WWE Raw Results: डब्ल्यूडब्ल्यूई रॉ के इस हफ्ते के शो का सीधा प्रसारण ओहियो के क्लीवलैंड में रॉकेट मोर्टगेग फील्डहाउस से हुआ था। जिसमें कई जबरदस्त मैच और सेगमेंट देखने को मिले। लेकिन इन मैच और सेगमेटों (Match And Segments) को अलावा भी कुछ ऐसे बेहतरीन पल थे, जिन्हें देखकर फैंस के होश उड़ गए। आज के शो के कुछ इन्हीं बेहतरीन पलों को हम यहां आपके लिए लेकर आए हैं तो बिना किसी देरी के चलिए डालते हैं मंडे नाइट रॉ (Monday Night RAW) के टॉप 3 मोंमेंट्स पर एक नजर।
WWE Raw Results: डकोटा काई और इयो स्काई ने जीता विमेंस टैग-टीम चैंपियनशिप टूर्नामेंट का पहला राउंड
OK @DanaBrookeWWE! 🙌#WWERAW pic.twitter.com/Z5qij79ekQ
— WWE on TNT Sports (@wweontnt) August 9, 2022
रॉ के आज के एपिसोड में डकोडा काई और इयो स्काई ने विमेंस टैग-टीम चैंपियनशिप टूर्नामेंट के पहले राउंड में 24/7 डाना ब्रुक और टमिना का सामना किया। जिसमें बेली का भी दखल देखने को मिला।
Kai and Sky progress in the tournament! 👏@itsBayleyWWE@ImKingKota@shirai_io#WWERAW pic.twitter.com/wSm455THum
— WWE on TNT Sports (@wweontnt) August 9, 2022
लेकिन मैच के अंतिम क्षणों में डकोटा काई और इयो स्काई के बीच जबरदस्त तालमेल देखने को मिला। जहां स्काई ने काई से टैग लिया, जिसे टमिना देख नहीं पाईं और स्काई ने टॉप रोप से टमिना पर एक मूनसॉल्ट लगाते हुए, उन्हें पिन कर दिया और इस मुकाबले को जीत लिया।
WWE Raw Results: बॉबी लैश्ले ने सफलतापूर्वक रिटेन किया अपना टाइटल
Now that was an ALL MIGHTY SPEAR!#WWERAW pic.twitter.com/1S2G7g1bP1
— WWE on TNT Sports (@wweontnt) August 9, 2022
यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियन बॉबी लैश्ले ने रॉ पर आज अपने टाइटल को सिआम्पा के खिलाफ डिफेंड किया। जिसमें मिज का भी दखल देखने को मिला। लेकिन इस मैच के दौरान एजे स्टाइल्स ने मिज पर पीछे से अटैक कर दिया और वह उन्हें इस मैच से दूर ले गए।
#AndStill the WWE United States Champion! 🇺🇸 🏆@fightbobby 😤#WWERAW pic.twitter.com/oKkf7wIjHQ
— WWE on TNT Sports (@wweontnt) August 9, 2022
जिसके बाद लैश्ले ने सिआम्पा को हर्ट लॉक में पकड़ लिया। जिसके बाद सिआम्पा टैप- आउट करने पर मजबूर हो गए और लैश्ले ने अपने यूएस टाइटल को सफलतापूर्वक रिटेन कर लिया।
WWE Raw Results: डेक्सटर लुमिस को किया गया रॉ पर स्पॉट
Damn! 😳#WWERAW pic.twitter.com/SOMZcqi7gd
— WWE on TNT Sports (@wweontnt) August 9, 2022
मंडे नाइट रॉ के आज के मेन इवेंट में एजे स्टाइल्स का सामना एक नो-डिस्क्वालिफिकेशन मैच में द मिज से हुआ। जहां एजे स्टाइटल्स ने जीत हासिल की। लेकिन जब एजे अपनी इस जीत का जश्न मना रहे थे, तब ही ऑडियंस के बीच बैठे डेक्सटर लुमिस को स्पॉट किया गया।
WAIT! WHAT?!
👀 👀 👀#WWERAW pic.twitter.com/8od2LNiUR6
— WWE on TNT Sports (@wweontnt) August 9, 2022
जिन्हें देखकर सभी चौंक गए। इसके बाद कुछ पुलिसकर्मी वहां पर आए और ऑडियंस के बीच बैठे लुमिस को अपने साथ से ले गए। जिसके रॉ का यह शो ऑफ एयर हो गया।
WWE और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें