैम करन के ओवर में विल जैक्स ने एक चौका और एक छक्का मारा। विराट कोहली 12 गेंद में 15 और विल जैक्स पांच गेंद में 12 रन पर हैं।

फाफ सस्ते में आउट

तीसरे ओवर में 19 के कुल स्कोर पर डेब्यू मैन विद्वात कवेरप्पा ने बेंगलुरु को पहला झटका दिया। फाफ डु प्लेसिस सात गेंद में 9 रन बनाकर पवेलियन लौटे। अब विराट कोहली के साथ विल जैक्स क्रीज पर हैं। 

पहले ओवर में छूटा कोहली का कैच

पंजाब किंग्स के लिए डेब्यू कर रहे कवेरप्पा ने पहला ओवर फेंका। इस ओवर में कोहली का कैच भी छूटा।साथ ही फाफ डु प्लेसिस ने दो चौके मारे। एक ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर बिना किसी विकेट के 11 रन है।

7: 30 PM: शुरू हुआ मुकाबला, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु कर रही है पहले बल्लेबाजी।

पंजाब किंग्स (प्लेइंग इलेवन)

जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), प्रभसिमरन सिंह, रिले रोसौव, शशांक सिंह, सैम कुरेन (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, आशुतोष शर्मा, हर्षल पटेल, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह, विधाथ कवरप्पा

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (प्लेइंग इलेवन)

विराट कोहली, फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), विल जैक, रजत पाटीदार, महिपाल लोमरोर, कैमरून ग्रीन, दिनेश कार्तिक (डब्ल्यू), स्वप्निल सिंह, कर्ण शर्मा, मोहम्मद सिराज, लॉकी फर्ग्यूसन

7: 03 PM: RCB vs PBKS मुकाबले में पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

6:00 PM: मैच के लिए सात बजे होगा टॉस, साढ़े 7 बजे शुरू होगा मुकाबला।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम

विराट कोहली, फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), विल जैक, रजत पाटीदार, ग्लेन मैक्सवेल, कैमरून ग्रीन, दिनेश कार्तिक (डब्ल्यू), स्वप्निल सिंह, कर्ण शर्मा, मोहम्मद सिराज, यश दयाल, विजयकुमार विशाक, महिपाल लोमरोर , अनुज रावत, सुयश प्रभुदेसाई, आकाश दीप, हिमांशु शर्मा, रीस टॉपले, टॉम कुरेन, लॉकी फर्ग्यूसन, मयंक डागर, अल्ज़ारी जोसेफ, मनोज भंडागे, सौरव चौहान, राजन कुमार

पंजाब किंग्स टीम

प्रभसिमरन सिंह, जॉनी बेयरस्टो, रिले रोसौव, शशांक सिंह, सैम कुरेन (कप्तान), जितेश शर्मा (डब्ल्यू), आशुतोष शर्मा, हरप्रीत बराड़, हर्षल पटेल, राहुल चाहर, कैगिसो रबाडा, अर्शदीप सिंह, हरप्रीत सिंह भाटिया, तनय त्यागराजन, विधाथ कावेरप्पा, ऋषि धवन, लियाम लिविंगस्टोन, शिखर धवन, क्रिस वोक्स, अथर्व तायडे, नाथन एलिस, शिवम सिंह, प्रिंस चौधरी, विश्वनाथ सिंह

Editors pick