Cricket
SRH vs RCB Highlights: आरसीबी ने तोड़ा हार का सिलसिला, 35 रनों से एसआरएच को हराया

SRH vs RCB Highlights: आरसीबी ने तोड़ा हार का सिलसिला, 35 रनों से एसआरएच को हराया

IPL 2024 में आखिरकार रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने लगातार हार के बाद सीजन की दूसरी जीत दर्ज कर ली। आरसीबी ने एसआरएच को 35 रनों से हराया।

SRH vs RCB: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने सनराइजर्स हैदराबाद को उनके गढ़ में पूरे 35 रनों से शिकस्त दी है। लगातार 6 हार का सामना करने के बाद आरसीबी ने सीजन की दूसरी जीत आखिरकार हासिल कर ली है।

राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए मैच में आरसीबी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। कप्तान फाफ डु प्लेसिस (25) और विराट कोहली ने टीम को जोरदार शुरूआत दी। विराट ने 43 गेंदों में 4 चौके और 1 छक्के की मदद से 51 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली।

हालांकि, एक छोर से विकेट गिरने के बाद विराट का स्ट्राइक रेट काफी धीमा हो गया। इस बीच, रजत पाटीदार ने 20 गेंदों में 2 चौके और 5 छक्कों की मदद से घातक 50 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली। आखिर तक टिके कैमरून ग्रीन की 20 गेंदों में 5 चौकों की मदद से खेली गई 37 रनों की पारी ने आरसीबी को 206/7 के स्कोर पर पहुंचाया।

एसआरएच के गेंदबाज जयदेव उनादकट ने 3 विकेट लिए। इसके अलावा टी नटराजन ने 2 और मयंक मारकंडे और कप्तान पैट कमिंस को 1-1 विकेट मिला।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद को पहले ही ओवर में ट्रेविस हेड (1) के रूप में बड़ा झटका लगा। आरसीबी ने पहला ओवर स्पिनर विल जैक्स को दिया और उनका यह प्लान पूरी तरह से सफल रहा।

इसके बाद सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा घातक दिख रहे थे, उन्होंने 13 गेंदों में 3 चौके और 2 छक्कों की मदद से 31 रन बनाए, लेकिन यश दयाल की गेंद पर विकेटकीपर कार्तिक को कैच थमा बैठे।

इसके बाद एडन मार्करम और हेनरिक क्लासेन भी 7-7 रनों की पारी खेलकर चलते बने। दबाव के चलते एसआरएच गिरते विकेटों को संभाल नहीं सकी। मध्यक्रम के बल्लेबाज शाहबाज अहमद ने 37 गेंदों में 1 चौके और 1 छक्के की मदद से 40 रनों की नाबाद पारी खेली, जो टीम को सिर्फ 171/8 के स्कोर पर ही पहुंचा सकी। आरसबी ने पूरे 35 रनों के अंतर से यह मैच जीत लिया।

आरसीबी की ओर से स्वप्निल सिंह, क्रर्ण शर्मा और कैमरून ग्रीन ने 2-2 विकेट चटकाए। जबकि, विल जैक्स और यश दयाल को 1-1 विकेट मिला।

SRH vs RCB Live Score:

RCB – 206/7 (20)

SRH – 171/8 (20)

उनादकटः 8

अहमदः 40

SRH vs RCB Live Updates:

11:16 PM: यश दयाल के आखिरी ओवर से महज 8 रन ही मिल सके। इसी के साथ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने पूरे 35 रनों के अंतर से मुकाबला जीत लिया है।

10:50 PM: ग्रीन का एक बार फिर आक्रमण। भुवनेश्वर कुमार को चलता कर दिया है। सिराज को कैच थमा बैठे भुवी।

10:36 PM: कैमरुन ग्रीन ने एसआरएच के कप्तान पैट कमिंस को सिराज के हाथों कैच करार वापिस भेज दिया है। कमिंस ने 15 गेंदों में 31 रन बनाए।

10:28 PM: सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने हाथ खोले हैं। उन्होंने कर्ण शर्मा के ओवर की धुलाई कर दी है।

10:19 PM: कर्ण शर्मा दोबारा आक्रमण में आए हैं। अगले ही ओवर की पहली गेंद पर अब्दुल समद को खुद कैच कर पवेलियन लौटा दिया है।

10:07 PM: कर्ण शर्मा का आते ही आक्रमण। नितीश रेड्डी को महज 13 रनों के निजी स्कोर पर क्लीन बोल्ड कर पवेलियन भेज दिया है। आरसीबी को यह पांचवी सफलता।

9:55 PM: स्वप्निल सिंह ने क्लासेन को ग्रीन के हाथों चलता कर दिया है।

9:43 PM: अभिषेक शर्मा को यश दयाल ने पवेलियन भेज दिया है। छोटी गेंद पर शॉट लगाना चाहते थे अभिषेक लेकिन गेंद बाहरी किनारा लगकर खड़ी हो गई और विकेटकीपर कार्तिक ने आसान कैच लपक लिया।

9:40 PM: अभिषेक शर्मा ने अपने हाथ खोले हैं। शर्मा गेंदों में 2 चौके और 2 छक्कों के साथ 22 रन बनाकर खेल रहे हैं।

9:29 PM: आरसीबी को पहली और बड़ी सफलता हाथ लगी है। ट्रेविस हेड को विल जैक्स ने पहले ओवर में ही कर्ण शर्मा के हाथों कैच करा दिया है। हेड ने महज 1 रन ही बनाया।

9:25 PM: ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा एसआरएच को शुरूआत देने के लिए उतरे हैं।

9:11 PM: इसी के साथ आरसीबी ने 207 रनों का लक्ष्य सनराइजर्स हैदराबाद को दिया है।

9:11 PM: टी नटराजन ने पारी की आखिरी गेंद पर स्वप्निल को अभिषेक शर्मा के हाथों कैच कराकर आउट कर दिया है। 6 गेंदों पर 12 रन बटोरे स्वप्निल ने।

9:02 PM: इस बार दिनेश कार्तिक का विकेट गिरा है। पैट कमिंस की छोटी डिलीवरी पर कार्तिक उठाकर शॉट खेलना चाहते थे, लेकिन समद को कैच दे बैठे। 6 गेंदों पर महज 11 रन बनाकर लौट गए हैं।

8:57 PM: आरसीबी की पारी के महज 2 ओवर बाकी रह गए हैं। दिनेश कार्तिक और ग्रीन क्रीज पर डटे हैं। हालांकि, उन्हें रनरेट बढ़ाने की जरूरत होगी।

8:48 PM: जयदेव उनादकट ने महिपाल लोमरोर को चलता कर दिया है। लोमरोर बड़ा शॉट खेलना चाहते थे, लेकिन पैट कमिंस के हाथों कैच हो गए। 4 गेंदों में 7 रन बनाकर लौटे महिपाल।

8:38 PM: आरसीबी को बहुत बड़ा झटका। विराट कोहली उनादकट की गेंद पर अब्लुद समद को डीप स्क्वॉयर लेग पर कैच दे बैठे हैं। कोहली ने 43 गेंदों में 51 रन बनाए।

8:29 PM: विराट कोहली ने 37 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। कोहली ने इस बीच 4 चौके और 1 छक्का जड़ा है।

8:26 PM: रजत पाटीदार अर्धशतक पूरा करते ही अगली गेंद पर पवेलियन लौट गए हैं। जयदेव उनादकट की गेंद पर बड़ा शॉट खेलना चाहते थे, लेकिन बाउंड्री पर अब्दुल समद को कैच दे बैठे।

8:24 PM: रजत पाटीदार ने 19 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। इस दौरान उन्होंने 2 चौके और 5 छक्के जड़े हैं।

8:17 PM: ओवर की पांचवी गेंद पर पाटीदार ने चौथा छक्का भी जड़ दिया है। लगातार छक्कों की बारिश कर रहे हैं।

8:16 PM: रजत पाटीदार ने मयंक मारकंडे के ओवर में लगातार तीन छक्के जड़ दिए हैं।

8:07 PM: रजत पाटीदार ने भी हाथ खोले हैं। पाटीदार ने एक चौका और शानदार छक्का दिखाया है।

8:00 PM: मयंक मारकंडे ने विल जैक्स को क्लीन बोल्ड कर दिया है। विल ने 9 गेंदों पर 6 रन ही बनाए। आरसीबी के लिए यह दूसरा झटका।

7:48 PM: आरसीबी को पहला झटका। कप्तान फाफ ड प्लेसिस टी नटराजन की स्लोअर गेंद पर मार्करम को कैच थमा बैठे हैं। 12 गेंदों पर 25 रन बनाकर फाफ पवेलियन लौटे।

7:42 PM: फाफ डु प्लसिस ने पैट कमिंस की फुल लेंथ की गेंद पर शानदार स्कूप शॉट लगाते हुए पीछे की ओर छक्का जड़ दिया है।

7:41 PM: विराट कोहली ने पैट कमिंस के ओवर की शुरूआत लगातार 2 चौकों के साथ की।

7:39 PM: कप्तान फाफ डु प्लेसिस शानदार लय में नजर आ रहे हैं। उन्होंने भुवनेश्वर कुमार के ओवर में 3 चौके जड़े।

7:30 PM: कोहली ने पहली गेंद पर चौका जड़ते हुए पारी की शानदार शुरूआत की है।

7:30 PM: विराट कोहली और फाफ डु प्लसिस आरसीबी को शुरूआत देने के लिए क्रीज पर उतर चुके हैं। विराट को पहली गेंद डालने के लिए हैदराबाद ने अभिषेक शर्मा को सामने लाया है।

7:02 PM: आरसीबी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया है।

6:58 PM: कुछ ही देर में टॉस उछाला जाएगा। लाइव अपडेट के लिए इनसाइडस्पोर्ट हिंदी के साथ बने रहें।

हेड टू हेड

सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच 24 मैच खेले गए हैं, जिसमें SRH को 13 तो RCB को 10 जीत मिली है।

सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग11

अभिषेक शर्मा, एडेन मार्कराम, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), नितीश रेड्डी, अब्दुल समद, शाहबाज़ अहमद, पैट कमिंस (कप्तान), भुवनेश्वर कुमार, जयदेव उनादकट, मयंक मारकंडे, टी नटराजन

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की प्लेइंग11

विराट कोहली, फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), रजत पाटीदार, कैमरून ग्रीन, विल जैक्स, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), महिपाल लोमरोर, कर्ण शर्मा, लॉकी फर्ग्यूसन, मोहम्मद सिराज, यश दयाल

Editors pick