WWE NXT 2.0 Results: एनएक्सटी 2.0 का आज का शो काफी शानदार रहा। जिसकी शुरुआत कोरा जेड (Cora Jade) के द्वारा रोक्सन पैरेज (Roxanne Perez) पर किए गए हमले के रिकैप के साथ हुई और वहीं आज के शो का अंत 20 वूमेन बैटल रॉयल (20 Woman Battle Royal) के साथ हुआ। लेकिन इसके अलावा और क्या हुआ आज रात एनएक्सटी 2.0 में आइए जानते हैं…
WWE NXT 2.0 Results: Cameron Grimes vs. JD McDonagh
🧐#WWENXT @JoeGacy pic.twitter.com/h1DRCIKytn
— WWE NXT (@WWENXT) July 20, 2022
कैमरून ग्रिम्स और जेडी मैकडोनग के बीच यह मैच काफी शानदार रहा। इस मैच को जो गेसी भी बालकनी से देख रहे थे। इस मुकाबले में दोनों ही सुपरस्टार्स की शानदार परफॉर्मेंस देखने को मिली।
What a battle!
An opportunistic JD McDonagh picks up the win on #WWENXT pic.twitter.com/wCxWidBwhJ
— WWE NXT (@WWENXT) July 20, 2022
इस मैच के दौरान एक समय ऐसा भी आया, जब मैकडोनग ने कैमरून ग्रिम्स को एप्रन पर गिरा दिया और ग्रिम्स का पैर रस्सियों में फंस गया था। जिसका फायदा उठाते हुए जेडी ने उन्हें कई किक्स लगाई और फिर रिंग में उन्हें बैक सुपलेक्स लगाते हुए पिन कर दिया और इस मैच को जीत लिया।
WWE NXT 2.0 Results: Cora Jade Segment
इस सेगमेंट में कोरा जेड ने अपनी पूर्व साथी रॉक्सेन पेरेज के बारे में बात करते हुए उन पर निशाना साधा। कोरा ने खुध को एनएक्सटी विमेंस डिवीजन का फेस बताया और साथ ही यह भी कहा कि वह अपनी सबसे अच्छी दोस्त को भी स्पॉटलाइट नहीं लेने देंगी।
😮#WWENXT @CoraJadeWWE pic.twitter.com/rzHvP5urD8
— WWE NXT (@WWENXT) July 20, 2022
इसके बाद कोरा ने बताया कि पिछले हफ्ते पॉर्किंग लॉट में उन्होंने ही पेरेज पर अटैक किया था और फिर कोरा ने कहा कि कोई भी उन्हें एनएक्सटी विमेंस चैंपियनशिप जीतने से नहीं रोक सकता। इसके बाद उन्होंने अपने विमेंस टैग-टीम टाइटल को डस्टबिन में फेंक दिया।
WWE NXT 2.0 Results: Roderick Strong vs. Damon Kemp
डेमन कैम्प ने आज एनएक्सटी में रॉड्रिक स्ट्रॉन्ग का सामना किया। इस मैच में दोनों ही सुपरस्टार्स ने एक-दूसरे कड़ी टक्कर दी। लेकिन मैच को दौरान ही टोनी डी’एंजेलो & फैमिली बिग स्क्रीन पर नजर आए, जहां उन्होंने क्रीड ब्रदर्स पर हमला किया।
"@TonyDangeloWWE may have started this, but we're going to finish it!"#WWENXT @roderickstrong @DiamondMineWWE pic.twitter.com/xBgHeTy5Z2
— WWE NXT (@WWENXT) July 20, 2022
जिसके बाद कैम्प अपने साथियों को बचाने के लिए रिंग से बाहर जाने लगें। लेकिन तब ही रॉड्रिक ने उन्हें जाने से रोक दिया और एक नी स्ट्राइक लगाकर उन्हें पिन करके इस मुकाबले को जीत लिया।
WWE NXT 2.0 Results: Josh Briggs & Brooks Jensen vs. Pretty Deadly
.@KitWilson_PD & @EltonPrince_PD are in control!#WWENXT pic.twitter.com/GixXLs29p3
— WWE NXT (@WWENXT) July 20, 2022
इस मुकाबले की शुरुआत जेनसेन और प्रिंस ने की। जिसके बाद सभी सुपरस्टार्स के बीच एक ब्रॉल देखा गया। इसके बाद मैच में शामिल एक चैलेंजर को जब रिंग से बाहर फेंका गया तो वह रिंगसाइड पर खड़ी फैलन हेनले से टकरा गया।
Look out!#WWENXT pic.twitter.com/AeUGzsbH2n
— WWE NXT (@WWENXT) July 20, 2022
लेकिन मैच के अंतिम क्षणों में प्रिटी डेडली रिंगसाइड पर ले आए और उनमें से एक को ब्रिग्स को सौंप दिया ताकि दूसरे से जेनसेन पर हमला किया जा सके। लेकिन हेनले ने जेनसेन पर हमले के को रोक दिया और फिर जॉस ब्रिग्स और ब्रूक्स ने रिंग में हाई-लो मूव देते हुए इस मुकाबले को जीत लिया।
WWE NXT 2.0 Results: Backstage
The Dyad is revealed!#WWENXT @JoeGacy pic.twitter.com/ypt4lYkx1e
— WWE NXT (@WWENXT) July 20, 2022
जो गेसी ने आज द डायड्स का चेहरा दिखाया, जो कोई और नहीं बल्कि द ग्रिजल्ड यंग वेटरंस थे। जो अब जैगर रीड और रिप फोलर के नाम से जाना जाएगा।
WWE NXT 2.0 Results: Bron Breakker Segment
🚨🐶🚨🐶🚨#WWENXT @bronbreakkerwwe pic.twitter.com/uH9CGU38Qk
— WWE NXT (@WWENXT) July 20, 2022
एनएक्सटी चैंपियन ब्रॉन ब्रेकर आज जेडी मैकडोनग को ढूंढ़ते हुए नजर आए। इसके बाद वह रिंग में आए। जहां उन्होंने कहा कि मैकडोनग को उन पर अटैक करने की कीमत चुकानी पड़ेगी। लेकिन जल्द ही मैकडोनग बड़ी स्क्रीन पर नजर आए। जहां उन्होंने ब्रेकर को धमकी दी और कहा कि वह उनका बुरा कर देंगे।
WWE NXT 2.0 Results: Axiom vs. Dante Chen
एक्सिओम ने आज एनएक्सटी 2.0 में अपना डेब्यू करते हुए दांते चेन के साथ मुकाबला किया। इस मैच की शुरुतात में ही एक्सिओम ने दांते चेन पर अपनी पकड़ बना ली थी। लेकिन दांते चेन ने भी जबरदस्त तरीके से मैच में वापसी करते हुए उन्हें परेशानी में डाल दिया था।
.@Axiom_WWE impresses in his #WWENXT debut! pic.twitter.com/e7Ce05v2yL
— WWE NXT (@WWENXT) July 20, 2022
लेकिन एक्सिओम ने दांते चेन को एक डीडीटी लगाकर फिर से मैच में वापसी कर ली और फिर अपने जबरदस्त मूव लगाकर पूरी तरह से मैच में पकड़ बना ली थी। इसके बाद एक्सिओम ने दांते चेन को एक ड्रॉप किक लगाते हुए इस मैच में शानदार जीत हासिल कर ली।
WWE NXT 2.0 Results: Backstage
बैकस्टेज कैमरून ग्रिम्स एरिना को छोड़ने की कोशिश करते हैं। लेकिन एक डब्ल्यूडब्ल्यूई संवाददाता उन्हें बाधिक कर देता है। जिसके बाद वह कहते हैं कि “अभी नहीं” लेकिन संवाददाता लगातार उनसे सवाल पूछने की कोशिश करता है। जिससे ग्रिम्स और भी ज्यादा गुस्सा हो जाते हैं। लेकिन तब ही वहां जो गेसी आते हैं और वह ग्रिम्स को समझाने की कोशिश करते हैं। लेकिन ग्रिम्स वहां से चले जाते हैं।
WWE NXT 2.0 Results: Backstage
"Next week, @DiamondMineWWE is FINISHED!"#WWENXT @TonyDangeloWWE pic.twitter.com/YEXCyXiGpo
— WWE NXT (@WWENXT) July 20, 2022
मैक मिशेल बैकस्टेज टोनी डी एंजलो का इंटरव्यू लेते हैं। जहां वह टिप्पणी करते हुए बताते हैं कि “उन्हें डोजो की आवश्यकता क्यों है?
WWE NXT 2.0 Results: 20 Woman Battle Royal
SHE'S BACK!#WWENXT @ZoeyStarkWWE pic.twitter.com/rEs18as0lX
— WWE NXT (@WWENXT) July 20, 2022
इस मैच की शुरुआत में ही सभी ने कोरा जेड घेर लिया। जिसके बाद कोरा रिंग से बाहर चली गईं और फिर बैकस्टेज भाग गईं। जिसके बाद यह मैच शुरू हुआ। जिसमें सबसे पहले मारिया एलिमिनेट हुईं। इसके बाद एलबा फायर और लैश लीजेंड दोनों ही एक-दूसरे को लेकर रिंग के बाहर घिर गईं और एक-दूसरे पर अटैक करने लगीं। इसके बाद इंडी हार्टवेल ने वेंडी चू को रिंग से बाहर गिराया।
लेकिन वेंडी अपने तकिए पर जाकर गिरी जिसकी वजह से वह एलिमिनेट नहीं हुईं। इसके बाद जोई स्टार्क यूलिसा लियोन को रिंग से बाहर कर देती हैं और फिर फिरोड स्टार्क को एप्रन पर एक आर्मबार में लॉक कर देती हैं। लेकिन स्टार्क फिरोज को एप्रन से नीचे फेंक देती हैं। जिन्हें लियोन पकड़ लेती हैं। लेकिन स्टार्क उन्हें एक किक लगा देती हैं। वहीं रिंग की दूसरी तरफ कियाना जेम्स फॉलन हेनले को एलिमिनेट कर देती हैं और स्ट्रैटन चू को बाहर कर देती हैं।
Saved by the pillow!#WWENXT @therealestwendy pic.twitter.com/cxxBzRCGdj
— WWE NXT (@WWENXT) July 20, 2022
स्लोएन जैकब्स और इलेक्ट्रा लोपेज भी ब्रेक के दौरान एलिमिनेट हो गई थीं। इसके बाद केसी और कायडेन ने लोपेज और जैकब्स को भी एलिमिनेट कर दिया और फिर निकिता लियोंस ने आइवी नाइल, केसी और केडेन को एलिमिनेट कर दिया। वहीं रिंग के बाहर से केसी और केडन दोनों ने नील पर हमला किया। लेकिन टैंट्रम पैक्सले अपनी साथी की मदद के लिए खुद ही एलिमिनेट हो गईं।
इसके बाद टिफनी स्ट्रैटन इंडी हार्टवेल को एलिमिनेट कर देती हैं और फिर कियारा जेम्स ,निकिता लियोंस, टिफनी स्ट्रैटन और जोई स्टार्क रिंग में रह जाती है। जिसके बाद लियोंस कियारा जेम्स को एलिमिनेट कर देती हैं और टिफनी निकिता को रिंग से बाहर निकाल देती हैं। इसके बाद जोई स्टार्क और टिफनी रिंग में रह जाती हैं। जहां स्टार्क कई बार टिफनी को एलिमिनेट करने की कोशिश करती हैं,पर टिफनी हर बार अपने आपको बचा लेंती हैं। लेकिन अंत में जोई स्टार्क टिफनी को बाहर ही निकाल देती हैं।
.@ZoeyStarkWWE has earned the right to challenge @WWE_MandyRose for the NXT Women's Title!#WWENXT pic.twitter.com/LVnbLmNAqQ
— WWE NXT (@WWENXT) July 20, 2022
लेकिन तब ही पीछे से कोरा जेड आकर जोई को बाहर करने की कोशिश करती हैं। लेकिन जोई उन्हें देख लेती हैं और फिर वह कोरा को उठाकर रिंग से बाहर फेंक देती हैं और इस 20 विमेंस बैटल रॉयल की विजेता बन जाती हैं।