WWE Smackdown Highlights: डब्ल्यूडब्ल्यूई स्मैकडाउन के इस हफ्ते के शो का सीधा प्रसारण बोस्टन में टीडी गार्डन से हुआ। जिसकी शुरुआत स्टेफनी मैकमहोन (Stephanie McMahon) ने एक बड़ी घोषणा के साथ की और वहीं आज के शो अंत ब्रॉक लेसनर (Brock Lesnar) की वापसी के साथ हुआ। लेकिन इन सबके अलावा भी आज फ्राइडे नाइट स्मैकडाउन (Friday Night Smackdown) में कुछ ऐसी चीजें देखी गईं। जिन्हें देखकर फैंस पूरी तरह से हैरान हो गए। जिनमें से कुछ चीजों को हम यहां आपके लिए लेकर आए हैं तो बिना किसी देरी के चलिए डालते हैं आज के स्मैकडाउन के टॉप 3 मोमेंट्स पर एक नजर।
WWE Smackdown Highlights: स्ट्रीट प्रॉफिट्स आए स्मैकडाउन में नजर
🗣 LET'S GOOOOO!!!!#SmackDown @AngeloDawkins @MontezFordWWE pic.twitter.com/LQZ2iYKrZu
— WWE (@WWE) July 23, 2022
स्मैकडाउन में आज स्ट्रीट प्रॉफिट्स का एक सेगमेंट देखने को मिला। जहां उन्होंने समरस्लैम में होने वाले अपने मैच को बिल्डअप दिया। लेकिन इसी बीच उन्हें पहले थ्योरी और फिर द उसोस ने बाधित किया।
Here we go!#SmackDown @WWEUsos @MontezFordWWE @AngeloDawkins pic.twitter.com/YmWs1mWpP1
— WWE (@WWE) July 23, 2022
इस सेगमेंट के दौरान थ्योरी ने मोंटेज फोर्ड की पत्नी बियांका बिलेयर का भी अपमान किया। जिसके बाद फोर्ड ने उन पर अटैक करने की कोशिश की लेकिन वह हट गए और फिर थ्योरी और द उसोस ने मिलकर स्ट्रीट प्रॉफिट्स पर अटैक कर दिया। लेकिन तब ही उन्हें बचाने के मैडकैप मॉस वहां आ गए।
The height. The pose. The hang time. 🙌#SmackDown @MontezFordWWE pic.twitter.com/sDZ31rJfuJ
— WWE (@WWE) July 23, 2022
इसके बाद मेन इवेंट में एक सिक्स मैन टैग टीम मैच हुआ। जहां स्ट्रीट प्रॉफिट्स ने मैकडकैप मॉस के साथ मिलकर द उसोस और थ्योरी का सामना किया। लेकिन इस मैच के अंतिम क्षणों में थ्योरी ने अपने ब्रीफकेस से मॉस पर अटैक कर दिया। जिसके बाद यह मैच डिस्क्वालिफाई हो गया।
WWE Smackdown Highlights: पैट मैकेफी और हैप्पी कॉर्बिन के बीच छिड़ा ब्रॉल
Watch out, @PatMcAfeeShow!#SmackDown @BaronCorbinWWE pic.twitter.com/FBWmFgETCf
— WWE (@WWE) July 23, 2022
फ्राइडे नाइट स्मैकडाउन के आज के शो के दौरान पैट मैकेफी अपनी कमेंट्री पर ध्यान दे रहे थे। लेकिन तब ही हैप्पी कॉर्बिन ने आकर उन पर अटैक कर दिया।
This is chaos! #SmackDown @PatMcAfeeShow @BaronCorbinWWE pic.twitter.com/GAAGS2gfJX
— WWE (@WWE) July 23, 2022
जिसके बाद मैकेफी ने उनका पीछा करते हुए बैकस्टेज चले गए। जहां उनके और कॉर्बिन के बीच ब्रॉल देखा गया और फिर दोनों को ऑफिशियल्स ने आकर एक-दूसरे से अलग किया।
WWE Smackdown Highlights: ब्रॉक लेसनर ने किया थ्योरी पर अटैक
THE BEAST IS IN BOSTON.#SmackDown @BrockLesnar pic.twitter.com/n0ue60TGoW
— WWE (@WWE) July 23, 2022
स्मैकडाउन के आज के मेन इवेंट के बाद ब्रॉक लेसनर को वापसी करते हुए देखा गया। जहां उन्होंने रिंग में खड़े थ्योरी पर अटैक किया। ब्रॉक ने थ्योरी पर यह अटैक उस समय किया। जब वह सिक्स मैन टैग-टीम मैच के बाद अपने मनी इन द बैंक ब्रीफकेस से मैडकैप मॉस पर हमला कर रहे थे।
F-5 on the #MITB briefcase! #SmackDown @BrockLesnar @_Theory1 pic.twitter.com/EzSJ2unmKM
— WWE (@WWE) July 23, 2022
लेकिन तब ही ब्रॉक लेसनर का म्यूजिक हिट हुआ और वह रिंग में आ गए। जिसके बाद उन्होंने थ्योरी पर अटैक करते हुए उन्हें F5 लगा दी और फिर थ्योरी पर उन्हीं के मनी इन द बैंक ब्रीफकेस से अटैक करने लगे और फिर से उन्हें एक F5 लगा दी
WWE और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें