WWE NXT 2.0 Results: एनएक्सटी 2.0 के आज के शो की शुरुआत फैटल-4-वे टैग टीम एलिमिनेशन मैच (Fatal Four Way Tag Team Elimination Match) से हुई और वहीं आज के शो का अंत सोलो सिकोआ और वॉन वैगनर (Solo Sikoa and Von Wagner) के फॉल काउंट एनिवेयर मैच से हुआ। लेकिन इन सबके अलावा भी आज के शो में कुछ बेहतरीन पल देखने को मिले। इन्हीं कुछ खास मोमेंट्स को हम यहां आपके लिए लेकर आए हैं तो बिना किसी देरी के चलिए डालते हैं एनएक्सटी 2.0 के टॉप 3 मोमेंट्स पर एक नजर
WWE NXT 2.0 Results: केडेन कार्टर और कटाना चांस बनी नई विमेंस टैग-टीम चैंपियंस
A Fatal 4-Way Tag Team Elimination Match will crown NEW NXT Women's Tag Team Champions… RIGHT NOW on #WWENXT!
📺 @USA_Network pic.twitter.com/uIG4yzBmQf
— WWE NXT (@WWENXT) August 3, 2022
एनएक्सटी 2.0 के आज के शो में विमेंस टैग-टीम चैंपियंस को निर्धारित करने के लिए एक फैटल-4-वे टैग-टीम एलिमिनेश मैच हुआ। जिसका हिस्सा केडेन कार्टर और कटाना चांस, टॉक्सिक अट्रैक्शन (गीगी डोलिन और जेसी जेन), आइवी नाइल और टैटम पैक्सले, और यूलिसा लियोन और वेलेंटीना फिरोज बनीं।
What a moment!#WWENXT #AndNEW @Katana_WWE @wwekayden pic.twitter.com/6VYUEE69zW
— WWE NXT (@WWENXT) August 3, 2022
इस मैच की शुरुआत में सबसे पहले यूलिसा लियोन और वेलेंटीना फिरोज की टीम एलिमिनेट हुई। इसके बाद आइवी नाइल और टैटम पैक्सले एलिमिनेट हुईं और फिर मैच के अंतिम क्षणों में कार्टर ने जेन को एक 450 स्पलैश लगाकर पिन कर दिया। जिसके बाद वह और कटाना चांस नई एनएक्सटी विमेंस टैग-टीम चैंपियंस बन गईं।
WWE NXT 2.0 Results: ब्रॉन ब्रेकर और जेडी मैकडोनाघ के बीच हुए एनएक्सटी टाइटल के लिए कॉन्ट्रैक्ट साइन
"This ring is my operating theater."#WWENXT #JDMcDonagh pic.twitter.com/jnV8PjTQD1
— WWE NXT (@WWENXT) August 3, 2022
जेजी मैकडोनाघ और ब्रॉन ब्रेकर एनएक्सटी टाइटल मैच के कॉन्ट्रैक्ट पर साइन करने के लिए रिंग में थे। जहां जेडी ने कहा कि वह ब्रेकर के दृढ़ संकल्प की प्रशंसा करते है और इस रिंग में उसे तोड़ने के लिए उत्सुक हैं।
"When this is on the line… I AM AN ANIMAL."#WWENXT @bronbreakkerwwe pic.twitter.com/Sanh4J9wAk
— WWE NXT (@WWENXT) August 3, 2022
दोनों सुपरस्टार्स ने एक-दूसरे पर धमकियां दीं और फिर मैकडोनाघ ने अपनी उंगली को एक चाकू से काटा और अपने खून से कॉन्ट्रैक्ट पर साइन किया। इसके बाद ब्रेकर ने भी कॉन्ट्रैक्ट पर साइन किए और फिर मैकडोनाघ ने उनके आगे अपना हाथ बढ़ाया। लेकिन ब्रेकर ने उनसे हाथ मिलाने की बजाय अपने टाइटल को हवा में उठाया।
ये भी पढ़ें- WWE News: जानिए क्यों AJ Styles लाना चाहते थे Triple H को रिटायरमेंट से बाहर, फेनोमेनल वन ने खुद किया इस बात खुलासा
WWE NXT 2.0 Results: सोलो सिकोआ ने जीता वॉन वैगनर को हराकर फॉल्स काउंट एनिवेयर मैच
😬#WWENXT @WWEVonWagner @WWESoloSikoa pic.twitter.com/ueqVuYo1N3
— WWE NXT (@WWENXT) August 3, 2022
सोलो सिकोआ और वॉन वैगनर के बीच आज एनएक्सटी 2.0 में एक फॉल्स काउंट एनिवेयर मैच देखने को मिला। इस मैच में दोनों ही सुपरस्टार्स की जबरदस्त परफॉर्मेंस देखने को मिली। यह मैच न केवल रिंग के अंदर बल्कि रिंग से बाहर भी देखने को मिला।
🤯🤯🤯🤯🤯🤯🤯🤯#WWENXT @WWESoloSikoa pic.twitter.com/3ddm9oFoFx
— WWE NXT (@WWENXT) August 3, 2022
इस मैच में दोनों ही सुपरस्टार्स ने सभी तरह की चीजों का इस्तेमाल एक-दूसरे पर किया। मैच के अंतिम क्षणों में रॉबर्ट स्टोन ने वैगनर की मदद करने की कोशिश की। लेकिन सिकोआ ने अनाउंस टेबल को वैगनर को लेटाकर उन पर टॉप रोप से एक स्पलैश लगाकर उन्हें पिन कर दिया और इस मैच में जीत हासिल कर ली।
WWE और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें