Kabaddi
Vivo Pro Kabaddi league, Dabang Delhi vs Puneri Paltan- दिल्ली की दबंगई के आगे पुणेरी पल्टन ढेर, ये रहे मैच के हीरो

Vivo Pro Kabaddi league, Dabang Delhi vs Puneri Paltan- दिल्ली की दबंगई के आगे पुणेरी पल्टन ढेर, ये रहे मैच के हीरो

Vivo Pro Kabaddi league, Dabang Delhi vs Puneri Paltan Live- दबंग दिल्ली बनाम पुणेरी पल्टन
Vivo Pro Kabaddi league, Dabang Delhi vs Puneri Paltan Live- PKL Season 8 Players List 2021- वीवो प्रो कबड्डी सीजन 8 के पांचवे मैच में दबंग दिल्ली और पुणेरी पल्टन आमने सामने थी। पिछले साल की रनर-अप रही दबंग दिल्ली ने सीजन की शुरुआत धमाकेदार की, टीम ने पहले मैच में पुणेरी पल्टन को 11 […]

Vivo Pro Kabaddi league, Dabang Delhi vs Puneri Paltan Live- PKL Season 8 Players List 2021- वीवो प्रो कबड्डी सीजन 8 के पांचवे मैच में दबंग दिल्ली और पुणेरी पल्टन आमने सामने थी। पिछले साल की रनर-अप रही दबंग दिल्ली ने सीजन की शुरुआत धमाकेदार की, टीम ने पहले मैच में पुणेरी पल्टन को 11 पॉइंट्स के अंतर से हराया।

Final Score- Dabang Delhi 41 – 30 Puneri Paltan

दिल्ली दबंग के नवीन ने सर्वाधिक 16 पॉइंट्स बनाए। उन्होंने 14 रेड पॉइंट्स, और 1-1 टैकल और बोनस पॉइंट बनाया। विजय मालिक ने 6 रेड और 3 बोनस पॉइंट्स बनाए। संदीप नरवाल ने 3 पॉइंट्स टैकल से अर्जित किए। दोनों ही टीमें मैच में एक भी सुपर रेड नहीं कर सकी।

पुणेरी पल्टन के लिए नितिन तोमर ने 7 पॉइंट्स बनाए, उन्होंने 5 रेड से और 2 बोनस से पॉइंट्स अर्जित किए। राहुल चौधरी ने 3 रेड और 2 बोनस समेत कुल 5 पॉइंट्स बनाए। जाधव बाला साहेब और सोमबीर ने 2 – 2 पॉइंट्स टैकल से बनाए।

  • रेड पॉइंट – दबंग दिल्ली 25 – 21 पुणेरी पल्टन
  • सुपर रेड – दबंग दिल्ली 0 – 0 पुणेरी पल्टन
  • सुपर टैकल – दबंग दिल्ली 9 – 5 पुणेरी पल्टन
  • ऑल आउट पॉइंट्स – दबंग दिल्ली 6 – 2 पुणेरी पल्टन
  • एक्स्ट्रा पॉइंट्स – दबंग दिल्ली 1 – 2 पुणेरी पल्टन


Dabang Delhi vs Puneri Paltan Live – मैच डिटेल्स

मैच नंबर – 5
तारीख, समय – मैच गुरुवार (23 दिसंबर) को रात 8:30 बजे से शुरू
स्थान – Sheraton Grand Whitefield
Dabang Delhi Captain – Joginder Narwal
Puneri Paltan Captain – Nitin Tomar

दबंग दिल्ली स्क्वॉड – Dabang Delhi Players List 2021

रेडर- Ajay Thakur, Naveen Kumar, Neeraj Ranwal, Emad Sedaghatnia, Sushant Sail, Ashu Mali

डिफेंडर- Jeeva Kumar, Joginder Narwal, Mohit, Sumit, Vikash D, Mohammad Malak, Dipak, Krishan, Vinay Kumar

ऑलराउंडर- Manjeet Chhhillar, Balram

दबंग दिल्ली का इतिहास- दबंग दिल्ली का पिछले सीजन शानदार रहा था, टीम ने पहली बार फाइनल में जगह बनाई थी। लेकिन फाइनल में टीम को बंगाल वॉरियर्स ने शिकस्त देकर खिताब जीत लिया था। टीम देश की राजधानी दिल्ली का प्रतिनिधित्व करती है। पिछले साल ही टीम ने अपनी सर्वाध्क पोजीशन (2) हासिल की थी।

Pro Kabaddi Live, Vivo Pro Kabaddi league, Dabang Delhi vs Puneri Paltan Live- PKL Season 8

पुणेरी पल्टन स्क्वॉड – Puneri Paltan Players List 2021

रेडर- Rahul Chaudhari, Nitin Tomar, Pawan Kumar, Pankaj Mohite, Mohit Goyat, Vishwas S, Akash Shinde, Aslam Inamdar, Shubham Shelke,

डिफेंडर- Hadi Tajik, Sombir, Vishal bhardwaj, Baldev Singh, Karamvir, Jadhav Shahaji, Sanket Sawant, Sourav Kumar, Abinesh Nadarajan

ऑल-राउंडर- Subash E

पुणेरी पल्टन का इतिहास- पहले सीजन से लीग में हिस्सा ले रही पुणेरी पल्टन अभी तक फाइनल में भी जगह नहीं बना पाई है। टीम महाराष्ट्र के शहर पुणे का प्रतिनिधित्व करती है। टीम पिछले सीजन में 10वें नंबर पर थी, टेबल पोजीशन पर टीम का सबसे सर्वाधिक स्थान 2 है, जो सीजन 5 में आया था।

क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें

Editors pick