WWE Raw Highlights: डब्ल्यूडब्ल्यूई रॉ के आज के शो का सीधा प्रसारण मैडिसन स्क्वायर गार्डन से हुआ था। जिसकी शुरुआत लोगन पॉल और द मिज (Logan Paul and The Miz) के ब्रॉल के साथ हुई थी और वहीं आज के शो का अंत सैथ रॉलिंस (Seth Rollins) के द्वारा रिडल (Riddle) पर किए गए अटैक से हुआ। लेकिन इसके अलावा भी आज के शो में कुछ ऐसी चीजें देखने को मिली,जिसे देखकर फैंस पूरी तरह से हैरान हो गए। इन्हीं हैरान करने वाली कुछ चीजों को हम यहां आपके लिए लेकर आए हैं तो बिना किसी देरी के चलिए डालते हैं मंडे नाइट रॉ (Monday Night RAW) के टॉप 3 मोमेंट्स पर एक नजर।
WWE Raw Highlights: द जजमेंट डे ने किया दो बार रे मिस्टीरियो पर अटैक
DOUBLE 619!@reymysterio @DomMysterio35 #WWERaw pic.twitter.com/1qseyL1QDk
— WWE (@WWE) July 26, 2022
रे मिस्टीरियो ने आज रॉ पर डब्ल्यूडब्ल्यूई में अपने 20 साल पूरे होने का जश्न मनाया। उन्होंने सबसे पहले डब्ल्यूडब्ल्यूई में अपने 20 साल पूरे होने पर एरिना में बैठे लोगों को संबोधित किया और फिर अपने बेटे डोमिनिक के साथ मिलकर द जजमेंट डे के फिन बैलर और डेमियन प्रीस्ट का सामना एक मैच में किया। जहां उन्हें जीत हासिल हुई।
"IT'S NOT YOUR ANNIVERSARY, IT'S MY BIRTHDAY!"@FinnBalor as classless as can be on #WWERaw! pic.twitter.com/HW5FYR5kaZ
— WWE (@WWE) July 26, 2022
इसके बाद वह बैकस्टेज अपने परिवार और कुछ लोगों के साथ जश्न मनाते हुए नजर आए। जहां रिया रिप्ले को रॉ पर वापसी करते हुए देखा। रिया ने सबसे पहले रे की बेटी आलिया पर अटैक किया और फिर वह डोमिनिक को अपने साथ ले गईं और जैसे ही रे अपने बेटे को बचाने के लिए उनके पीछे गए वैसे ही फिन बैलर और डेमियन प्रीस्ट ने उन पर अटैक कर दिया। जिसके बाद ऑफिशियल्स वहां पर आ गए।
But WHY, @RheaRipley_WWE?!@reymysterio #WWERaw pic.twitter.com/57AXXpYstM
— WWE (@WWE) July 26, 2022
इसके बाद बैकस्टेज मेडिकल स्टाफ को रे की जांच करते हुए देखा गया। जहां डोमिनिक भी मौजूद थे और तब ही प्रीस्ट और बैलर एक बार फिर से वहां आ गए। लेकिन उन्हें डोमिनिक और ऑफिशियल्स ने रोक दिया और तब ही पीछे से रिया ने आकर फिर रे पर अटैक कर दिया।
WWE Raw Highlights: रोमन रैंस और द उसोस ने जीता सिक्स मैन टैग-टीम मैच
.@MontezFordWWE, meet @WWERomanReigns.#WWERaw pic.twitter.com/4CJLSlmCUu
— WWE (@WWE) July 26, 2022
रॉ के आज के एपिसोड में रोमन रैंस ने द उसोस के साथ मिलकर एक सिक्स मैन टैग-टीम मैच में रिडल और द स्ट्रीट प्रॉफिट्स का सामना किया। यह मैच बहुत ही शानदार रहा। जहां सभी सुपरस्टार्स की जबरदस्त परफॉर्मेंस देखने को मिली।
MADISON SQUARE ROMAN@WWERomanReigns @WWEUsos @HeymanHustle #WWERaw pic.twitter.com/OMSNJAstyi
— WWE (@WWE) July 26, 2022
इस मैच के अंतिम क्षणों में रिडल ने रोमन रैंस को मीडिल रोप्स से एक डीडीटी भी लगा दी थी। लेकिन जैसे ही वह रोमन को आरकेओ लगाने जा रहे थे, तब ही रोमन उन्हें उठाकर फेंक दिया और फिर उन पर एक स्पीयर लगाते हुए उन्हें पिन कर दिया और इस मैच सिक्स मैन टैग-टीम मैच में जीत हासिल कर ली।
WWE Raw Highlights: सैथ रॉलिंस ने किया रिडल पर बुरी तरह से अटैक
They meet again.@WWERollins @WWERomanReigns #WWERaw pic.twitter.com/BmNJrc5Nv3
— WWE (@WWE) July 26, 2022
रोमन रैंस और द उसोस बनाम द स्ट्रीट प्रॉफिट्स और रिडल के सिक्स मैन टैग-टीम मैच के खत्म होने के बाद सैथ रॉलिंस का म्यूजिक हिट हुआ। जिसके बाद उन्होंने रिडल को सबसे पहले रिंग से बाहर निकाल और फिर उन पर स्टील स्टेप्स से हमला कर दिया।
Twice as nice for @WWERollins. Will @SuperKingofBros be 100% for this Saturday at #SummerSlam?!#WWERaw pic.twitter.com/9vPOpKkdm8
— WWE (@WWE) July 26, 2022
इसके बाद उन्होंने रिडल को एक स्टॉम्प लगाया और फिर स्टील स्टेप्स पर रिडल का सिर रखकर एक बार फिर से स्टॉप लगाकर बुरी तरह से घायल कर दिया ।
WWE और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें