WWE RAW- Rhea Ripley Return: मंडे नाइट रॉ (Monday Night RAW) के आज के एपिसोड में रिया रिप्ले (Rhea Ripley) को वापसी करते हुए देखा गया। रिया ने अपनी यह वापसी उस समय की जब रे मिस्टीरियो (Rey Mysterio) डब्ल्यूडब्ल्यूई में अपने 20 साल पूरे होने का जश्न मना रहे थे।
Wow really, @RheaRipley_WWE?!#WWERaw pic.twitter.com/t2UDiKQMoy
— WWE (@WWE) July 26, 2022
रिया ने इस जश्न में दखल देते हुए सबसे पहले तो रे मिस्टीरियो की बेटी आलिया पर अटैक किया। इसके बाद वह डोमिनिक मिस्टीरियो को खींचते हुए बाहर ले गई। जिसके बाद रे भी रिया के पीछे चल दिए। लेकिन तब ही डेमियन प्रीस्ट और फिन बैलर ने उन पर अटैक कर दिया और उन्हें एक टेबल पर पावरबॉम्ब लगा दिया।
But WHY, @RheaRipley_WWE?!@reymysterio #WWERaw pic.twitter.com/57AXXpYstM
— WWE (@WWE) July 26, 2022
इसके बाद रे मिस्टीरियो बैकस्टेज नजर आए। जहां मेडिकल स्टाफ उनकी जांच कर रहा था। लेकिन तब ही डेमियन प्रीस्ट और फिन बैलर फिर से वहां आ गए। जिन्हें ऑफिशियल्स और डोमिनिक ने रे तक नहीं पहुंचने दिया। लेकिन तब ही पीछे से रिया ने रे के घायल कंधे पर एक किक लगा दी। जिसकी वजह से रे नीचे गिर गए और रिया उन्हें देखकर मुस्कुराने लगी।
WWE RAW: रिया रिप्ले ने आखिरी बार किया था फैटल-4-वे मैच में मुकाबला
रिया रिप्ले को आखिरी बार एक फैटल-4-वे मैच में देखा गया था। जिसमें रिया ने जीत हासिल की थी और वह बियांका बिलेयर की रॉ विमेंस चैंपियनशिप की नई नंबर वन कंटेंडर बन गई थीं और दोनों के बीच यह मुकाबला मनी इन द बैंक में होने वाला था।
लेकिन मनी इन द बैंक से 12 दिन पहले ही बियांका ने रॉ में घोषणा की कि रिया को मनी इन द बैंक में उनका मुकाबला करने के लिए चिकित्सकीय रूप से अनुमति नहीं मिली है। जिसके बाद कार्मेला ने मनी इन द बैंक में इस टाइटल के लिए बियांका का सामना किया था।
WWE और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें