WWE
WWE SummerSlam 2022 Results: जानिए समरस्लैम के ऑफ एयर होने के बाद क्या हुआ Brock Lesnar के साथ, यहां देखें वीडियो

WWE SummerSlam 2022 Results: जानिए समरस्लैम के ऑफ एयर होने के बाद क्या हुआ Brock Lesnar के साथ, यहां देखें वीडियो

WWE SummerSlam 2022 Results: जानिए समरस्लैम के ऑफ एयर होने के बाद क्या हुआ Brock Lesnar के साथ, यहां देखें वीडियो
WWE SummerSlam 2022 Results-Roman Reigns vs. Brock Lesnar: समरस्लैम 2022 के मेन इवेंट में रोमन रेंस (Roman Reigns) ने ब्रॉक लेसनर (Brock Lesnar) के खिलाफ लास्ट मैन स्टैंडिंग मैच में जीत हासिल की। इस मैच में लेसनर ने ट्रैक्टर पर मैच के लिए एंट्री की और इस मुकाबले में के दौरान एक समय ऐसा आया […]

WWE SummerSlam 2022 Results-Roman Reigns vs. Brock Lesnar: समरस्लैम 2022 के मेन इवेंट में रोमन रेंस (Roman Reigns) ने ब्रॉक लेसनर (Brock Lesnar) के खिलाफ लास्ट मैन स्टैंडिंग मैच में जीत हासिल की। इस मैच में लेसनर ने ट्रैक्टर पर मैच के लिए एंट्री की और इस मुकाबले में के दौरान एक समय ऐसा आया जब लेसनर ने अपने वाहन का इस्तेमाल करते हुए रिंग को ही तोड़ दिया था। लेकिन समरस्लैम के ऑफ एयर हने के बाद इस लेसनर की एक फुटेज सामने आ रही है, जिसमें वह टूटी हुई रिंग में खड़े हुए दिखाई दे रहे हैं।

ये भी पढ़ें- WWE Summerslam 2022 Highlights: Liv Morgan और Ronda Rousey के मैच के विवादस्पद अंत से लेकर Brock Lesnar और Roman Reigns के तबाही मचाने तक ये हैं आज के शो के टॉप 3 मोमेंट्स, आपने देखे क्या

समरस्लैम के ऑफ एयर होने के बाद रिकॉर्ड किए गए एक वीडियो में ब्रॉक लेसनर को टूटी हुई रिंग में अपना रास्ता बनाते हुए देखा जा सकता है। वह अपनी काउवॉय वाली टोपी को फिर से प्राप्त करने के लिए रिंग के ऊपर की ओर गए और फिर उन्होंने अपनी टोपी को पहना और फिर अपने सिर से उठाकर फैंस को धन्यवाद दिया। लेसनर की फुटेज को आप यहां नीचे देख सकते हैं।

https://twitter.com/ryansatin/status/1553587651009183747

ये भी पढ़ें- WWE SummerSlam 2022 Results: समरस्लैम में हुई इन चार सुपरस्टार्स की वापसी, मेन इवेंट में रोमन रैंस ने लास्ट मैन स्टैंडिंग मैच में ब्रॉक लेसनर को मात देकर सफलतापूर्वक किए अपने टाइटल्स रिटेन

WWE SummerSlam 2022 Results: रोमन रैंस और ब्रॉक लेसनर की बीच दुश्मनी कथित तौर पर खत्म हो चुकी है
इस बात को लेकर कोई भी संदेह नहीं किया जा सकता है कि ऑडियंस ने ब्रॉक लेसनर और रोमन रैंस के बीच हुए मेन इवेंट को बहुत पसंद किया है। लेकिन इस लास्ट मैन स्टैंडिंग मैच ने द बीस्ट इनकार्नेट और ट्राइबल चीफ के बीच की दुश्मनी का अंत कर दिया है।

इस मैच में काफी हैरान करने वाले मोमेंट्स देखने को मिले। जिसमे से एक मोमेंट लेसनर के द्वारा रिंग को उठाना था। इसके अलावा लेसनर ने पॉल हेमैन को भी अनाउंस टेबल पर भी F5 लगाई थी।

लेकिन इस फाइट से पहले डब्ल्यूडब्ल्यूई ने घोषणा की थी कि यह दोनों सुपरस्टार्स के बीच आखिरी बाउट होगी। द बीस्ट इनकार्नेट और द ट्राइबल चीफ के बीच यह प्रतिद्वंद्विता रेसलमेनिया 31 में शुरू हुई थी। लेकिन उस शो का अंत सैथ रॉलिंस ने किया था, जिन्होंने डब्ल्यूडब्ल्यूई टाइटल जीतने के लिए अपने मनी इन द बैंक कॉन्ट्रैक्ट को कैश इन किया था।

वहीं रेसलमेनिया 34 और क्राउन ज्वेल 2021 में कई रोमांचक मैचों के बाद, दोनों सुपरस्टार्स ने इस साल की शुरुआत में रेसलमेनिया 38 में भाग लिया। जहां रोमन रैंस अनडिस्प्यूटेड डब्ल्यूडब्ल्यूई यूनिवर्सल चैंपियन बने थे।

WWE और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें

WWE

Editors pick