Cricket
IPL 2022: जानें मुंबई इंडियंस के Dewald Brevis ने किस इंडियन प्लेयर को बताया अपना प्रेरणास्रोत

IPL 2022: जानें मुंबई इंडियंस के Dewald Brevis ने किस इंडियन प्लेयर को बताया अपना प्रेरणास्रोत

IPL 2022: जानें Mumbai Indians के Dewald Brevis ने किस इंडियन प्लेयर को बताया अपना प्रेरणास्रोत IPL 2022 Auction, Sachin Tendulkar
IPL 2022 Auction: दक्षिण अफ्रीका के युवा बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस (Dewald Brevis) ने कहा कि सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) शुरू से उनके लिये प्रेरणास्रोत रहे हैं और वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी पहचान बनाने के लिये भारतीय दिग्गज का अनुकरण करना चाहेंगे। ब्रेविस को दक्षिण अफ्रीका का अगला एबी डिविलियर्स कहा जाता है और उन्हें […]

IPL 2022 Auction: दक्षिण अफ्रीका के युवा बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस (Dewald Brevis) ने कहा कि सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) शुरू से उनके लिये प्रेरणास्रोत रहे हैं और वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी पहचान बनाने के लिये भारतीय दिग्गज का अनुकरण करना चाहेंगे। ब्रेविस को दक्षिण अफ्रीका का अगला एबी डिविलियर्स कहा जाता है और उन्हें ‘बेबी एबी’ भी कहा जाता है। 18 साल के इस खिलाड़ी को आगामी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के लिये मुंबई इंडियन्स (Mumbai Indians) ने अपनी टीम में खरीदा था। खेल की ताजा खबरों के लिए जुड़े रहिए- hindi.insidesport.in

IPL 2022 Auction: ब्रेविस (Dewald Brevis) ने हाल में अंडर-19 विश्व कप में 506 रन बनाकर शिखर धवन के 2004 में बनाये गये 505 रन के रिकार्ड को तोड़ा था। ब्रेविस ने मुंबई इंडियन्स (Mumbai Indians) की वेबसाइट से कहा, ‘‘जिस तरह से वह (Sachin Tendulkar) खेलते थे वह हमेशा मेरे लिए प्रेरणा रहा। मेरी उनकी पसंदीदा पारियों में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे में लगाया गया दोहरा शतक है। मुझे याद है कि मैंने अपने भाई के साथ वह मैच देखा था। वह एक अद्भुत पारी थी।’’

IPL 2022 Auction: उन्होंने (Dewald Brevis) कहा, ‘‘मैंने उनकी (Sachin Tendulkar) आत्मकथा ‘प्लेइंग इट माइ वे’ पढ़ी। उसमें कई ऐसी चीजें हैं जिन्हें मैं अपने खेल में लागू करना चाहता हूं। मैंने उनसे एक बात सीखी है कि आपको विनम्र रहना होगा क्योंकि घमंड आपको गर्त में ले जा सकता है।’’

IPL 2022 Auction: ब्रेविस (Dewald Brevis) ने कहा कि डिविलियर्स के साथ तुलना सम्मान की बात है लेकिन वह अपनी अलग पहचान बनाना चाहेंगे। उन्होंने कहा, ‘‘उनके (डिविलियर्स) के साथ तुलना सम्मान की बात है लेकिन मेरे लिये यह महत्वपूर्ण है कि मैं अपनी खुद की पहचान बनाऊं। मैं चाहता हूं कि मैं डेवाल्ड ब्रेविस के रूप में जाना जाऊं।’’

मुंबई ने मेगा ऑक्शन से पहले चार खिलाड़ियों को रीटेन किया था। वहीं मेगा ऑक्शन में मुंबई इंडियंस ने 21 खिलाड़ियों को अपने साथ जोड़ा है। मुंबई में 17 भारतीय और 8 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं। वहीं MI के पर्स में 10 लाख रुपए बाकि हैं।

मुंबई ने इन चार खिलाड़ियों को किया रीटेन

  • रोहित शर्मा- 16 करोड़
  • जसप्रीत बुमराह- 12 करोड़
  • सूर्यकुमार यादव- 8 करोड़
  • कीरोन पोलार्ड- 6 करोड़

ये हैं मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज/विकेटकीपर
1- रोहित शर्मा- 16 करोड़
2- ईशान किशन (15.25 करोड़) (W)
3- सूर्यकुमार यादव- 8 करोड़
4- डेवाल्ड ब्रेविस (3 करोड़)
5- अनमोलप्रीत सिंह (20 लाख)
6- राहुल बुद्धि (20 लाख)
7- आर्यन जुयाल (20 लाख) (W)
8- रमनदीप सिंह (20 लाख)

मुंबई में हैं 7 ऑलराउंडर
9- कीरोन पोलार्ड- 6 करोड़
10- एन तिलक वर्मा (1.70 करोड़)
11- संजय यादव (50 लाख)
12- टिम डेविड (8.25 करोड़)
13- ऋतिक शौकीन (20 लाख)
14- अर्जुन तेंदुलकर (30 लाख)
15- फैबियन एलन (75 लाख)

मुंबई इंडियंस के गेंदबाज
16- बेसिल थम्पी (30 लाख)
17- मुरुगन अश्विन (1.60 करोड़)
18- जयदेव उनादकट (1.30 करोड़)
19- मयंक मार्कंडे (65 लाख)
20- टाइमल मिल्स (1.50 करोड़)
21- रिले मेरेडिथ (1 करोड़)
22- जसप्रीत बुमराह- 12 करोड़
23- मोहम्मद अरशद खान (20 लाख)
24- डेनियल सैम्स (2.6 करोड़)
25- जोफ्रा आर्चर (8 करोड़)

मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग 11
रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, टिम डेविड, कीरोन पोलार्ड, मुरुगन अश्विन, डेनियल सम्स, जयेदव उनादकट, जसप्रीत बुमराह।

क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें

Editors pick