Tennis
French Open Winner 2022: लाल मिटटी के बादशाह Rafael Nadal ने जीता 14वां फ्रेंच ओपन का खिताब, 3-0 से किया प्रतिद्वंदी का सफाया

French Open Winner 2022: लाल मिटटी के बादशाह Rafael Nadal ने जीता 14वां फ्रेंच ओपन का खिताब, 3-0 से किया प्रतिद्वंदी का सफाया

French Open Winner 2022: लाल मिटटी के बादशाह Rafael Nadal ने जीता 14वां फ्रेंच ओपन का खिताब, विरोधी को किया चित
French Open Winner 2022: राफेल नडाल (Rafael Nadal) ने 14वां फ्रेंच ओपन खिताब जीता। वह सबसे ज्यादा टेनिस ग्रैंडस्लैम जीतने वाले (Most Grand Slam Winner) खिलाड़ी हैं। एक बार फिर उन्होंने साबित किया कि उन्हें क्यों लाल मिटटी का बादशाह कहा जाता है। French Open Winner 2022: Rafael Nadal ने फाइनल में कैस्पर रुड को एकतरफा […]

French Open Winner 2022: राफेल नडाल (Rafael Nadal) ने 14वां फ्रेंच ओपन खिताब जीता। वह सबसे ज्यादा टेनिस ग्रैंडस्लैम जीतने वाले (Most Grand Slam Winner) खिलाड़ी हैं। एक बार फिर उन्होंने साबित किया कि उन्हें क्यों लाल मिटटी का बादशाह कहा जाता है।

French Open Winner 2022: Rafael Nadal ने फाइनल में कैस्पर रुड को एकतरफा मुकाबले में हराया

राफेल नडाल का खिताबी मुकाबला नॉर्वे के कैस्पर रुड के साथ था। पहले सेट से ही राफेल नडाल ने अपनी धौस कायम रखी। पहला सेट नडाल ने 6-3 से जीता। दूसरे सेट में कैस्पर रुड ने वापसी की पूरी कोशिश की, लेकिन वह नडाल को जीत से नहीं रोक सके। दूसरा सेट भी नडाल ने 6-3 से अपने नाम किया।

तीसरा और अंतिम सेट तो नडाल ने ऐसा खेला मानों वह दुनिया को बताना चाहते हों कि आने वाले साल भी उन्ही के होंगे। तीसरा सेट नडाल ने 6-0 से जीता, प्रतिद्वंदी कैस्पर तीसरे सेट में एक अंक भी नहीं बना सके।

Rafael Nadal French Open : राफेल नडाल ने जीता 14वां फ्रेंच ओपन

राफेल नडाल का ये 14वां फ्रेंच ओपन खिताब है। उन्होंने अपना पहला फ्रेंच ओपन टाइटल 2005 में जीता था। इसके बाद तो मानों उन्होंने फ्रेंच ओपन खिताबों की झड़ी लगा दी। उनके इस ग्रैंडस्लैम में प्रदर्शन को देखते हुए ही उन्हें ग्रेटेस्ट क्ले कोर्ट प्लेयर कहा जाने लगा यानी लाल मिटटी का बादशाह। फ्रेंच ओपन में कोर्ट लाल रंग की मिटटी का होता है।

जिस वर्ष नडाल ने फ्रेंच ओपन खिताब जीता।

  • 2005
  • 2006
  • 2007
  • 2008
  • 2010
  • 2011
  • 2012
  • 2013
  • 2014
  • 2017
  • 2018
  • 2019
  • 2020
  • 2022

Most Grand Slam Winner, Rafael Nadal Grand Slams

यह भी देखें – शकीरा को फुटबॉलर जेरार्ड ने दिया धोखा, कई सालों का रिश्ता टूटा

राफेल नडाल का 22वां ख़िताब

राफेल नडाल का ये 22वां ग्रैंडस्लैम खिताब है। वह सबसे ज्यादा ग्रैंडस्लैम जीतने वाले खिलाड़ी भी है। 14 फ्रेंच ओपन के अलावा उन्होंने 2 ऑस्ट्रेलियन ओपन, 2 बार विंबलडन और 4 बार यूएस ओपन का खिताब जीता है।

क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें

Editors pick