Tennis
French Open 2022: पहली बार फ्रेंच ओपन के सेमीफइनल में पहुंच Rohan Bopanna ने रच दिया इतिहास

French Open 2022: पहली बार फ्रेंच ओपन के सेमीफइनल में पहुंच Rohan Bopanna ने रच दिया इतिहास

French Open 2022: भारतीय टेनिस खिलाड़ी रोहन बोपन्ना (Rohan Bopanna) ने मंगलवार को फ्रेंच ओपन के 2022 संस्करण में अपने साथी माटवे मिडेलकूप (Matwe Middelkoop) के साथ इतिहास (Bopanna Reaches Semi Final) रच दिया है। बोपन्ना और मिडेलकूप (Bopanna & Middlekoop) की जोड़ी ने पेरिस में (French Open 2022) आयोजित ग्रैंड स्लैम स्पर्धा (Grand Slam) […]

French Open 2022: भारतीय टेनिस खिलाड़ी रोहन बोपन्ना (Rohan Bopanna) ने मंगलवार को फ्रेंच ओपन के 2022 संस्करण में अपने साथी माटवे मिडेलकूप (Matwe Middelkoop) के साथ इतिहास (Bopanna Reaches Semi Final) रच दिया है। बोपन्ना और मिडेलकूप (Bopanna & Middlekoop) की जोड़ी ने पेरिस में (French Open 2022) आयोजित ग्रैंड स्लैम स्पर्धा (Grand Slam) के पुरुष युगल में फिनलैंड के हैरी हेलिओवारा की जोड़ी को 4-6, 6-4, 7-6 से सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। खेल की ताजा खबरों के लिए जुड़े रहिए- hindi.insidesport.in

इस प्रभावशाली जीत के साथ ही बोपन्ना ने मिडलकूप के साथ मिलकर इतिहास की किताब में अपना नाम दर्ज करा लिया है। बोपन्ना और माटवे की जोड़ी फ्रेंच ओपन के अपने पहले सेमीफाइनल में प्रवेश करने में कामयाब हुई है। चालीस वर्षीय बोपन्ना और 38 वर्षीय मिडलकूप ने ग्लासपूल और हेलियोवारा को 4-6, 6-4, 7-6 (3) से हराकर ग्रैंड स्लैम स्पर्धा के सेमीफाइनल में प्रवेश किया। यह हाई-वोल्टेज क्वार्टर फाइनल मैच दो घंटे चार मिनट तक चला। भारत और डच की इस जोड़ी ने इस मुक़ाबले में 5 मैच पॉइंट बचाए।

बोपन्ना और उनके डच साथी अब फ्रेंच ओपन के सेमीफाइनल में अल सल्वाडोर के 12वीं वरीयता प्राप्त मार्सेलो अरेवालो और नीदरलैंड के जीन-जूलियन रोजर से भिड़ेंगे। दिलचस्प बात यह है कि बोपन्ना ने 2015 के बाद पहली बार किसी ग्रैंड स्लैम स्पर्धा के पुरुष युगल सेमीफाइनल में प्रवेश किया है। इससे पहले भारतीय टेनिस सुपरस्टार ने विंबलडन चैम्पियनशिप के 2015वे संस्करण में सेमीफाइनल में जगह बनाई थी।

बोपन्ना और उनकी डच जोड़ीदार गुरुवार को फ्रेंच ओपन के सेमीफाइनल में रोजर और अरेवलो से भिड़ेंगे। पुरुष एकल स्पर्धा में सुपरस्टार डेनियल मेदवेदेव और स्टेफानोस सितसिपास फ्रेंच ओपन 2022 से बाहर हो गए हैं।

क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें

Editors pick