India Tour of Sri Lanka: पूरी तरह फिट हैं हार्दिक पांड्या, श्रीलंका के खिलाफ बल्ले और गेंद से तहलका मचाने को तैयार- भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या इस समय श्रीलंका के दौरे पर हैं। 13 जुलाई से शुरू होने वाली सीरीज को कोरोना के कारण आगे बढ़ा दिया गया है। अब सीरीज का पहला मैच 18 जुलाई को खेला जाएगा। इस बीच खबर आ रही है कि हार्दिक श्रीलंका के खिलाफ तहलका मचाने के लिए तैयार हैं।
ये भी पढ़ें- IND vs ENG W 2nd T20: हारता हुआ मैच जीतकर भारत ने बचाई सीरीज, इंग्लैंड के विजयी रथ को रोका
श्रीलंका में टीम प्रबंधन के करीबी सूत्र ने कहा “वह पूरी तरह फिट और गेंदबाजी करने के लिए तैयार दिख रहा है। वह नेट्स में नियमित रूप से गेंदबाजी कर रहा है और सीरीज खेलने के लिए तैयार है।”
India Tour of Sri Lanka- पांड्या को टीम इंडिया के दूसरे इंट्रा-स्क्वाड मैच के दौरान गेंदबाजी करते हुए भी देखा गया था जो भारत ने पिछले हफ्ते खेला था। श्रीलंकाई क्रिकेट द्वारा यूट्यूब पर शेयर किए गए वीडियो में भारतीय ऑलराउंडर पृथ्वी शॉ को गेंदबाजी करते हुए नजर आ रहा है। उन्होंने शॉ को एक छोटी गेंद फेंकी जिसे उन्होंने डीप मिड विकेट की ओर शानदार ढंग से खेल दिया।
हाथ में गेंद लिए फिर से फिट पंड्या का वीडियो भारत की टी20 विश्व कप की उम्मीदों के लिए एक अच्छा संकेत है। न केवल गेंद से बल्कि पांड्या ने बल्लेबाजी करते हुए भी अपनी काबिलियत साबित की। मैच का स्कोरकार्ड बल्ले से पांड्या की फॉर्म को बारे में बताता है। भुवनेश्वर कुमार की अगुवाई में भारत बी की ओर से खेलते हुए, उन्होंने बल्ले से 79 रनों की तूफानी पारी खेली, इस शानदार पारी का वीडियो श्रीलंका बोर्ड ने साझा किया था।
India Tour of Sri Lanka: पीठ की चोट से वापसी के बाद से उन्हें नियमित गेंदबाज के रूप में नहीं देखा गया है। आईपीएल 2021 के फेज 1 में पांड्या ने मुंबई इंडियंस के लिए खेले गए 7 मैचों में गेंदबाजी नहीं की। पिछले आईपीएल संस्करण में भी पांड्या ने गेंदबाजी करने से इंकार कर दिया था।
उन्होंने ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान टीम इंडिया के लिए 3 मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला में सिर्फ एक पारी में गेंदबाजी की थी। T20I श्रृंखला में पंड्या अपनी पीठ में परेशानी के कारण गेंदबाजी नहीं कर पाए थे।
इंग्लैंड के खिलाफ 3 मैचों की एकदिवसीय सीरीज में भी वह सिर्फ एक पारी में गेंदबाजी करते दिखाई दिए। हालांकि, उन्होंने T20I सीरीज में इंग्लैंड के खिलाफ 3 विकेट झटके।
बड़ौदा के ऑलराउंडर ने अपनी गेंदबाजी की गति पहले की तुलना में धीमी कर दी है। इससे वह और अधिक किफायती गेंदबाज बन गए हैं। इससे पहले सूर्यकुमार यादव ने कहा था कि ‘हार्दिक पांड्या गेंदबाजी कर रहे हैं और यह एक बहुत अच्छा संकेत है।’
India’s tour of Sri Lanka, 2021 – ODI series | |||
S.No. | Date | Match | Venue |
1 | 18th July | 1st ODI | Colombo |
2 | 20th July | 2nd ODI | Colombo |
3 | 23rd July | 3rd ODI | Colombo |
India’s tour of Sri Lanka, 2021 – T20I series | |||
S.No. | Date | Match | Venue |
1 | 25th July | 1st T20I | Colombo |
2 | 27th July | 2nd T20I | Colombo |
3 | 29th July | 3rd T20I | Colombo |