Hockey
Hockey World Cup 2023 Live Streaming: हॉकी वर्ल्ड कप का आगाज, जाने कब, कैसे और कहां देखें मुकाबले: Follow LIVE Updates

Hockey World Cup 2023 Live Streaming: हॉकी वर्ल्ड कप का आगाज, जाने कब, कैसे और कहां देखें मुकाबले: Follow LIVE Updates

Hockey World Cup 2023 Live Streaming- हॉकी वर्ल्ड कप (Hockey World Cup 2023) का 15वां सीजन ओडिशा में शुरू हो गया है। इस मेगा इवेंट में 16 देश एक खिताब के लिए भिड़ रहे हैं। बेल्जियम जहां अपना खिताब बचाने उतरेगा, वहीं ऑस्ट्रेलिया को इस बार फेवरेट समझा जा रहा है। हालांकि मेजबान भारत भी […]

Hockey World Cup 2023 Live Streaming- हॉकी वर्ल्ड कप (Hockey World Cup 2023) का 15वां सीजन ओडिशा में शुरू हो गया है। इस मेगा इवेंट में 16 देश एक खिताब के लिए भिड़ रहे हैं। बेल्जियम जहां अपना खिताब बचाने उतरेगा, वहीं ऑस्ट्रेलिया को इस बार फेवरेट समझा जा रहा है। हालांकि मेजबान भारत भी इस बार दावा ठोकेगा। आइये जान लेते हैं कि फैंस हॉकी वर्ल्ड कप का लाइव प्रसारण (Hockey World Cup Live Telecast) और लाइव स्ट्रीमिंग (Hockey Live Streaming) कहां देख सकते हैं  हॉकी की खबरों के लिए Hindi.InsideSport.In को फॉलो करें।

ओडिशा राज्य भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में पुरुष हॉकी विश्व कप की दुबारा मेजबानी करेगा लेकिन इस बार राउरकेला के बिरसा मुंडा अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम भी मैच खेले जाएंगे।

We have created World’s longest sand Hockey stick of 105ft long, with installation of 5000 #hockey balls on Mahanadi river bank at #Cuttack. Odisha. #HockeyWorldCup2023 #HWC2023 pic.twitter.com/ueemuy3Yeg

— Sudarsan Pattnaik (@sudarsansand) January 11, 2023

भुवनेश्वर में FIH मेन्स हॉकी वर्ल्ड कप के 2018 संस्करण की सफलता इस बात की गवाह है कि हॉकी को ओडिशा के लोग खूब पसंद कर रहे हैं। पुरुष हॉकी विश्व कप 2023 से पहले 27 दिसंबर 2022 को आगमन पर भारतीय पुरुष हॉकी टीम का स्वागत करने के लिए राज्य भर से फैंस पहले से ही राउरकेला शहर में पहुंच गए थे।

देश भर से हॉकी के दीवाने अपने खिलाड़ियों को देखने ओडिशा आएंगे, वहीं जो नहीं आ सकेंगे वो टीवी के माध्यम से इसका लुत्फ़ उठाएंगे। वहीं मोबाइल पर भी फंस सभी मैच देखे सकते हैं। आइये जानते हैं कि हॉकी वर्ल्ड कप का सीधा प्रसारण किन चैनलों पर किया जाएगा और मोबाइल पर आप कैसे देख सकते हैं।

आप टीवी पर विश्व कप कहां देख सकते हैं?

FIH पुरुष हॉकी विश्व कप 2023 स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क चैनलों पर लाइव दिखाया जाएगा। भारत के फैंस हॉकी वर्ल्ड कप के सारे मैच स्टार स्पोर्ट्स चैनल पर देख सकते हैं।

भारत में FIH पुरुष हॉकी विश्व कप 2023 की लाइव स्ट्रीमिंग कैसे देखें?

FIH पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप 2023 के सभी मैचों का लाइव स्ट्रीम ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म Disney+Hotstar करेगा। इसके लिए आपको Disney+Hotstar का प्रीमियम सब्सक्रिप्शन लेना होगा। उसके बिना आप FIH मेन्स वर्ल्ड कप 2023 की लाइव एक्शन को इसके आधिकारिक App पर नहीं देख सकेंगे।

क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों (Latest Cricket News, Sports News, Breaking Sports News) को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें।

Editors pick