Cricket
क्रुणाल पांड्या दूसरी बार बने पिता, पत्नी ने दिया स्वस्थ बेटे को जन्म

क्रुणाल पांड्या दूसरी बार बने पिता, पत्नी ने दिया स्वस्थ बेटे को जन्म

क्रुणाल पांड्या दूसरी बार बने पिता, पत्नी ने दिया स्वस्थ बेटे को जन्म
IPL 2024 में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेल रहे क्रिकेटर क्रुणाल पांड्या पिता बने हैं, उनकी पत्नी ने बेटे को जन्म दिया है।

भारतीय क्रिकेटर क्रुणाल पांड्या दूसरी बार पिता बने हैं। उनकी पत्नी पंखुड़ी शर्मा पांड्या ने स्वस्थ बेटे को जन्म दिया है। दोनों ने अपने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करते इसकी जानकारी दी। पांड्या दूसरी बार पिता बने हैं, इस कपल का एक बेटा था और अब दो हो गए हैं।

क्रुणाल पांड्या ने सोशल मीडिया पर अपनी पत्नी पंखुड़ी शर्मा, पहले बेटे और दूसरे बेटे के साथ खूबसूरत फॅमिली फोटो शेयर की। उन्होंने बताया कि उनका दूसरा बेटा 21 अप्रैल 2024 को हुआ। इस कपल ने उसका नाम वायु क्रुणाल पांड्या रखा है।

33 वर्षीय क्रुणाल पांड्या कई आईपीएल फ्रेंचाइजियों के लिए खेल छुए हैं, 2022 से वह लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेल रहे हैं। उन्हें लखनऊ ने 2022 में 8.25 करोड़ में ख़रीदा था।

Editors pick