WWE Summerslam 2022 Highlights: Liv Morgan और Ronda Rousey के मैच के विवादस्पद अंत से लेकर Brock Lesnar और Roman Reigns के तबाही मचाने तक ये हैं आज के शो के टॉप 3 मोमेंट्स, आपने देखे क्या
WWE Summerslam 2022 Highlights: डब्ल्यूडब्ल्यूई समरस्लैम का सीधा प्रसारण आज टेनेसी के नैशविले में निसान स्टेडियम (Nissan Stadium) से हुई। जिसमें काफी…

WWE Summerslam 2022 Highlights: डब्ल्यूडब्ल्यूई समरस्लैम का सीधा प्रसारण आज टेनेसी के नैशविले में निसान स्टेडियम (Nissan Stadium) से हुई। जिसमें काफी जबरदस्त मैच और सेगमेंट देखने को मिले। लेकिन आज के शो में कुछ ऐसी भी चीजें देखने को मिली जिसे देखकर फैंस के होश उड़ गए। आज के शो की कुछ ऐसी ही हैरान करने वाली चीजें हम यहां आपके लिए लेकर आए हैं तो बिना किसी देरी के चलिए डालते हैं समरस्लैम 2022 (Summerslam 2022) के टॉप 3 मोमेंट्स पर एक नजर।
WWE Summerslam 2022 Highlights: बेली, आईओ शिराई, डकोटा काई और एज ने की वापसी
Looks like @itsBayleyWWE isn't the ONLY #SummerSlam return… @shirai_io @ImKingKota pic.twitter.com/EPU6BGnecA
— WWE (@WWE) July 31, 2022
समरस्लैम के आज के शो में एक नहीं बल्कि चार सुपरस्टार्स को अपनी वापसी करते हुए देखा गया। सबसे पहले बेली, आईओ शिराई, डकोटा काई को एक साथ वापसी करते हुए देखा गया। इन तीनों ही फीमेल सुपरस्टार्स ने अपनी वापसी बियांका बिलेयर और बेकी लिंच के मैच के बाद की। जहां सबसे पहले बेली ने अपना रिर्टन किया। इसके बाद डकोटा काई और आईओ शिराई अपनी वापसी करते हुए रिंग में बियांका के सामने आकर खड़ी हो गईं और उनसे बहस करने लगीं।
EDGE IS BACK!!!!!@EdgeRatedR has returned at #SummerSlam! pic.twitter.com/wtyvEbiJUK
— WWE (@WWE) July 31, 2022
लेकिन तब ही बेकी बियांका का साथ देने के लिए रिंग में आ गईं और दोनों ने बेली, शिराई और काई को लड़ने के लिए ललकारना शुरू कर दिया। इसके बाद एज को समस्लैम में वापसी करते हुए देखा गया। एज ने अपनी वापसी रे और डोमिनिक बनाम डेमियन प्रीस्ट और फिन बैलर के नो-डिस्क्वालिफिकेश मैच के दौरान की। जहां उन्होंने प्रीस्ट और बैलर पर हमला करते हुए रे और डोमिनिक की इस मैच में जीतने में मदद की।
WWE Summerslam 2022 Highlights: लिव मॉर्गन और रोंडा राउजी के स्मैकडाउन विमेंस चैंपियनशिप मैच का हुआ विवादस्पद अंत
What are you doing, @RondaRousey?! The match is over!!!#SummerSlam pic.twitter.com/eYiY0JcyH2
— WWE (@WWE) July 31, 2022
लिव मॉर्गन ने समरस्लैम में आज रोंडा राउजी के खिलाफ अपनी स्मैकडाउन विमेंस चैंपियनशिप को डिफेंड किया। जिसमें रोंडा पूरी तरह से लिव पर हावी रहीं। इस मैच के दौरान रोंडा ने लिव पर कई बार ऑर्मबार लगाया। जिसकी वजह से लिव घायल हो गई थीं। जिसके बाद रेफरी और मेडिकल स्टॉफ ने उनकी जांच की।
.@RondaRousey has SNAPPED at #SummerSlam!!! pic.twitter.com/AJaPCrPQZF
— WWE (@WWE) July 31, 2022
लेकिन इसके बाद जब लिव फिर से रोंडा से लड़ने के लिए आईं तो उन्होंने लिव को फिर से ऑर्मबार में पकड़ लिया। जिसके बाद लिव ने टैप आउट कर दिया लेकिन रेफरी इसे देख नहीं पाए और रोंडा के दोनों कंधें नीचे होने के कारण उन्होंने पिन करते हुए लिव मैच इस मैच का विजेता घोषित कर दिया। जिसके बाद रोंडा ने गुस्से में आकर पहले लिव को और फिर रेफरी को ऑर्मबार में जकड़ लिया।
WWE Summerslam 2022 Highlights: मेन इवेंट में ब्रॉक लेसनर और रोमन रैंस ने मचाई तबाही
#CowboyBrock rules the TRACTOR at #SummerSlam!#BrockVsRoman pic.twitter.com/iaacjA6TL0
— WWE (@WWE) July 31, 2022
समरस्लैम के मेन इवेटं में रोमन रैंस ने एक लास्ट मेन स्टैंडिंग मैच में ब्रॉक लेसनर के खिलाफ अपनी अनडिस्प्यूटेड डब्ल्यूडब्ल्यूई यूनिवर्सल चैंपियनशिप को डिफेंड किया। दोनों के बीच यह मैच काफी शानदार रहा। इस मैच में ब्रॉक ने ट्रैक्टर पर एंट्री करते हुए रोमन पर अटैक किया। इसके बाद ब्रॉक और रोमन दोनों ने ही एक-दूसरे को टेबल पर पटका।
😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲
— WWE (@WWE) July 31, 2022
😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲
😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲
😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲
😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲
😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲#SummerSlam #BrockVsRoman #CowboyBrock pic.twitter.com/bS3bzDQsao
वहीं इस मैच के दौरान पहले तो ब्रॉक ने अपने ट्रैक्टर के फ्रंट लोडर से रोमन को उठाकर रिंग में फेंका और फिर पूरी रिंग को ही तोड़ दिया। लेकिन इसके बाद थ्योरी भी अपना कॉन्ट्रैक्ट कैश इन करने के लिए आ गए। लेकिन ब्रॉक ने उन्हें F5 लगा दिया। इसके बाद ब्रॉक ने पॉल हेमैन को भी अनाउंस टेबल पर F5 लगाई। इसके बाद द उसोस ने ब्रॉक पर अटैक किया।
1️⃣0️⃣!!!!!!@WWERomanReigns retains at #SummerSlam against #CowboyBrock! pic.twitter.com/Adzf31oXmF
— WWE (@WWE) July 31, 2022
मैच के अंतिम क्षणों में रोमन ने ब्रॉक पर दो बार अपने दोनों टाइटल्स से वार किया और फिर उन पर रिंग के आस-पास रखी सभी टूटी हुई चीजें रख दी और खुद भी उस पर चढ़ गए। जिसके बाद रेफरी के 10 काउंट करने के बाद भी वह उठ नहीं पाए और इस तरह से रोमन ने मैच को जीतकर अपने टाइटल्स रिटेन कर लिए।