Hockey
FIH Awards: इंटरनेशनल हॉकी अवॉर्ड्स में भारतीयों का दबदबा, महिला-पुरुष में बेस्ट प्लेयर ऑफ द ईयर भी जीता, जानिए किसे मिला सम्मान

FIH Awards: इंटरनेशनल हॉकी अवॉर्ड्स में भारतीयों का दबदबा, महिला-पुरुष में बेस्ट प्लेयर ऑफ द ईयर भी जीता, जानिए किसे मिला सम्मान

FIH Hockey Awards: इंटरनेशनल हॉकी अवॉर्ड्स में Indian Hockey Team का दबदबा, Gurjit Kaur और Harmanpreet Singh को बेस्ट प्लेयर ऑफ द ईयर भी जीता
FIH Hockey Awards: Gurjit Kaur Harmanpreet Singh: भारत ने इंटरनेशनल हॉकी फेडरेशन (एफआईएच) के वार्षिक पुरस्कारों में बुधवार को अपना दबदबा बनाया। टीम के पांच खिलाड़ियों के अलावा पुरुष और महिला टीमों के मुख्य कोच ने विभिन्न वर्गों में शीर्ष पुरस्कार हासिल किए। टोक्यो ओलंपिक खेलों में भारतीय पुरुष टीम (Indian Hockey Team) के ऐतिहासिक […]

FIH Hockey Awards: Gurjit Kaur Harmanpreet Singh: भारत ने इंटरनेशनल हॉकी फेडरेशन (एफआईएच) के वार्षिक पुरस्कारों में बुधवार को अपना दबदबा बनाया। टीम के पांच खिलाड़ियों के अलावा पुरुष और महिला टीमों के मुख्य कोच ने विभिन्न वर्गों में शीर्ष पुरस्कार हासिल किए। टोक्यो ओलंपिक खेलों में भारतीय पुरुष टीम (Indian Hockey Team) के ऐतिहासिक कांस्य पदक तथा महिला टीम के बेजोड़ प्रदर्शन के कारण एफआईएच हॉकी स्टार्स पुरस्कार 2020-21 में भारतीय खिलाड़ियों और कोच का दबदबा रहा।

FIH Hockey Awards: Gurjit Kaur Harmanpreet Singh: गुरजीत कौर (महिला) और हरमनप्रीत सिंह (पुरुष) ने अपने वर्गों में वर्ष का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी (प्लेयर ऑफ द ईयर) पुरस्कार हासिल किया। सविता पूनिया (सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर, महिला), पीआर श्रीजेश (सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर, पुरुष), शर्मिला देवी (सर्वश्रेष्ठ उदीयमान स्टार, महिला) और विवेक प्रसाद (सर्वश्रेष्ठ उदीयमान स्टार, पुरुष) के साथ-साथ भारत की महिला टीम के कोच सोर्ड मारिन और पुरुष टीम के मुख्य कोच ग्राहम रीड भी सर्वाधिक मत पाकर शीर्ष पर रहे।

इस तरह हुआ सिलेक्शन
रीड अब भी टीम (Indian Hockey Team) के साथ बने हुए हैं जबकि मारिन का कार्यकाल तोक्यो खेलों के साथ ही समाप्त हो गया था। राष्ट्रीय संघों के मतों को कुल परिणाम का 50 प्रतिशत माना गया। राष्ट्रीय संघों का प्रतिनिधित्व उनके संबंधित राष्ट्रीय कप्तानों और कोच ने किया। इसके अलावा प्रशंसकों और खिलाड़ियों (25 प्रतिशत) तथा मीडिया (25 प्रतिशत) के मतों के आधार पर अंतिम फैसला किया गया।

79 राष्ट्रीय संघों ने मतदान किया
FIH Hockey Awards: Gurjit Kaur Harmanpreet Singh: एफआईएच के बयान में बताया गया है कि कुल 79 राष्ट्रीय संघों ने मतदान में हिस्सा लिया। इनमें अफ्रीका के 25 सदस्यों में से 11, एशिया के 33 में से 29, यूरोप के 42 में से 19, ओसेनिया के आठ में से तीन तथा पैन अमेरिका के 30 में से 17 सदस्य शामिल हैं। इसमें कहा गया है, ‘‘रिकार्ड 300,000 प्रशंसकों ने मतदान किया। एफआईएच हॉकी स्टार्स पुरस्कारों में प्रशंसकों की भागीदारी बेजोड़ रही।’’

Editors pick