WWE Smackdown Results Highlights: स्टेफनी मैकमोहन ने की विंस मैकमोहन के रिटायरमेंट की घोषणा, ब्रॉक लेसनर ने स्मैकडाउन में वापसी करते हुए किया थ्योरी पर अटैक
WWE Smackdown Results Highlights : फ्राइडे नाइट स्मैकडाउन (Friday Night Smackdown) के इस हफ्ते के एपिसोड की लाइव स्ट्रीमिंग बोस्टन में टीडी…

WWE Smackdown Results Highlights : फ्राइडे नाइट स्मैकडाउन (Friday Night Smackdown) के इस हफ्ते के एपिसोड की लाइव स्ट्रीमिंग बोस्टन में टीडी गार्डन से हुई। जिसकी शुरुआत स्टेफनी मैकमोहन (Stephanie McMahon) ने की और वहीं आज के शो का अंत ब्रॉक लेसनर (Brock Lesnar) की स्मैकडाउन में वापसी से हुआ। लेकिन इसके अलावा और क्या हुआ ब्लू ब्रांड में आज रात आइए जानते हैं।
WWE Smackdown Results Highlights: Stephanie McMahon Segment
फ्राइडे नाइट स्मैकडाउन के आज के एपिसोड की शुरुआत स्टेफनी मैकमोहन ने की। जहां पूर्व सीईओ और चेयरमैन की बेटी ने विंस मैकमोहन की तरफ से डब्ल्यूडब्ल्यूई यूनिवर्स को धन्यवाद दिया। उन्होंने बताया कि कैसे विंस कंपनी को इतनी ऊचाईंयो पर ले गए हैं और अब उनके रिटायर होने का समय आ गया है।
.@StephMcMahon kicks off Friday Night #SmackDown RIGHT NOW on @FOXTV! pic.twitter.com/u061xEmWaU
— WWE (@WWE) July 23, 2022
इसके बाद डब्ल्यूडब्ल्यूई यूनिवर्स ने विंस मैकमोहन को उनकी वर्षों की सेवा के लिए धन्यवाद दिया और फिर स्टेफनी मैकमोहन के साथ थैंक यू विंस का नारा लगाया।
WWE Smackdown Results Highlights: The Street Profits Segment
🗣 LET'S GOOOOO!!!!#SmackDown @AngeloDawkins @MontezFordWWE pic.twitter.com/LQZ2iYKrZu
— WWE (@WWE) July 23, 2022
स्मैकडाउन के आज के शो में स्ट्रीट प्रॉफिट्स एक सेगमेंट में शामिल हुआ। जहां उन्होंने सबसे पहले अपने फैंस का स्वागत किया और फिर अपने मैच को बिल्डअप दिया। लेकिन तब ही थ्योरी ने भी एंट्री करते हुए इस बात का दावा किया कि वह समरस्लैम में यूएस चैंपियनशिप जीतेंगे और फिर अनडिस्प्यूटेड यूनिवर्सल चैंपियन भी बनेंगे।
Here we go!#SmackDown @WWEUsos @MontezFordWWE @AngeloDawkins pic.twitter.com/YmWs1mWpP1
— WWE (@WWE) July 23, 2022
लेकिन तब ही द उसोस भी वहां आ जाते हैं और वह थ्योरी की अपमान करने लगते हैं। इसके बाद द उसोस ने कहा कि अगर थ्योरी रोमन रैंस के बारे कुछ भी गलत कहते हैं तो वह समरस्लैम तक नहीं पहुंच पाएंगे। यह सुनकर स्ट्रीट प्रॉफिट्स थ्योरी का मजाक उड़ाने लगे। जिसके बाद गुस्से में आकर थ्योरी ने मोंटेज फोर्ड से कहा कि उनकी पत्नी समरस्लैम में हार जाएंगी। जिसके बाद फोर्ड ने थ्योरी पर हमला करने की कोशिश की। लेकिन वह पीछे हट गए।
AIR DAWKINS #SmackDown @AngeloDawkins pic.twitter.com/35OzIdkSOU
— WWE (@WWE) July 23, 2022
जिसके बाद द उसोस और स्ट्रीट प्रॉफिट्स के बीच ब्रॉल देखने को मिला। लेकिन तब ही थ्योरी ने भी स्ट्रीट प्रॉफिट्स पर अटैक कर दिया। जिन्हें बचाने के लिए मैडकैप मॉस रिंग में आ गए और उन्होंने स्ट्रीट प्रॉफिट्स के साथ मिलकर द उसोस सहित थ्योरी को रिंग से बाहर कर दिया।
WWE Smackdown Results Highlights: Shinsuke Nakamura vs Ludwig Kaiser
.@wwe_kaiser has @ShinsukeN rocked!#SmackDown pic.twitter.com/77YjbwaJ7W
— WWE (@WWE) July 23, 2022
इस मैच में लुडविग कैसर पर शिंसुके नाकामुरा पर जीत हासिल करने का बहुत बड़ा दबाव था। क्योंकि इससे पहले लुडविग नाकामुरा से मैच हार गए थे। जिसके बाद गंथर लगातार उन्हें सजा देते हुए आ रहे हैं। अगर इस मुकाबले की बात करें तो यह मैच काफी शानदार रहा।
Thanks to @Gunther_AUT, @wwe_kaiser steals one over @ShinsukeN on #SmackDown pic.twitter.com/0QH5HbP0xx
— WWE (@WWE) July 23, 2022
.@wwe_kaiser still has some work to do.#SmackDown @Gunther_AUT pic.twitter.com/aDHW2tnam5
— WWE (@WWE) July 23, 2022
इस मैच में गंथर का भी इंटरफेयर देखने को मिला। मैच के अंतिम क्षणों में लुडविग ने नाकामुरा पर अपना फिनिशिंग लगाते हुए उन्हें पिन कर दिया और इस मुकाबले में जीत हासिल कर ली। इस जीत के बाद लुडविग ने एंट्रेस एरिया पर अपनी जीत सेलिब्रेट की। लेकिन गंथर ने उन्हें एक चोप लगा दिया।
WWE Smackdown Results Highlights: Backstage
"I'm going to beat you because I love this more than you." – @YaOnlyLivvOnce #SmackDown #SummerSlam @RondaRousey pic.twitter.com/d7otwbecKv
— WWE (@WWE) July 23, 2022
रोंडा राउजी और लिव मॉर्गन बैकस्टेज एक- दूसरे का सामना करती हुई नजर आईं। जहां दोनों ने ही समरस्लैम में अपनी जीत का दावा किया।
WWE Smackdown Results Highlights: Happy Corbin attacks Pat McAfee
This is chaos! #SmackDown @PatMcAfeeShow @BaronCorbinWWE pic.twitter.com/GAAGS2gfJX
— WWE (@WWE) July 23, 2022
स्मैकडाउन के दौरान पैट मैकेफी अपनी कमेंट्री पर ध्यान दे रहे थे। लेकिन तब ही हैप्पी कॉर्बिन ने आकर उन पर अटैक कर दिया। जिसके बाद मैकेफी ने उनका पीछा करते हुए बैकस्टेज चले गए। जहां उनके और कॉर्बिन के बीच ब्रॉल देखा गया और फिर दोनों को ऑफिशियल्स ने आकर एक-दूसरे से अलग किया।
WWE Smackdown Results Highlights: Pat McAfee Segment
Nice grab, @PatMcAfeeShow.#SmackDown pic.twitter.com/eMB9YRoUlI
— WWE (@WWE) July 23, 2022
हैप्पी कॉर्बिन के साथ हुए ब्रॉल के बाद पैट मैकेफी गुस्से में रिंग में आए। जहां उन्होंने हैप्पी कॉर्बिन का काफी अपमान किया और फिर समरस्लैम में उन्हें हराने का दावा करते हुए अपने इस सेगमेंट को खत्म कर दिया।
WWE Smackdown Results Highlights: The Viking Raiders vs. Jinder Mahal and Shanky
🦄🌈🥞🎺#SmackDown @TrueKofi @AustinCreedWins pic.twitter.com/cFrAHnDXoM
— WWE (@WWE) July 23, 2022
वाइकिंग रेडर्स बनाम जिंदर महल और शैंकी के इस मैच में न्यू डे को अनाउंस टेबल पर कमेंट्री करते हुए देखा गया। यह मुकाबला थोड़े समय के लिए ही रिंग में रहा और फिर रिंगसाइड पर वाइकिंग रेडर्स ने जिंदर महल का बुरा हाल कर दिया।
Launched into the #NewDay!#SmackDown @JinderMahal @Ivar_WWE pic.twitter.com/wzpWUr7GPh
— WWE (@WWE) July 23, 2022
वाइकिंग रेडर्स ने जिंदर को न्यू डे के ऊपर फेंक दिया। जिसके बाद जिंदर 10 काउंट तक रिंग में नहीं पहुंच पाए और इस तरह से वाइकिंग रेडर्स इस मैच को जीत गए। इस मुकाबले के बाद न्यू डे रिंग में चले गए और फिर वाइकिंग रेडर्स रिंग के बाहर चले।
WWE Smackdown Results Highlights: Sheamus Segment
इस सेगमेंट में शेमस ने कहा कि ड्रयू मैकइंटायर के तलवार की वजह से उनकी जान जाते-जाते बची है। इसके बाद ड्रयू मैकइंटायर भी वहां आ गए। जिसके बाद शेमस उन्हें अपनी तलवार अलग रखने के लिए कहा। इसके बाद ड्रयू ने शेमस को नंबर वन कंटेंडर्स मैच के लिए चैलेंज किया। जिसे शेमस ने स्वीकार कर लिया। लेकिन शेमस ने कहा कि यह मैच आज नहीं होगा। बल्कि अगले हफ्ते होगा। इसके लिए उन्होंने मैनेजमेंट से बात कर ली है।
"This chiseled man is a weapon." – @PatMcAfeeShow #SmackDown @DMcIntyreWWE pic.twitter.com/sFnpkOZOv2
— WWE (@WWE) July 23, 2022
लेकिन इस मुकाबले में तलवार बैन होगी। शेमस ने बताया कि यह मैच आयरिश डॉनीब्रुक मैच होगा। जिसमें नो डिस्क्वालिफिकेशन और नो काउंटआउट होगा। रिंग में शिलैग रखी हुई थीं। इसके बाद एडम पीयर्स भी वहां आ गए और उन्होंने अगले हफ्ते के लिए इस मैच को बुक कर दिया। इसके बाद मैकइंटायर ने शेमस की शिलैग को अपनी तलवार से काट दिया।
WWE Smackdown Results Highlights: Backstage
☝️#SmackDown @WWEUsos @HeymanHustle pic.twitter.com/FKgGrHXb7e
— WWE (@WWE) July 23, 2022
बैकस्टेज द उसोज़ काफी गुस्से में नजर आ रहे थे लेकिन पॉल हेमन ने उन्हें शांत कराया। उन्होंने बताया कि उसोज़ को अपने मैच पर ध्यान देना चाहिए और वो बाद में थ्योरी से बात कर लेंगे।
WWE Smackdown Results Highlights: Raquel Rodriguez vs. Sonya Deville
Vicious streak from @SonyaDevilleWWE!#SmackDown pic.twitter.com/vGxSdn5cVL
— WWE (@WWE) July 23, 2022
इस मैच की शुरुआत में हील सोन्या डेविल रकील रोड्रिगज पर हावी हो गईं। लेकिन जल्द ही रकील ने भी वापसी करते हुए सोन्या को पिन करने की कोशिश की। लेकिन सोन्या ने रस्सियों को पकड़कर इससे खुद को बचा लिया।
Another impressive win for @RaquelWWE!#SmackDown pic.twitter.com/zDszTE68a2
— WWE (@WWE) July 23, 2022
इसके बाद सोन्या ने रकील को एक डीडीटी लगाने की कोशिश की। लेकिन रकील ने उन्हें उठाकर फेंक दिया। लेकिन इसके बाद सोन्या ने रकील को एक डीडीटी लगाकर पिन करने की कोशिश की। लेकिन रकील ने किक आउट कर दिया। इसके बाद रकील ने सोन्या को एक तेजानो बॉम्ब लगाते हुए पिन कर दिया और इस मैच में जीत हासिल कर ली।
WWE Smackdown Results Highlights: Lacey Evans vs. Aliyah
लेसी इवांस और आलियाह आज एक-दूसरे का मुकाबला करने वाली थीं। लेकिन इस मैच से पहले हर बार की तरह लेसी ने माइक लेकर फिर से ऑडियंस की बेइज्जती करनी शुरू कर दी।
After demanding respect from the WWE Universe, @LaceyEvansWWE delivered a Women's Right out of nowhere to @WWE_Aliyah! #SmackDown pic.twitter.com/8SFkgNPr8v
— WWE (@WWE) July 23, 2022
लेकिन इसके बाद लेसी ने कहा कि यहां कोई भी मैच नहीं होने जा रहा और उन्होंने आलिया को एक पंच लगा दिया और फिर वह रिंग से बाहर चली गईं।
WWE Smackdown Results Highlights: Backstage
Ain't he great!#SmackDown #SummerSlam @RealJeffJarrett pic.twitter.com/VNN22fyiHt
— WWE (@WWE) July 23, 2022
जैफ जैरेट का बैकस्टेज इंटरव्यू लिया गया। जहां उन्होंने कहा कि समरस्लैम में होने वाला यह मैच इतिहास का सबसे बड़ा टैग-टीम मैच होने वाला है और वह निष्पक्ष रेफरी के रूप में काम करेंगे।
WWE Smackdown Results Highlights: Backstage
.@maxxinedupri will present the Maximum Male Models 2022 #SummerSlam Beachwear Collection NEXT WEEK! #SmackDown @MaxMaleModels pic.twitter.com/hTkvVJbUeF
— WWE (@WWE) July 23, 2022
बैकस्टेज मैक्स डूप्री की बहन मैक्सिन डूप्री बैकस्टेज नजर आईं। जहां उन्होंने अगले हफ्ते के लिए अपने सेगमेंट का ऐलान किया।
WWE Smackdown Results Highlights: Six Men Tag Team Match
Incoming!#SmackDown @MontezFordWWE pic.twitter.com/m94baV3H47
— WWE (@WWE) July 23, 2022
इस मैच की शुरुआत में ही एंजलो डॉकिंस ने पीछे से जिमी उसो को रोलअप करके पिन करने की कोशिश की। लेकिन जिमी ने खुद को इससे बचा लिया। इसके बाद डॉकिंस ने जिमी के हाथ को लॉक कर दिया। लेकिन जिमी उन्हें कॉर्नर में ले गए और फिर उन्हें एक पंच लगा दिया। लेकिन डॉकिंस उन्हें दूसरे कॉर्नर पर ले गए और फिर उन्हें एक एनज्यूगिरी लगाकर मोंटेज फोर्ड को टैग दे दिया।
इसके बाद फोर्ड और डॉकिंस ने मिलकर जिमी पर हमला किया और उन्हें रिंग से बाहर कर दिया। इसके बाद दोनों ने मिलकर जे को रिंग से बाहर कर दिया और फिर थ्योरी रिंग में आए। जिन्हें मैडकैप मॉस ने बाहर निकाल दिया। लेकिन तब ही थ्योरी अपने मनी इन द बैंक ब्रीफकेस को उठा लेते हैं। जिसे रिंग के अंदर से फोर्ड छिन लेते हैं।
.@MadcapMoss is on 🔥!#SmackDown pic.twitter.com/LcF4UBVBJu
— WWE (@WWE) July 23, 2022
इसके बाद मॉस और थ्योरी को रिंग में देखा गया। जहां थ्योरी पूरी तरह से मॉस पर हावी होते हुए नजर आए। इसके बाद थ्योरी ने जिमी उसो को टैग दे दिया। जिसके बाद जिमी ने मॉस पर काम जारी रखा और फिर जिमी ने जे को टैग दे दिया। लेकिन जब जे भागते हुए मॉस पर अटैक करने जा रहे थे, तब ही मॉस रास्ते से हट गए। जिसकी वजह से जे रिंग पोस्ट से टकरा गए और फिर उन्होंने डॉकिंस को टैग दे दिया।
इसके बाद डॉकिंस ने जे पर अपना काम जारी रखा और फिर फोर्ड को टैग दे दिया। जिसके बाद फोर्ड ने एप्रन से जे, जिमी और थ्योरी तीनों पर अटैक किया। लेकिन इसी बीच जिमी ने फोर्ड पर अटैक करके उन्हें नीचे गिरा दिया और फिर जे से टैग ले लिया। इसके बाद उन्होंने फोर्ड को टाइम कीपर एरिया में फेंक दिया।
इसके बाद जे फिर से फोर्ड के साथ रिंग में नजर आए। जहां फोर्ड ने जे को एक डीडीटी लगा दी। इसके बाद जे ने जिमी और फोर्ड ने मॉस को टैग दिया और फिर मॉस पूरी तरह से जिमी पर हावी हो गए। इस बीच थ्योरी ने भी रिंग में आकर मॉस पर अटैक करने की कोशिश की। लेकिन मॉस ने उन्हें उठाकर फेंक दिया। इसके बाद उन्होंने जे को भी रिंग से बाहर फेंक दिया।
👀#SmackDown @WWEUsos @_Theory1 pic.twitter.com/i1Z99yxq0w
— WWE (@WWE) July 23, 2022
लेकिन जैसे ही मॉस ने जिमी को एक नेक ब्रेकर लगाने की कोशिश की, तब ही जिमी ने उन्हें एक सुपरकिक लगा दी। इसके बाद उन्होंने थ्योरी को टैग देने की कोशिश की। लेकिन थ्योरी एप्रन से नीचे उतर गए। जिसके बाद जे ने थ्योरी को किक लगाकर रिंग में फेंक दिया। इसके बाद जिमी ने भी थ्योरी को एक किक लगाई और फिर फोर्ड रिंग के अंदर से सभी पर कूद पड़े।
The height. The pose. The hang time. 🙌#SmackDown @MontezFordWWE pic.twitter.com/sDZ31rJfuJ
— WWE (@WWE) July 23, 2022
इसके बाद थ्योरी मॉस को रिंग में लेकर आ गए और उन्होंने मॉस पर एक जबरदस्त मूव लगाते हुए उन्हें पिन करने की कोशिश की। लेकिन मॉस ने किक आउट कर दिया। इसके बाद थ्योरी ने मॉस को कंधे पर उठा लिया। लेकिन मॉस इससे बच गए। लेकिन जैसे ही मॉस थ्योरी को भागते हुए अपने कंधे से मारने की कोशिश कर रहे थे, तब ही थ्योरी ने मॉस पर अपने मनी इन द बैंक ब्रीफकेस से अटैक कर दिया और फिर लगातार अपने ब्रीफकेस से अटैक करने लगे।
F-5 on the #MITB briefcase! #SmackDown @BrockLesnar @_Theory1 pic.twitter.com/EzSJ2unmKM
— WWE (@WWE) July 23, 2022
लेकिन तब ही ब्रॉक लेसनर का म्यूजिक हिट हुआ और वह रिंग में आ गए। जिसके बाद उन्होंने थ्योरी पर अटैक करते हुए उन्हें F5 लगा दी और फिर थ्योरी पर उन्हीं के मनी इन द बैंक ब्रीफकेस से अटैक करने लगे और फिर से उन्हें एक F5 लगा दी
WWE और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें