Delhi Capitals IPL Playoffs: गुजरात टाइटंस पर 4 रन की रोमांचक जीत के बाद ऋषभ पंत की अगुवाई वाली टीम अब अंक तालिका में छठे नंबर पर है। बुधवार रात पंत ने गुजरात के खिलाफ ताबड़तोड़ 88 रनों की पारी खेली। जिसके बाद दिल्ली कैपिटल्स की टीम आईपीएल 2024 के प्लेऑफ में जगह बनाने की दौड़ में वापस आ गई है।
दिल्ली कैपिटल्स IPL 2024 प्लेऑफ के लिए कैसे करेगी क्वालीफाई?
अब तक दिल्ली की टीम ने 9 मैच खेले हैं और उनके नाम सिर्फ 4 जीत (8 अंक) हैं। जबकि टीम के पास अभी लीग चरण के 5 मैच बचे होने के कारण प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए फ्रैंचाइज़ी को कम से कम 3 जीत और दर्ज करनी पड़ेंगी।
पिछले सीजन में क्वालिफाई करने वाली चार टीमों के क्रमशः 20, 17, 17 और 16 अंक थे। कोई सोच सकता है कि, इस स्थिति को देखते हुए दिल्ली कैपिटल्स को क्वालीफाई करने के लिए कम से कम 4 और जीत की दर्ज करनी होंगी।
लेकिन, सिर्फ तीन सीजन पहले (2021) कोलकाता नाइट राइडर्स ने 14 मैचों में सिर्फ 7 जीत (14 अंक) हासिल करने के बाद प्लेऑफ में जगह बनाने में सफल रही थी।
Delhi Capitals के बचे मैच
Opposition | Date | Venue |
---|---|---|
Mumbai Indians | 27 April | Delhi |
Kolkata Knight Riders | 29 April | Kolkata |
Rajasthan Royals | 7 May | Delhi |
Royal Challengers Bengaluru | 12 May | Bengaluru |
Lucknow Super Giants | 14 May | Delhi |