WWE
WWE Smackdown Results: Karrion Kross के स्मैकडाउन पर इन-रिंग डेब्यू करने से लेकर Drew Mcintyre के The Bloodline से बदला लेने तक ये हैं आज के शो के टॉप 3 मोमेंट्स, आपने देखे क्या

WWE Smackdown Results: Karrion Kross के स्मैकडाउन पर इन-रिंग डेब्यू करने से लेकर Drew Mcintyre के The Bloodline से बदला लेने तक ये हैं आज के शो के टॉप 3 मोमेंट्स, आपने देखे क्या

WWE Smackdown Results: Karrion Kross के स्मैकडाउन पर इन-रिंग डेब्यू करने से लेकर Drew Mcintyre के The Bloodline से बदला लेने तक ये हैं आज के शो के टॉप 3 मोमेंट्स, आपने देखे क्या
WWE Smackdown Results: डब्ल्यूडब्ल्यूई स्मैकडाउन का आज का एपिसोड क्लैश एट द कैसल से पहले का आखिरी शो था। जिसमें कई जबरदस्त मैच और सेगमेंट देखने को मिले। लेकिन इन मैचों और सेगमेंटों के अलावा भी कुछ ऐसी चीजे थीं। जिन्हें देखकर फैंस हैरान हो गए। आज के शो की इन्हीं कुछ बेहतरीन चीजों को […]

WWE Smackdown Results: डब्ल्यूडब्ल्यूई स्मैकडाउन का आज का एपिसोड क्लैश एट द कैसल से पहले का आखिरी शो था। जिसमें कई जबरदस्त मैच और सेगमेंट देखने को मिले। लेकिन इन मैचों और सेगमेंटों के अलावा भी कुछ ऐसी चीजे थीं। जिन्हें देखकर फैंस हैरान हो गए। आज के शो की इन्हीं कुछ बेहतरीन चीजों को हम यहां आपके लिए लेकर आए हैं तो बिना किसी देरी के चलिए डालते हैं आज के फ्राइडे नाइट स्मैकडाउन (Friday Night Smackdown) के टॉप 3 मोमेंट्स पर एक नजर।

ये भी पढ़ें- WWE Smackdown Results Highlights: डब्ल्यूडब्ल्यूई ने लिया रोंडा राउजी का निलंबन वापस, मेन इवेंट में रोमन रैंस के जश्न को खराब करते हुए ड्रयू मैकइंटायर ने किया द बल्डलाइन पर अटैक

WWE Smackdown Results: कैरियन क्रॉस ने किया स्मैकडाउन में अपना इन रिंग डेब्यू
कैरियन क्रॉस ने आज स्मैकडाउन में अपना इन-रिंग डेब्यू करते हुए ड्रू गुलाक का सामना किया। इस मुकाबले में क्रॉस का ही पलड़ा भारी रहा और उन्होंने मैच के अंतिम क्षणों में गुलाक को अपने अपने सबमिशन क्रॉस जैकेट में फंसा लिया। जिसके बाद गुलाक को टैप आउट करने पर मजबूर होना पड़ा।जिसकी वजह से क्रॉस इस मुकाबले को आसानी से जीत गए।

WWE Smackdown Results: डब्ल्यूडब्ल्यूई ने रोंडा राउजी का निलंबन लिया वापस
स्मैकडाउन के आज के एपिसोड में डब्ल्यूडब्ल्यूई को रोंडा राउजी पर फाइनल जजमेंट लेना था। जिसके लिए रोंडा आज स्मैकडाउन पर रिंग में आईं। जहां आकर उन्होंने कहा कि उनके निलंबन पर डब्ल्यूडब्ल्यूई मुख्यालय से एक आधिकारिक बयान आया है। इसके बाद वह एडम पीयर्स को रिंग में बुलाती हैं। जहां आकर पीयर्स कहते हैं कि जो भी निर्णय है, वह व्यक्तिगत नहीं है। वह कहते हैं कि वह सिर्फ अपना काम कर रहे थे।

राउजी ने उन्हें बकवास बंद करने के लिए कहा और लेटर को जोर से पढ़ने के लिए कहा। इसके बाद पीयर्स उस लेटर को पढ़ते हैं। जिसमें लिखा था कि पिछले कुछ हफ्तों में राउजी का व्यवहार गैर-पेशेवर था लेकिन आपराधिक नहीं था। राउजी परिवीक्षा पर होंगी और उनका निलंबन 2 सितंबर, 2022 तक समाप्त हो गया है और वह तुरंत इन-रिंग प्रतियोगिता को फिर से शुरू कर सकती हैं।

लेकिन इसके बाद पीयर्स गुस्से में आ जाते हैं और कहते हैं कि अगर यह उनके ऊपर होता तो वह उन्हें निलंबित नहीं करते बल्कि उन्हें निकाल देते।राउजी पीयर्स का मजाक उड़ाती है। जिस पर पीयर्स राउजी पर भड़क उठते हैं और कहते हैं कि उन्हें रोंडा से समस्या है। वह कहते हैं कि लोग उन्हें बैडेस्ट वूमेन ऑन द प्लेनेट कहते हैं। इसके बाद वह रोंडा को गाली देते हैं। जिसके बाद रोंडा पीयर्स को ऑर्मबार में लगा देती हैं।

ये भी पढ़ें- WWE Clash at the Castle 2022 Predictions: क्लैश एट द कैसल से पहले यहां देखें सभी घोषित मैचों के संभावित विजेता, जानिए क्या हो सकता है इस प्रीमियम लाइव इवेंट का रिजल्ट

WWE Smackdown Results: ड्रयू मैकइंटायर ने लिया द बल्डलाइन से बदला
पिछले हफ्ते स्मैकडाउन पर रोमन रैंस, सैमी जेन और द उसोस ने ड्रयू मैकइंटायर पर बुरी तरह से अटैक किया था। लेकिन आज मैकइंटायर ने पूरी बल्डलाइन पर अटैक करते हुए उनसे अपना बदला ले लिया। आज रात के शो में रोमन रैंस यूनिवर्सल चैंपियन के रूप में अपने दो साल पूरा करने का जश्न मनाने वाले थे। जिसके लिए द उसोस और सैमी जेन पहले से ही रिंग में पहुंच गए थे।

लेकिन जब रोमन रैंस अपनी कार से उतरकर रिंग की तरफ जा रहे थे, तब ही पीछे से ड्रयू मैकइंटायर ने रोमन पर अटैक कर दिया। इसके बाद मैकइंटायर रिंग की तरफ बढ़े। जहां सबसे पहले उन्होंने रिंग के बाहर सैमी जेन और फिर रिंग के अंदर द उसोस पर अटैक किया। इसके बाद मैकइंटायर रिंग के बाद सैमी और द उसोस पर कूद पड़े।

इसके बाद मैकइंटायर रिंग में स्टील चेयर्स को फेंकने लगे। जिसमें से एक चेयर को सैमी ने ले लिया और फिर मैकइंटायर पर अटैक कर दिया। लेकिन इसी बीच मैकइंटायर ने सैमी को एक क्लेमोर किक लगा दी। इसके बाद मैकइंटायर ने जिमी उसो को अनाउंस टेबल पर फेंका और फिर जे उसो को बैरिकेड पर एक स्पीयर लगा दिया।

जिसकी वजह से जे बैरिकेड को तोड़ते हुए टाइम कीपर एरिया में गिर गए। इसके बाद मैकइंटायर ने माइक लेकर दावा किया कि वह क्लैश एट द कैसल में नए अनडिस्प्यूटेड यूनिवर्सल चैंपियन बनेंगे।

WWE और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें

 

WWE

Editors pick