WWE
WWE News: The Great Khali ने अपने ऊपर लगे आरोप के बाद शेयर की अपनी प्रतिक्रिया, हॉल ऑफ फेमर पर लगा था एक टोल कर्मी को थप्पड़ मारने का इल्जाम

WWE News: The Great Khali ने अपने ऊपर लगे आरोप के बाद शेयर की अपनी प्रतिक्रिया, हॉल ऑफ फेमर पर लगा था एक टोल कर्मी को थप्पड़ मारने का इल्जाम

WWE News: The Great Khali ने अपने ऊपर लगे आरोप के बाद शेयर की अपनी प्रतिक्रिया, हॉल ऑफ फेमर पर लगा था एक टोल कर्मी को थप्पड़ मारने का इल्जाम
WWE News: हॉल ऑफ फेमर द ग्रेट खली (Hall of Famer The Great Khali ) लुधियाना के एक टोल प्लाजा (Ludhiana toll Plaza) पर कर्मचारियों के साथ गरमागरम बहस करते हुए दिखाई दिए। जिसका एक वीडियो भी वर्तमान में ट्विटर पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में खली लुधियाना के एक टोल प्लाजा पर […]

WWE News: हॉल ऑफ फेमर द ग्रेट खली (Hall of Famer The Great Khali ) लुधियाना के एक टोल प्लाजा (Ludhiana toll Plaza) पर कर्मचारियों के साथ गरमागरम बहस करते हुए दिखाई दिए। जिसका एक वीडियो भी वर्तमान में ट्विटर पर वायरल हो रहा है।

इस वीडियो में खली लुधियाना के एक टोल प्लाजा पर कर्मचारियों के साथ झड़प करते हुए नजर आ रहे हैं। जिसमें टोल प्लाजा के एक सदस्य को यह दावा करते हुए सुना जा सकता है कि खली ने उनके एक सहयोगी को थप्पड़ मारा है। इस पर खली और टोल प्लाजा स्टाफ के बीच तीखी नोकझोंक हुई। खली के इस वायरल वीडियो को आप यहां नीचे भी देख सकते हैं।

ये भी पढ़ें- WWE RAW Preview: Logan Paul करेंगे अगले हफ्ते मंडे नाइट रॉ में वापसी, डब्ल्यूडब्ल्यूई ने की आधिकारिक घोषणा

WWE News: खली ने भी रखा इस पूरे मामले पर अपना पक्ष
खली के टोल प्लाजा कर्मचारी को थप्पड़ मारने का यह वीडियो जब वायर हुआ तो पूर्व डब्ल्यूडब्ल्यूई वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन ने स्थिति को साफ करने के लिए इंस्टाग्राम का सहारा लिया।

खली के अनुसार वह भारत के हरियाणा राज्य से पंजाब के जालंधर से करनाल की यात्रा कर रहे थे। लेकिन जब वह इस बीच एक टोल से गुजरे तो एक टोल कर्मचारी ने उन्हें टोल बैरिकेड पर रोक दिया और फिर उनके साथ एक सेल्फी लेने की मांग की। जिस पर गरमागरम बहस हुई और खली ने टोल कर्मी से मारपीट की।

जिसके बाद इस मामले में पुलिस का भी हस्तक्षेप हुआ। जिसके बाद स्थानीय पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने द टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया कि किसी भी व्यक्ति द्वारा कोई शिकायत दर्ज नहीं की गई है, जिसका अर्थ है कि खली पर किसी ने भी आरोप नहीं लगाया है।

इस स्थिति को साफ करने के लिए अब इंस्टाग्राम पर खली ने टोल कर्मी पर उन्हें “ब्लैकमेल” करने के साथ-साथ नस्लवादी भाषा का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया।

खली ने लिखा कि,”नमस्कार दोस्तों कल करनाल जाते समय, फिल्लौर के टोल टैक्स कर्मचारी ने मेरी कार रोक दी और सेल्फी के लिए दुर्व्यवहार किया। जब मैंने सेल्फी देने से इनकार किया तो उन्होंने बेरहमी से नस्लभेदी टिप्पणियां कीं और अपशब्दों का भी इस्तेमाल किया। मैं बस इतना ही कहना चाहता हूं। धन्यवाद, ”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by The Great Khali (@thegreatkhali)

खली हाल ही में उस समय सुर्खियों में आए थे जब वह भारत की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी राष्ट्रवादी भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए थे। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हैं।

WWE और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें

WWE

Editors pick