WWE
WWE Smackdown: Vince McMahon हुए डब्ल्यूडब्ल्यूई से रिटायर, Stephanie McMahon ने स्मैकडाउन के दौरान फैंस को संबोधित करके दी जानकारी

WWE Smackdown: Vince McMahon हुए डब्ल्यूडब्ल्यूई से रिटायर, Stephanie McMahon ने स्मैकडाउन के दौरान फैंस को संबोधित करके दी जानकारी

WWE Smackdown: Vince McMahon हुए डब्ल्यूडब्ल्यूई से रिटायर, Stephanie McMahon ने स्मैकडाउन के दौरान फैंस को संबोधित करते हुए दी जानकारी
WWE Smackdown- Vince Mcmahon Retires: डब्ल्यूडब्ल्यूई के पूर्व सीईओ और चेयरमैन विंस मैकमोहन (WWE Former CEO and Chairman Vince Mcmahon) ने डब्ल्यूडब्ल्यूई से रिटायरमेंट ले ली है। जिसकी घोषणा फ्राइडे नाइट स्मैकडाउन (Friday Night Smackdown) के दौरान आज विंस की बेटी स्टेफनी मैकमोहन (Stephanie McMahon) के द्वारा की गई थी। ये भी पढ़ें- WWE Smackdown […]

WWE Smackdown- Vince Mcmahon Retires: डब्ल्यूडब्ल्यूई के पूर्व सीईओ और चेयरमैन विंस मैकमोहन (WWE Former CEO and Chairman Vince Mcmahon) ने डब्ल्यूडब्ल्यूई से रिटायरमेंट ले ली है। जिसकी घोषणा फ्राइडे नाइट स्मैकडाउन (Friday Night Smackdown) के दौरान आज विंस की बेटी स्टेफनी मैकमोहन (Stephanie McMahon) के द्वारा की गई थी।

ये भी पढ़ें- WWE Smackdown Results Highlights: स्टेफनी मैकमोहन ने की विंस मैकमोहन के रिटायरमेंट की घोषणा, ब्रॉक लेसनर ने स्मैकडाउन में वापसी करते हुए किया थ्योरी पर अटैक

लेकिन अब विंस मैकमोहन ने अपने ऑफिशियल ट्वीटर अकाउंट पर एक पोस्ट साझा करके भी करके भी इसकी पुष्टि दी है। जिसमें उन्होंने रिटायरमेंट की घोषणआ करते हुए डब्ल्यूडब्ल्यूई यूनिवर्स को भी धन्यवाद दिया है। इस ट्वीट को आप यहां नीचे देख सकते हैं।

“77 साल की उम्र में, मेरे रिटायर होने का समय हो गया है।
धन्यवाद, डब्ल्यूडब्ल्यूई यूनिवर्स।
तब। अब। हमेशा। एक साथ। #WWE #thankful”

ये भी पढ़ें- WWE News: Cody Rhodes कर सकते हैं डब्ल्यूडब्ल्यूई के इस प्रीमियम लाइव इवेंट में वापसी, द अमेरिकन नाइटमेयर ने किया खुद के रिर्टन को टीज

WWE Smackdown: स्टेफनी मैकमोहन ने किया विंस मैकमोहन की जगह डब्ल्यूडब्ल्यूई यूनिवर्स को संबोधित

डब्ल्यूडब्ल्यूई के पूर्व सीईओ ने कथित तौर पर स्टेफनी मैकमोहन को ‘चैयरवूमेन’ के रूप में घोषित करते हुए प्रतिभा और कर्मचारियों के साथ एक आंतरिक ईमेल साझा किया था। वहीं मैकमोहन और निक खान ने उन्हें भी कंपनी की को-सीईओ के रूप में घोषित किया था।

द बिलियन डॉलर प्रिंसेस ने अपने पिता को धन्यवाद देते हुए आज स्मैकडाउन के शो की शुरुआत की। जहां पहले तो उन्होंने डब्ल्यूडब्ल्यूई यूनिवर्स का स्मैकडाउन में स्वागत किया और फिर उन्होंने बताया कि विंस ने कंपनी को किस ऊंचाईयों पर ले गए हैं और अब उनके रिटायर होने का समय आ गया है।

इसके बाद डब्ल्यूडब्ल्यूई यूनिवर्स ने विंस मैकमोहन को उनकी वर्षों की सेवा के लिए धन्यवाद दिया और पूरा बोस्टन का टीडी गार्डन पूरी तरह से “थैंक यू विंस” के नारों से गूंज उठा।

WWE और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें

WWE

Editors pick