Cricket
IPL के सबसे महंगे क्रिकेटर मिचेल स्टार्क प्लेइंग 11 से बाहर, जाने क्यों

IPL के सबसे महंगे क्रिकेटर मिचेल स्टार्क प्लेइंग 11 से बाहर, जाने क्यों

IPL के सबसे महंगे क्रिकेटर मिचेल स्टार्क प्लेइंग 11 से बाहर, जाने क्यों
KKR vs PBKS: आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे प्लेयर मिचेल स्टार्क आज पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में नहीं खेल रहे हैं। श्रेयस अय्यर ने कारण बताया।

पंजाब किंग्स के खिलाफ कोलकाता नाइट राइडर्स में शामिल ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क नहीं खेल रहे हैं। वह पिछले मैचों में खेल रहे थे लेकिन आज कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस के दौरान बताया कि वह क्यों नहीं खेल रहे हैं। वैसे हालिया आईपीएल प्रदर्शन के कारण वह फैंस के निशाने पर थे क्योंकि वह अपनी कीमत को जस्टिफाई नहीं कर पाए हैं।

मिचेल स्टार्क को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 24.75 करोड़ रूपये में खरीदा था। स्टार्क का आईपीएल में प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है, वह संघर्ष कर रहे हैं और उनकी आलोचना लाजमी भी इसलिए है क्योंकि उन्हें केकेआर फ्रेंचाइजी ने रिकॉर्ड राशि के साथ खरीदा था। ये आईपीएल की सबसे महंगी बोली थी। उनके खराब प्रदर्शन के बाद कयास लगाए जा रहे थे कि उन्हें प्लेइंग 11 से बाहर किया जा सकता है और पंजाब किंग्स के खिलाफ उन्हें बाहर किया गया।

केकेआर कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस के बाद बताया कि पिछले मैच में स्टार्क की ऊँगली में कट लग गया था, इस कारण वह आज आईपीएल का मैच नहीं खेल रहे हैं।

Editors pick