Cricket
T20 World Cup से पहले न्यूजीलैंड के घातक बल्लेबाज ने किया संन्यास का ऐलान

T20 World Cup से पहले न्यूजीलैंड के घातक बल्लेबाज ने किया संन्यास का ऐलान

न्यूजीलैंड के घातक बल्लेबाज कोलिन मुनरो ने इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। मुनरो के नाम सबसे छोटे प्रारूप में 3 शतक दर्ज हैं।

न्यूजीलैंड के घातक बल्लेबाज कॉलिन मुनरों ने इंटरनेशल क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। अक्रामक अंदाज के लिए पहचाने जाने वाले मुनरो ने कुल 123 मैचों में कीवी टीम का प्रतिधित्व किया है। उनके संन्यास की जानकारी न्यूजीलैंड क्रिकेट ने खुद सोशल मीडिया के जरिए शेयर की।

मुनरो के नाम दर्ज हैं ढेरों रन

कॉलिन मुनरो टी20 में न्यूजीलैंड के छठे सर्वाधिक स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने 62 पारियों में 156.44 के स्ट्राइक रेट के साथ 1724 रन जड़े हैं। साथ ही इस फॉर्मेट में उनके नाम तीन शतक भी दर्ज हैं।

इसके अलावा, मुनरो ने सभी प्रारूपों में 3000 से भी ज्यादा रन अपने नाम दर्ज किए हुए हैं।

मुझे गर्व रहेगाः मुनरो

न्यूजीलैंड क्रिकेट से बातचीत में कोलिन मुनरो ने कहा, “ब्लैककैप्स के लिए खेलना हमेशा मेरे खेल करियर की सबसे बड़ी उपलब्धि रही है। मुझे उस जर्सी को पहनने से ज्यादा गर्व कभी महसूस नहीं हुआ, और यह तथ्य कि मैं सभी प्रारूपों में 123 बार ऐसा करने में सक्षम हूं, कुछ ऐसा है जिस पर मुझे हमेशा अविश्वसनीय रूप से गर्व रहेगा। हालाँकि मेरी पिछली उपस्थिति के बाद से काफी समय हो गया है, मैंने कभी उम्मीद नहीं छोड़ी कि मैं अपने फ्रेंचाइजी टी20 फॉर्म के दम पर वापसी करने में सक्षम हो सकता हूँ। टी20 विश्व कप के लिए ब्लैककैप्स टीम की घोषणा के साथ अब उस अध्याय को आधिकारिक तौर पर बंद करने का सही समय है।”

12 साल लंबा रहा इंटरनेशनल करियर

मुनरो ने 2012-13 में न्यूजीलैंड के साउथ अफ्रीका दौरे के दौरान अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया था। जबकि, अंडर-19 में उन्होंने 2006 में कीवी टीम में कदम रखा था।

यह भी देखेंः ‘स्ट्राइक रेट बनाना जरूरी था’, Virat Kohli ने घातक पारी खेलने के बाद आलोचकों पर कसा तंज

साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में ही उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया था। इसके अलावा 2016 से 2019 के बीच वह न्यूजीलैंड की टी20 टीम के मुख्य सदस्य रहे। कीवी के लिए उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप 2014, 2016 और वनडे वर्ल्ड कप 2019 में हिस्सा लिया है।

Editors pick