WWE
WWE SummerSlam 2022: Liv Morgan और Ronda Rousey के बीच होने वाले चैंपियनशिप मैच के हो सकते हैं ये 3 संभावित अंत, जानिए दोनों में से कौन पड़ सकता है किस पर भारी

WWE SummerSlam 2022: Liv Morgan और Ronda Rousey के बीच होने वाले चैंपियनशिप मैच के हो सकते हैं ये 3 संभावित अंत, जानिए दोनों में से कौन पड़ सकता है किस पर भारी

WWE SummerSlam 2022: Liv Morgan और Ronda Rousey के बीच होने वाले चैंपियनशिप मैच के हो सकते हैं ये 3 संभावित अंत, जानिए दोनों में से कौन पड़ सकता है किस पर भारी
WWE SummerSlam 2022- Liv Morgan vs. Ronda Rousey: डब्ल्यूडब्ल्यूई समरस्लैम का सीधा प्रसारण यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका में 30 जुलाई को होगा और वहीं भारत में इसका प्रसारण 31 जुलाई को होगा। अगर समरस्लैम के मैच कार्ड (SummerSlam Match Card) की बात करें तो इस प्रीमियम लाइव इवेंट के लिए अब नौ मैचों की घोषणा […]

WWE SummerSlam 2022- Liv Morgan vs. Ronda Rousey: डब्ल्यूडब्ल्यूई समरस्लैम का सीधा प्रसारण यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका में 30 जुलाई को होगा और वहीं भारत में इसका प्रसारण 31 जुलाई को होगा। अगर समरस्लैम के मैच कार्ड (SummerSlam Match Card) की बात करें तो इस प्रीमियम लाइव इवेंट के लिए अब नौ मैचों की घोषणा की जा चुकी है। जिसमें से एक मैच स्मैकडाउन विमेंस चैंपियनशिप के लिए भी होगा। जहां लिव मॉर्गन (Liv Morgan) अपने टाइटल को रोंडा राउजी (Ronda Rousey) के खिलाफ दाव पर लगाती हुई नजर आएंगी।

लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस मुकाबले का अंत किस प्रकार से हो सकता है। अगर नहीं तो हम आपको इसके बारे में बताएंगे तो बिना किसी देरी के चलिए डालते हैं लिव मॉर्गन और रोंडा के बीच होने वाले इस मैच के 3 संभावित अंत पर एक नजर।

ये भी पढ़ें- WWE SummerSlam 2022: समरस्लैम में होने Roman Reigns vs. Brock Lesnar के चैंपियनशिप मैच के हो सकते हैं ये 3 संभावित अंत, जानिए कौन पड़ सकता है किस पर भारी

WWE SummerSlam 2022: लिव मॉर्गन कर सकती हैं सफलतापूर्वक अपना टाइटल डिफेंड
मनी इन द बैंक में स्मैकडाउन विमेंस चैंपियनशिप जीतने के बाद लिव मॉर्गन पहली बार किसी बड़े प्रीमियम लाइव इवेंट में अपने टाइटल को डिफेंड करने जा रही हैं। ऐसे में डब्ल्यूडब्ल्यूई उन्हें पहले ही बड़े इवेंट में अपना टाइटल नहीं हारने देगी।

इसलिए समरस्लैम में हम लिव मॉर्गन को रोंडा के ऊपर जीत हासिल करते और अपना टाइटल सफलतापूर्वक डिफेंड करते हुए देख सकते हैं। जिसकी संभावना भी बहुत अधिक है।

WWE SummerSlam 2022: रोंडा राउजी फिर से बन सकती हैं चैंपियन
लिव मॉर्गन ने मनी इन द बैंक प्रीमियम लाइव इवेंट में रोडा राउजी के ऊपर कॉन्ट्रैक्ट कैश इन किया था। जिसके बाद वह नई स्मैकडाउन विमेंस चैंपियन बन गई थीं। लेकिन इस बार रोंडा लिव का वन-ऑन-वन मैच में सामना करने जा रही हैं।

जहां हम रोंडा को लिव से अपना बदला लेते हुए देख सकते हैं। जिसके बाद रोंडा लिव को हराकर नई स्मैकडाउन विमेंस चैंपियन बनती हुई नजर आ सकती हैं।

ये भी पढ़ें- WWE Summerslam 2022 Preview: यहां देखें समरस्लैम का बिग प्रीव्यू, मैच कार्ड से लेकर लाइव स्ट्रीमिंग तक की दी गई है पूरी डिटेल्स

WWE SummerSlam 2022: कोई अन्य सुपरस्टार दे सकती हैं इस मैच में दखल
रोंडा राउजी और लिव मॉर्गन के बीच होने वाले इस चैंपियनशिप मैच में हम किसी अन्य फीमेल सुपरस्टार को भी दखल देते हुए देख सकते हैं। जो इस मैच में दखल देते हुए रोंडा और लिव दोनों पर अटैक कर सकती हैं।

जिसकी वजह से यह मैच डिस्क्वालिफाई हो सकता है। अगर ऐसा होता है तो हम आने वाले समय में स्मैकडाउन विमेंस चैंपियनशिप के लिए एक ट्रिपल थ्रेट मैच देख सकते हैं।

WWE और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें

WWE

Editors pick