WWE
WWE Smackdown Predictions: इस हफ्ते स्मैकडाउन में देखी जा सकती हैं ये 3 चीजें, जानिए क्या Liv Morgan और Ronda Rousey के बीच भी हो सकता है ब्रॉल

WWE Smackdown Predictions: इस हफ्ते स्मैकडाउन में देखी जा सकती हैं ये 3 चीजें, जानिए क्या Liv Morgan और Ronda Rousey के बीच भी हो सकता है ब्रॉल

WWE Smackdown Predictions: इस हफ्ते स्मैकडाउन में देखी जा सकती हैं ये 3 चीजें, जानिए क्या हो सकता है ब्लू ब्रांड में इस बार
WWE Smackdown Predictions: डब्ल्यूडब्ल्यूई स्मैकडाउन के इस हफ्ते के शो का सीधा प्रसारण बोस्टन में टीडी गार्डन से होगा। जिसमें ब्रॉक लेसनर (Brock Lesnar) अपनी वापसी करते हुए नजर आने वाले हैं और साथ ही इस हफ्ते के शो में लिव मॉर्गन (Liv Morgan) भी रोंडा राउजी (Ronda Rousey) का सामना करती हुई नजर आएंगी। […]

WWE Smackdown Predictions: डब्ल्यूडब्ल्यूई स्मैकडाउन के इस हफ्ते के शो का सीधा प्रसारण बोस्टन में टीडी गार्डन से होगा। जिसमें ब्रॉक लेसनर (Brock Lesnar) अपनी वापसी करते हुए नजर आने वाले हैं और साथ ही इस हफ्ते के शो में लिव मॉर्गन (Liv Morgan) भी रोंडा राउजी (Ronda Rousey) का सामना करती हुई नजर आएंगी। लेकिन इन सबके अलावा भी कुछ ऐसी चीजें हैं जो इस हफ्ते फ्राइडे नाइट स्मैकडाउन (Friday Night Smackdown) में देखी जा सकती हैं तो बिना किसी देरी के चलिए डालते हैं स्मैकडाउन में होने वाली 3 संभावित चीजों परएक नजर।

ये भी पढ़ें- WWE Smackdown Results Highlights & Live Streaming: इस हफ्ते ब्रॉक लेसनर करेंगे स्मैकडाउन में वापसी, जानिए भारत में कैसे देखें इस शो को लाइव

WWE Smackdown Predictions: द उसोस कर सकते हैं ब्रॉक लेसनर पर अटैक
द बीस्ट इनकार्नेट ब्रॉक लेसनर इस हफ्ते स्मैकडाउन में वापसी करने जा रहे हैं। ब्रॉक इससे पहले 16 जून को ब्लू ब्रांड में नजर आए थे। जहां उन्होंने अपना रिर्टन करते हुए द बल्डलाइन पर अटैक किया था।

WWE Day 1: Spoiler for Brock Lesnar vs. Roman Reigns main-event - myKhel

लेकिन इस हफ्ते हम एक बार फिर से ब्रॉक को स्मैकडाउन में देखेंगे। जहां वह हमें एक सेगमेंट करते हुए नजर आ सकते हैं। लेकिन इस सेगमेंट में हम द उसोस को ब्रॉक के ऊपर अटैक करते हुए देख सकते हैं।

WWE Smackdown Predictions: लिव मॉर्गन और रोंडा राउजी कर सकती हैं एक-दूसरे पर हमला
स्मैकडाउन विमेंस चैंपियन लिव मॉर्गन समरस्लैम में रोंडा राउजी के खिलाफ अपने टाइटल को डिफेंड करने वाली हैं। लेकिन इस टाइटल डिफेंड से पहले दोनों इस हफ्ते एक-दूसरे के आमने-सामने होंगी।

Liv Morgan Reacts To Criticism Of Ronda Rousey Stealing Spots In WWE

लिव और रोंडा के एक-दूसरे के आमने-सामने होने पर हम दोनों को एक-दूसरे पर हमला करते हुए देख सकते हैं। अगर ऐसा होता है तो समरस्लैम में लिव और रोंडा के बीच होने वाले मैच को जबरदस्त पुश मिलेगा।

ये भी पढ़ें- WWE Summerslam 2022 Preview: यहां देखें समरस्लैम का बिग प्रीव्यू, मैच कार्ड से लेकर लाइव स्ट्रीमिंग तक की दी गई है पूरी डिटेल्स

WWE Smackdown Predictions: लुडविग कैसर दे सकते हैं गंथर को जवाब
लुडविग कैसर जब से शिंसुके नाकामुरा से मैच हारें हैं, तब ही से इंटरकांटिनेंटल चैंपियन गंथर अपने साथी लुडविग कैसर को इसकी सजा दे रहे हैं। गंथर लगातार दो हफ्तों से लुडविग कैसर को चॉप्स लगा रहे हैं।

Gunther uses a painful chop to motivate Ludwig Kaiser: SmackDown, July 15, 2022 | WWE

लेकिन इस हफ्ते हम लुडविग कैसर को गंथर को जवाब देते हुए देख सकते हैं। जहां वह गंथर को खुद पर चॉप्स लगाने से रोक सकते हैं और उन पर हमला कर सकते हैं।

WWE और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें

WWE

Editors pick