Wrestling
Sara Lee Death: 30 साल की महिला पहलवान की मौत, WWE में लड़ चुकी हैं कई फाइट

Sara Lee Death: 30 साल की महिला पहलवान की मौत, WWE में लड़ चुकी हैं कई फाइट

Sara Lee Death: 30 साल की उम्र WWE की पूर्व महिला पहलवान की मौत
Sara Lee Death: खेल जगत से एक दुखद खबर आई. डब्ल्यू डब्ल्यू ई की पूर्व महिला पहलवान (WWE Female Wrestler) सारा ली का 30 साल की छोटी उम्र में निधन हो गया। खबर के बाद WWE के कई सितारों ने अपनी साथी खिलाड़ी की मौत पर दुख व्यक्त किया। सारा ली की उम्र महज 30 […]

Sara Lee Death: खेल जगत से एक दुखद खबर आई. डब्ल्यू डब्ल्यू ई की पूर्व महिला पहलवान (WWE Female Wrestler) सारा ली का 30 साल की छोटी उम्र में निधन हो गया। खबर के बाद WWE के कई सितारों ने अपनी साथी खिलाड़ी की मौत पर दुख व्यक्त किया।

सारा ली की उम्र महज 30 साल की थी, उनकी मौत की दुखद खबर उनकी मां ने दी। सारा ली सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव भी रहती थी, अभी 3 दिन पहले ही उन्होंने सोशल मीडिया पर जिम का एक फोटो शेयर किया था। अचानक हुई मौत से उनके परिवार वाले, चाहने वाले और नजदीकी लोग शोक में हैं।

WWE Female Wrestler
WWE Female Wrestler

Sara Lee Death: पता नहीं मौत का कारण 

Sara Lee WWE- सारा ली ने 2016 के आस पास करीब एक साल तक WWE जैसे बड़े प्लेटफॉर्म पर कई फाइट लड़ी। जनवरी 2016 में सिक्स विमेंस टैग टीम में इन रिंग डेब्यू करने वाली सारा ने WWE में इसी साल अगस्त में अपना आखिरी रेसलिंग मैच खेला था।

सारा ली ने वेलजी ब्लैक के साथ दिसंबर 2017 में शादी की थी। दोनों के बच्चे भी हैं और सारा अक्सर ही अपने परिवार के साथ फोटो शेयर करती रहती थी। सारा काफी फिट थी, और इस तरह अचानक मौत सबके लिए हैरानी भरा है। अभी मौत का कारण सामने नहीं आया है।

खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें। 

Editors pick